Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 30 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Make an altar for burning incense; make it of acacia wood. “तू धूप जलाने के लिए बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनवाना।
2 Square: about eighteen inches long, eighteen inches wide, and about three feet high, its horns of one piece with it. उसकी लंबाई और चौड़ाई एक-एक हाथ की हो; वह वर्गाकार हो, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की हो। उसके सींग भी उसी टुकड़े से बनाए जाएँ।
3 Cover it in pure gold—its top, sides all around, and horns—then add a gold rim around it. वेदी के ऊपरी भाग, उसके चारों पक्षों, और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़वाना, तथा इसके चारों ओर सोने की किनारी लगवाना।
4 Make two gold rings below its molding, on two opposite sides, to hold the carrying poles. इसकी किनारी के नीचे के लिए सोने के दो-दो कड़े बनवाना; तू इन्हें इसके दोनों पक्षों पर आमने-सामने लगवाना, जिससे कि वे इसके उठाने के डंडों के आँकड़ों का काम दें।
5 Make the poles of acacia wood and overlay them with gold. डंडों को बबूल की लकड़ी के बनवाना और उन्हें सोने से मढ़वाना।
6 Set it before the curtain that is by the ark of the testimony, before the cover over the testimony, where I will meet you. “तू उसे उस परदे के सामने रखना जो साक्षीपत्र के संदूक के पास है, अर्थात् प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने जो साक्षीपत्र के ऊपर है; वहीं मैं तुझसे मिला करूँगा।
7 Every morning when he tends the lamps, Aaron is to burn fragrant incense on it. हारून उस वेदी पर सुगंधित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तो धूप जलाया करे।
8 When Aaron sets up the lamps at dusk, he is to burn it—a continual incense before me, through your generations. साँझ के समय जब हारून दीपकों को जलाए तो धूप भी जलाया करे; यह धूप यहोवा के सामने तुम्हारी पीढ़ी-दर-पीढ़ी नियमित रूप से जलाया जाए।
9 Do not offer unauthorized incense, burnt offering, or grain offering on it; do not pour a drink offering on it. तुम उस वेदी पर किसी अन्य प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि या अन्‍नबलि चढ़ाना; तुम उस पर अर्घ भी न उंडेलना।
10 Once a year Aaron is to atone on its horns; once a year, with the blood of the sin offering of atonement, he is to atone for it throughout your generations. It is most holy to me." “हारून वर्ष में एक बार इसके सींगों पर प्रायश्‍चित्त करे; वह तुम्हारी पीढ़ी-दर-पीढ़ी वर्ष में एक बार प्रायश्‍चित्त के पापबलि के लहू से इस पर प्रायश्‍चित्त किया करे। यह यहोवा के लिए परमपवित्र है।”
11 Our Father said to Moses, तब यहोवा ने मूसा से कहा,
12 "When you take a census of the Israelites to count them, each must give me a ransom for his life at that counting, so no plague comes on them as they are counted. “जब तू इस्राएलियों की जनगणना के लिए उनकी गिनती करने लगे, तब गिनती करते समय प्रत्येक व्यक्‍ति अपने-अपने प्राण के लिए यहोवा को छुड़ौती दे, ताकि जब तू उनकी गिनती कर रहा हो तो उन पर कोई विपत्ति न आ पड़े।
13 Everyone counted must give about a fifth of an ounce of silver, by the sanctuary standard, as an offering to me. गिना गया प्रत्येक व्यक्‍ति पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार आधा शेकेल दे (यह शेकेल बीस गेरा का होता है), यह आधा शेकेल यहोवा के लिए भेंट हो।
14 Everyone who is counted, twenty years old and upward, is to give this offering to me. गिना गया प्रत्येक व्यक्‍ति जो बीस वर्ष या उससे अधिक आयु का हो, यहोवा को भेंट दे।
15 The rich must not give more, nor the poor less, than this fifth of an ounce, when you offer it to me to atone for your lives. जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्‍चित्त के लिए यहोवा को भेंट दी जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न दरिद्र उससे कम दें।
16 Take the atonement money from the Israelites; give it for the tent of meeting's service. It will be a memorial for the Israelites before me, to atone for your lives." तू इस्राएलियों से प्रायश्‍चित्त का रुपया लेकर मिलापवाले तंबू की सेवा में लगाना; ताकि यह यहोवा के सामने इस्राएलियों के लिए स्मृति का चिह्न ठहरे, और तुम्हारे प्राणों का प्रायश्‍चित्त भी हो जाए।”
17 Our Father said to Moses, यहोवा ने मूसा से कहा,
18 "Make a bronze basin with its bronze stand, for washing. Set it between the tent of meeting and the altar; put water in it, “तू धोने के लिए पीतल की एक हौदी बनवाना, और उसका पाया भी पीतल का हो। तू उसे मिलापवाले तंबू और वेदी के बीच में रखना और उसमें जल भर देना।
19 so that Aaron and his sons can use it to wash their hands and feet. हारून और उसके पुत्र उसके जल से अपने हाथ और पैर धोया करें।
20 Entering the tent of meeting, they must wash with water so they won't die; or approaching the altar to serve, to burn a food offering to me. जब-जब वे मिलापवाले तंबू में प्रवेश करें, तो वे अपने हाथ-पैर जल से धोएँ, ताकि ऐसा न हो कि वे मर जाएँ। इसी प्रकार जब वे सेवाकार्य करने अर्थात् यहोवा के सामने अग्‍निबलि चढ़ाने के लिए वेदी के पास आएँ,
21 They must wash their hands and feet, or they will die. It is a lasting rule for Aaron and his descendants, generation after generation." तो वे अपने हाथ और पैर धोएँ, ताकि ऐसा न हो कि वे मर जाएँ। यह हारून के वंश और उनकी पीढ़ियों के लिए सदा की विधि ठहरे।”
22 Our Father said to Moses, फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
23 "Take the finest spices: 12½ pounds of liquid myrrh, half as much—6¼ pounds—of fragrant cinnamon, and 6¼ pounds of fragrant cane, “तू उत्तम से उत्तम सुगंधित द्रव्य लेना, अर्थात् पाँच सौ शेकेल तरल गंधरस, उसका आधा अर्थात् ढाई सौ शेकेल सुगंधित दालचीनी, ढाई सौ शेकेल सुगंधित अगर,
24 and twelve and a half pounds of cassia, measured by the sanctuary standard, and a gallon of olive oil. और पाँच सौ शेकेल दालचीनी। ये सब पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार हों। फिर एक हीन जैतून का तेल भी लेना।
25 Make it a holy anointing oil, a blended perfume, the work of a perfumer—a holy anointing oil. इन वस्तुओं से अभिषेक का पवित्र तेल बनवाना; तू सुगंधित द्रव्यों को मिलाकर इत्र बनानेवाले की रीति के अनुसार इसे बनवाना। यह अभिषेक का पवित्र तेल होगा।
26 With it anoint the tent of meeting, the ark of the testimony, “इस तेल से तू मिलापवाले तंबू का, और साक्षीपत्र के संदूक का,
27 the table and all its utensils, the lampstand and its utensils, the altar of incense, और मेज़ और उसके सब पात्रों का, और दीवट तथा उसके सामान का, और धूपवेदी का,
28 the altar of burnt offering with all its utensils, and the basin with its stand. और होमबलि की वेदी तथा उसके सब सामान का, और हौदी तथा उसके पाये का अभिषेक करना।
29 Dedicate them so they are most holy; whatever touches them becomes holy. तू इन्हें पवित्र करना, जिससे वे परमपवित्र ठहरें; और जो कुछ उनसे छू जाए वह पवित्र हो जाएगा।
30 Anoint Aaron and his sons; dedicate them to serve me as priests. फिर तू हारून और उसके पुत्रों का अभिषेक करना, और उन्हें पवित्र करना कि वे मेरे लिए याजक का कार्य करें।
31 Say to the Israelites, 'This are to be my holy anointing oil throughout your generations. “तब तू इस्राएलियों से कहना, ‘यह तेल तुम्हारी सब पीढ़ियों में मेरे लिए अभिषेक का पवित्र तेल होगा।
32 Don't pour it on anyone's body, and don't make anything like it by its formula. It is holy—it is to be holy to you. यह किसी सामान्य मनुष्य के शरीर पर न लगाया जाए, और तुम इस मिश्रण के साथ इसके जैसा कुछ और न बनाना। यह पवित्र है, और यह तुम्हारे लिए भी पवित्र होगा।
33 Whoever blends anything like it, or puts it on an outsider, will be cut off from his people.'" जो कोई इसके जैसा मिश्रण बनाए, या इसमें से कुछ को किसी सामान्य मनुष्य पर लगाए, वह अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए।’ ”
34 Our Father said to Moses, "Take fragrant spices—stacte, onycha, and galbanum—these fragrant spices with pure frankincense, in equal parts, फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तू शुद्ध लोबान सहित रसगंधा, नखी और गंधाबिरोजा नामक सुगंधित द्रव्य लेना, और ये सब समान मात्रा में हों।
35 and make them into fragrant incense, the work of a perfumer, seasoned with salt, pure and holy. तू इनसे सुगंधित द्रव्य बनवाना जो इत्र बनानेवाले की रीति के अनुसार नमकीन, शुद्ध, और पवित्र हो।
36 Grind some of it very fine and put some before the testimony in the tent of meeting, where I will meet you. It remains most holy to you. फिर उसमें से कुछ को पीसकर महीन कर लेना, तथा उसमें से कुछ को मिलापवाले तंबू में साक्षीपत्र के सामने रखना, जहाँ मैं तुझसे मिला करूँगा। यह तुम्हारे लिए परमपवित्र होगा।
37 Don't make incense to this formula for yourselves; it is holy to you, for it belongs to me. जो धूप तू बनवाएगा, उस मिश्रण के अनुसार तुम अपने लिए कुछ न बनवाना। वह यहोवा के सामने तुम्हारे लिए पवित्र होगा।
38 Whoever makes any like it to enjoy its fragrance is to be cut off from his people." जो कोई सुगंध के लिए उसके जैसा कुछ बनाए, वह अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]