Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 31 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Look, I have called by name Bezalel son of Uri, son of Hur, of Judah's tribe, “सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ।
3 and I have filled him with my Spirit, with wisdom, with understanding, with knowledge, and with all craftsmanship, मैंने उसे बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान, और सब प्रकार के शिल्प कौशल के साथ परमेश्‍वर के आत्मा से भरा है,
4 to devise artistic designs, to work in gold, in silver, and in bronze, कि वह सोने, चाँदी और पीतल से शिल्पकारी के कलात्मक नमूने तैयार करे;
5 in cutting stones for setting and in carving wood, to work in every kind of craft. और उनमें जड़ने के लिए मणि काटने का, तथा हर प्रकार के शिल्पकार्य के लिए लकड़ी पर नक्‍काशी का काम करे।
6 I myself have appointed Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, to work alongside him. I have put wisdom in every skilled craftsman's heart, so they can make all I have commanded you. देख, मैंने दान के गोत्र के ओहोलीआब को, जो अहीसामाक का पुत्र है, उसके साथ नियुक्‍त किया है। मैंने प्रत्येक कुशल शिल्पकार को बुद्धि प्रदान की है ताकि वे उन सब वस्तुओं को बना सकें जिनकी मैंने तुझे आज्ञा दी है :
7 The tent of meeting, the ark of the testimony, the atonement cover over it, and all the tent's furnishings, अर्थात् मिलापवाला तंबू, साक्षीपत्र का संदूक और उस पर का प्रायश्‍चित्त का ढक्‍‍कना और तंबू का सारा सामान,
8 the table and its utensils, the pure lampstand with all its utensils, and the altar of incense; और मेज़ तथा उसके पात्र, और शुद्ध सोने की दीवट तथा उसके सारे पात्र, और धूपवेदी,
9 the altar of burnt offering with all its utensils, and the basin with its stand; और होमबलि की वेदी तथा उसका सारा सामान, और हौदी तथा उसके पाये,
10 the woven garments, the holy garments for Aaron the priest, and his sons' garments for priestly service, और कढ़ाई किए हुए वस्‍त्र, और याजक का कार्य करने के हारून याजक के पवित्र वस्‍त्र, और उसके पुत्रों के वस्‍त्र,
11 and the anointing oil, and fragrant incense for the holy place—they must make them exactly as I commanded you." और अभिषेक का तेल, तथा पवित्रस्थान के लिए सुगंधित धूप। वे इन वस्तुओं को उन सब आज्ञाओं के अनुसार बनाएँ जो मैंने तुझे दी हैं।”
12 Then our Father said to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
13 "You yourself speak to the Israelites: Above all, keep my Sabbaths—a sign between me and you, generation after generation, so you know that I, your Father, make you holy. “तू इस्राएलियों से यह भी कहना, ‘तुम मेरे विश्रामदिनों को अवश्य मानना, क्योंकि यह तुम्हारी पीढ़ी से पीढ़ी में मेरे और तुम्हारे बीच एक चिह्‍न होगा, जिससे कि तुम जान लो कि मैं तुम्हारा पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।
14 Keep the Sabbath—it is holy to you. Whoever desecrates it must surely be put to death; whoever does work on it will be cut off from among his people. तुम विश्रामदिन को मानना, क्योंकि वह तुम्हारे लिए पवित्र है। जो कोई उसे अपवित्र करे वह अवश्‍य मार डाला जाए; जो कोई उस दिन कुछ काम-काज करे वह व्यक्‍ति अपने लोगों के बीच से नष्‍ट किया जाए।
15 Six days work may be done, but the seventh day is a Sabbath of complete rest, holy to me. Anyone who works on the Sabbath day must surely be put to death. छः दिन तो काम-काज किया जाए, पर सातवाँ दिन सब्त का विश्राम अर्थात् यहोवा के लिए पवित्र है। इसलिए जो कोई विश्राम के दिन काम करे वह अवश्‍य मार डाला जाए।
16 The Israelites must keep the Sabbath, observing the Sabbath in every generation as a lasting covenant. इसलिए इस्राएली विश्रामदिन को माना करें; वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी उसे सदाकाल की वाचा के रूप में मानें।
17 It's a sign between me and the Israelites forever: in six days I made heaven and earth; on the seventh day I rested and was refreshed." वह मेरे और इस्राएलियों के बीच सदाकाल का एक चिह्‍न होगा, क्योंकि यहोवा ने छः दिनों में आकाश और पृथ्वी की रचना की, और सातवें दिन उसने विश्राम किया और तरो-ताज़ा हुआ।’ ”
18 When he finished speaking with Moses on Mount Sinai, he gave him the two testimony tablets, stone tablets, written by the finger of our Father. जब परमेश्‍वर सीनै पर्वत पर मूसा से बातें कर चुका, तो उसने मूसा को पत्थर पर अपनी उंगली से लिखी हुई साक्षी की दो पटियाएँ दीं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]