Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After these things, our Father's word came to Abram in a vision: "Don't fear, Abram. I'm your shield, your very great reward." इन बातों के बाद यहोवा का यह वचन दर्शन में अब्राम के पास पहुँचा : “हे अब्राम, मत डर! तेरी ढाल और तेरा अत्यंत बड़ा प्रतिफल मैं हूँ।”
2 But Abram said, "My Sovereign Father, what will you give me, since I'm childless, and my heir is Eliezer of Damascus?" अब्राम ने कहा, “हे प्रभु यहोवा, तू मुझे क्या देगा, क्योंकि मैं तो निस्संतान हूँ, और मेरे घर का उत्तराधिकारी दमिश्क का एलीएजेर है?”
3 Abram said, "You've given me no offspring; a servant born in my house will inherit from me." फिर अब्राम ने कहा, “क्योंकि तूने मुझे कोई संतान नहीं दी है, इसलिए मेरे घर में जन्मा एक सेवक मेरा उत्तराधिकारी होगा।”
4 The word of our Father came to him: "This man won't be your heir; a son from your own body will be your heir." तब यहोवा का यह वचन उसके पास पहुँचा, “वह तेरा उत्तराधिकारी नहीं होगा; परंतु जो तुझसे उत्पन्‍न होगा, वही तेरा उत्तराधिकारी होगा।”
5 He brought him outside and said, "Look at the sky and count the stars, if you're able." Then he said, "So will your descendants be." फिर उसने उसे बाहर ले जाकर कहा, “अब आकाश की ओर देख, और यदि गिन सके तो उन तारों को गिन।” फिर उसने उससे कहा, “तेरा वंश ऐसा ही होगा।”
6 Abram believed our Father, and our Father credited it to him as righteousness. तब अब्राम ने यहोवा पर विश्‍वास किया, और यहोवा ने इस बात को उसके लिए धार्मिकता गिना।
7 He said to him, "I am your Father, who brought you from Ur of the Chaldeans to give you this land to possess." उसने उससे कहा, “मैं यहोवा हूँ, और मैं ही तुझे कसदियों के ऊर नगर से निकाल लाया हूँ कि तुझे इस देश पर अधिकार दूँ।”
8 But Abram said, "My Sovereign Father, how can I know that I will take possession of it?" उसने कहा, “हे प्रभु यहोवा, मैं कैसे जानूँ कि इस पर मेरा अधिकार हो जाएगा?”
9 He said to him, "Take me a three-year-old heifer, goat, and ram, a turtledove, and a young pigeon." यहोवा ने उससे कहा, “मेरे लिए तीन वर्ष की एक जवान बछिया, और तीन वर्ष की एक बकरी, और तीन वर्ष का एक मेढ़ा, और एक पंडुक, और कबूतर का एक बच्‍चा ले आ।”
10 Abram brought all these to him, cut them in half, and set each half opposite the other; but did not cut the birds. तब वह उन सब को उसके पास ले आया और उन्हें बीच से दो भागों में काटा, तथा प्रत्येक टुकड़े को एक दूसरे के सामने रखा; परंतु उसने चिड़ियों को दो टुकड़ों में नहीं काटा।
11 When birds of prey came down on the carcasses, Abram drove them away. जब मांसाहारी पक्षी लोथों पर झपटे तो अब्राम ने उन्हें उड़ा दिया।
12 As the sun set, deep sleep fell on Abram, and great terror and darkness fell over him. जब सूर्य अस्त होने लगा तो अब्राम को गहरी नींद ने आ घेरा; और देखो, उस पर अत्यंत भय और घोर अंधकार छा गया।
13 Then our Father told Abram, "Be certain: your descendants will live as foreigners in a land not theirs, enslaved and oppressed 400 years. तब यहोवा ने अब्राम से कहा, “निश्‍चय जान ले कि तेरे वंशज एक ऐसे देश में परदेशी होकर रहेंगे जो उनका नहीं है। वे उस देश के लोगों के दास हो जाएँगे, और उन्हें चार सौ वर्ष तक दुःख सहना होगा।
14 I will also judge the nation they serve, and afterward they will come out with great wealth. परंतु मैं उस देश को दंड दूँगा जिसके दास होकर वे रहेंगे; उसके बाद वे बहुत धन-संपत्ति लेकर वहाँ से निकल आएँगे।
15 You will go to your fathers in peace, buried at a good old age. परंतु तू तो शांतिपूर्वक अपने पूर्वजों के साथ मिल जाएगा; तुझे पूरे बुढ़ापे में मिट्टी दी जाएगी।
16 In the fourth generation they will return here, for the Amorites' guilt is not yet complete." तब चौथी पीढ़ी में तेरे वंशज फिर यहाँ लौट आएँगे, क्योंकि एमोरियों का अधर्म अब तक पूरा नहीं हुआ है।”
17 After sunset, in the dark, a smoking firepot and blazing torch appeared and passed between the pieces. और ऐसा हुआ कि जब सूर्य अस्त हो गया तथा अंधकार छा गया, तब धुआँ देती हुई एक अंगीठी और जलती हुई एक मशाल दिखाई दी जो उन मांस के टुकड़ों के बीच में से होकर निकल गई।
18 That day our Father covenanted with Abram: "I give your descendants this land, from Egypt's river to the great river, the Euphrates, उसी दिन यहोवा ने अब्राम से यह कहकर वाचा बाँधी, “मिस्र की नदी से लेकर फरात महानदी तक की जितनी भूमि है,
19 the land of the Kenites, the Kenizzites, the Kadmonites, अर्थात् केनियों, कनिज्‍जियों, कदमोनियों,
20 the Hittites, the Perizzites, the Rephaites, हित्तियों, परिज्‍जियों, रपाइयों,
21 the Amorites, the Canaanites, the Girgashites, and the Jebusites." एमोरियों, कनानियों, गिर्गाशियों, और यबूसियों के देश की सारी भूमि मैंने तेरे वंशजों को दे दी है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]