Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now the whole earth had one language and a common speech. सारी पृथ्वी पर एक ही भाषा और एक ही बोली थी।
2 And as they migrated eastward, they found a plain in the land of Shinar and settled there. फिर ऐसा हुआ कि लोग पूर्व की ओर चलते-चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उसमें बस गए।
3 They said to each other, "Come, let's make bricks and fire them hard." They used brick for stone, tar for mortar. उन्होंने आपस में कहा, “आओ हम ईंटें बनाकर उन्हें आग में पकाएँ।” और उन्होंने पत्थर के स्थान पर ईंटों का और गारे के स्थान पर अस्फाल्ट का प्रयोग किया।
4 Then they said, "Come, let's build us a city and tower with its top in the sky, and make us a name, so we don't scatter over the face of the whole earth." फिर उन्होंने कहा, “आओ, हम अपने लिए एक नगर और एक गगनचुंबी मीनार बनाएँ, और अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हम सारी पृथ्वी पर बिखर जाएँ।”
5 But our Father came down to see the city and the tower that the people were building. तब यहोवा नगर और मीनार को देखने के लिए उतर आया जिन्हें लोग बना रहे थे।
6 And our Father said, "Look, they are one people with one language, and this is only the start of what they will do. Now nothing they plan to do will be impossible for them. और यहोवा ने कहा, “देखो, वे सब एक ही जाति के हैं और उनकी एक ही भाषा है। और जब उन्होंने यह कार्य आरंभ कर दिया है तो वे जो कुछ भी करने की ठानें उनके लिए वह असंभव नहीं होगा।
7 Come, let's go down there and scramble their language, so no one understands a neighbor's language." आओ, हम उतरकर उनकी भाषा में गड़बड़ी डालें कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ पाएँ।”
8 So our Father scattered them from there across all the earth's face, and they stopped building the city. इस प्रकार यहोवा ने उन्हें सारी पृथ्वी पर तितर-बितर कर दिया। और उन्होंने उस नगर को बनाना छोड़ दिया।
9 So it was called Babel, for there our Father confused all the earth's language, and from there scattered them over all the earth's face. इसलिए उस नगर का नाम बेबीलोन पड़ा, क्योंकि वहाँ यहोवा ने सारी पृथ्वी की भाषा में गड़बड़ी डाली थी; और वहाँ से यहोवा ने उन्हें सारी पृथ्वी पर तितर-बितर कर दिया था।
10 This is Shem's account: at 100, he fathered Arpachshad, two years after the flood. यह शेम की वंशावली है। जलप्रलय के दो वर्ष बाद जब शेम की आयु एक सौ वर्ष की थी तो उससे अर्पक्षद उत्पन्‍न हुआ।
11 Shem lived 500 years after he fathered Arpachshad, and had other sons and daughters. अर्पक्षद के जन्म के बाद शेम पाँच सौ वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
12 When Arpachshad had lived thirty-five years, he fathered Shelah. जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ तो उससे शेलह उत्पन्‍न हुआ।
13 Arpachshad lived 403 years after he fathered Shelah, and had other sons and daughters. शेलह के जन्म के बाद अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
14 When Shelah had lived thirty years, he fathered Eber. जब शेलह तीस वर्ष का हुआ तो उससे एबेर उत्पन्‍न हुआ।
15 Shelah lived 403 years after he fathered Eber, and had other sons and daughters. एबेर के जन्म के बाद शेलह चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
16 When Eber had lived thirty-four years, he fathered Peleg. जब एबेर चौंतीस वर्ष का हुआ तो उससे पेलेग उत्पन्‍न हुआ।
17 Eber lived 430 years after he fathered Peleg, and had other sons and daughters. पेलेग के जन्म के बाद एबेर चार सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
18 When Peleg had lived thirty years, he fathered Reu. जब पेलेग तीस वर्ष का हुआ तो उससे रू उत्पन्‍न हुआ।
19 Peleg lived 209 years after he fathered Reu, and had other sons and daughters. रू के जन्म के बाद पेलेग दो सौ नौ वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
20 When Reu had lived thirty-two years, he fathered Serug. जब रू बत्तीस वर्ष का हुआ तो उससे सरूग उत्पन्‍न हुआ।
21 Reu lived 207 years after he fathered Serug, and had other sons and daughters. सरूग के जन्म के बाद रू दो सौ सात वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
22 When Serug had lived thirty years, he fathered Nahor. जब सरूग तीस वर्ष का हुआ तो उससे नाहोर उत्पन्‍न हुआ।
23 Serug lived 200 years after he fathered Nahor, and had other sons and daughters. नाहोर के जन्म के बाद सरूग दो सौ वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
24 When Nahor had lived twenty-nine years, he fathered Terah. जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ तो उससे तेरह उत्पन्‍न हुआ।
25 Nahor lived 119 years after he fathered Terah, and had other sons and daughters. तेरह के जन्म के बाद नाहोर एक सौ उन्‍नीस वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
26 When Terah had lived seventy years, he fathered Abram, Nahor, and Haran. जब तेरह सत्तर वर्ष का हुआ तो उससे अब्राम, नाहोर और हारान उत्पन्‍न हो चुके थे।
27 Now these are the generations of Terah. Terah fathered Abram, Nahor, and Haran; and Haran fathered Lot. तेरह की वंशावली यह है : तेरह से अब्राम, नाहोर और हारान उत्पन्‍न हुए; और हारान से लूत उत्पन्‍न हुआ।
28 Haran died in his birthplace, Ur of the Chaldeans, before his father Terah. हारान की मृत्यु उसके पिता के जीवित रहते ही कसदियों के ऊर नामक नगर में हुई, जो उसकी जन्मभूमि थी।
29 Abram and Nahor married; Abram's wife was Sarai, and Nahor's wife was Milcah, daughter of Haran, who was also the father of Iscah. अब्राम और नाहोर दोनों ने विवाह किए। अब्राम की पत्‍नी का नाम सारै था, और नाहोर की पत्‍नी का नाम मिल्का था; यह उस हारान की पुत्री थी जो मिल्का और यिस्का दोनों का पिता था।
30 Now Sarai was unable to conceive; she had no children. सारै तो बाँझ थी; उसके कोई संतान नहीं थी।
31 Terah took his son Abram, his grandson Lot son of Haran, and his daughter-in-law Sarai, Abram's wife, and left Ur of the Chaldeans for Canaan; they reached Haran and settled there. तेरह अपने पुत्र अब्राम, और अपने पोते लूत जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू अर्थात् अपने पुत्र अब्राम की पत्‍नी सारै को साथ लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकला और कनान देश की ओर चल पड़ा; पर वे हारान देश में पहुँचकर वहीं रहने लगे।
32 Terah lived 205 years, and died in Haran. जब तेरह की आयु दो सौ पाँच वर्ष की थी तो हारान देश में उसकी मृत्यु हो गई।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]