Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 This is the account of Noah's sons—Shem, Ham, and Japheth. Sons were born to them after the flood. नूह के पुत्रों शेम, हाम और येपेत की वंशावली यह है। जलप्रलय के बाद उनके भी पुत्र उत्पन्‍न हुए।
2 The sons of Japheth: Gomer, Magog, Madai, Javan, Tubal, Meshech, and Tiras. येपेत के पुत्र ये थे : गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास।
3 The sons of Gomer: Ashkenaz, Riphath, and Togarmah. गोमेर के पुत्र ये थे : अशकनज, रीपत, और तोगर्मा।
4 The sons of Javan: Elishah, Tarshish, Kittim, and Rodanim. यावान के पुत्र ये थे : एलीशा, तर्शीश, कित्ती, और दोदानी।
5 From these the coastland peoples divided into their lands, each by language, clan, and nation. इन्हीं के द्वारा तटवर्ती जातियों के लोग अपनी-अपनी भाषा, कुल और जाति के आधार पर अपने-अपने देशों में बँट गए।
6 The sons of Ham: Cush, Mizraim, Put, and Canaan. हाम के पुत्र ये थे : कूश, मिस्र, फूत, और कनान।
7 The sons of Cush: Seba, Havilah, Sabtah, Raamah, and Sabteca. The sons of Raamah: Sheba and Dedan. कूश के पुत्र ये थे : सबा, हवीला, सबता, रामा, और सब्तका। रामा के पुत्र ये थे : शबा, और ददान।
8 Cush fathered Nimrod, who was the first mighty man on the earth. कूश से निम्रोद भी उत्पन्‍न‍ हुआ, जो पृथ्वी पर पहला शूरवीर हुआ।
9 He was a mighty hunter before God, so they say, "Like Nimrod, a mighty hunter before God." वह यहोवा की दृष्‍टि में पराक्रमी शिकारी था; इसलिए यह कहा जाने लगा, “यहोवा की दृष्‍टि में निम्रोद के समान पराक्रमी शिकारी।”
10 The beginning of his kingdom was Babel, Erech, Accad, and Calneh, in the land of Shinar. उसके राज्य का आरंभ बेबीलोन, एरेख, अक्‍कद और कलने से हुआ, जो शिनार देश में हैं।
11 From that land he went out to Assyria and built Nineveh, Rehoboth-Ir, Calah, वह उस देश से निकलकर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर और कालह को बसाया।
12 and Resen, between Nineveh and Calah; this is the great city. उसने रेसेन को भी बसाया, जो नीनवे और एक बड़े नगर कालह के बीच है।
13 Mizraim fathered the Ludim, the Anamim, the Lehabim, the Naphtuhim, मिस्र से लूदी, अनामी, लहाबी, नप्‍तूही,
14 the Pathrusim, the Casluhim (from whom the Philistines came), and the Caphtorim. पत्रूसी, कसलूही (जिससे पलिश्ती जाति निकली) और कप्‍तोरी उत्पन्‍न हुए।
15 Canaan fathered Sidon his firstborn, and Heth, कनान से उसका पहलौठा पुत्र सीदोन उत्पन्‍न हुआ; उसके बाद हित्त,
16 and the Jebusites, the Amorites, the Girgashites, यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
17 the Hivites, the Arkites, the Sinites, हिव्वी, अर्की, सीनी,
18 the Arvadites, the Zemarites, and the Hamathites. Afterward the clans of the Canaanites spread out. अर्वदी, समारी, और हमाती भी उत्पन्‍न हुए; फिर कनानियों के कुल चारों ओर फैल गए।
19 Canaan's border ran from Sidon toward Gerar to Gaza, and toward Sodom, Gomorrah, Admah, and Zeboiim, to Lasha. कनानियों की सीमा सीदोन से लेकर गरार के मार्ग से होते हुए गाज़ा तक, और फिर सदोम, अमोरा, अदमा और सबोयीम के मार्ग से होते हुए लाशा तक थी।
20 These are Ham's sons, by their clans, languages, lands, and nations. ये अपने-अपने कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार हाम के वंशज हैं।
21 Children were also born to Shem, older brother of Japheth, father of all Eber's descendants. फिर शेम के भी पुत्र उत्पन्‍न हुए, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरुष और येपेत का बड़ा भाई था।
22 The sons of Shem: Elam, Asshur, Arphaxad, Lud, and Aram. शेम के पुत्र ये थे : एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और आराम।
23 The sons of Aram: Uz, Hul, Gether, and Mash. आराम के पुत्र ये थे : ऊस, हूल, गेतेर और मश।
24 Arphaxad fathered Shelah, and Shelah fathered Eber. अर्पक्षद से शेलह, और शेलह से एबेर उत्पन्‍न हुआ।
25 Eber had two sons: one named Peleg, for the earth was divided in his days, and his brother named Joktan. एबेर के दो पुत्र उत्पन्‍न हुए; एक का नाम पेलेग था, क्योंकि उसके दिनों में पृथ्वी बँट गई थी, और उसके भाई का नाम योक्‍तान था।
26 Joktan fathered Almodad, Sheleph, Hazarmaveth, Jerah, योक्‍तान से अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,
27 Hadoram, Uzal, Diklah, हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,
28 Obal, Abimael, Sheba, ओबाल, अबीमाएल, शबा,
29 Ophir, Havilah, and Jobab; all these were the sons of Joktan. ओपीर, हवीला, और योबाब उत्पन्‍न हुए। ये सब योक्‍तान के पुत्र थे।
30 Their territory extended from Mesha toward Sephar, to the hill country of the east. इनके रहने का स्थान मेशा से होते हुए सपारा तक, जो पूर्व में एक पहाड़ी प्रदेश है, फैला हुआ था।
31 These are Shem's sons, by their clans, languages, lands, and nations. ये अपने-अपने कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार शेम के वंशज हैं।
32 These are the clans of Noah's sons, by their lines of descent, in their nations; from these the nations spread across the earth after the flood. अपनी-अपनी वंशावलियों और जातियों के अनुसार नूह के पुत्रों के कुल यही हैं; और जलप्रलय के बाद इन्हीं में से सब जातियाँ निकलीं और पृथ्वी भर में फैल गईं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]