Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 29 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "To dedicate them as priests serving me, do this: take one young bull and two rams without defect, “अब उन्हें पवित्र करने के लिए जो कार्य तुझे उनके संबंध में करना है कि वे मेरे लिए याजक के रूप में कार्य करें, वह यह है : एक निर्दोष बछड़ा और दो निर्दोष मेढ़े लेना;
2 and bread without yeast, unleavened cakes mixed with oil, and unleavened wafers spread with oil, all made of fine wheat flour. और अख़मीरी रोटी, तथा तेल से सनी हुई मैदे की अख़मीरी पूरियाँ, और तेल से चुपड़े हुए अख़मीरी पापड़ लेना। ये सब गेहूँ के मैदे के बनवाना।
3 Put them in one basket and present them in it, with the bull and the two rams. फिर इन्हें एक टोकरी में रखना, और बछड़े तथा दोनों मेढ़ों के साथ उस टोकरी को लेकर आना।
4 Then bring Aaron and his sons to the tent of meeting entrance and wash them with water. फिर हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तंबू के प्रवेश द्वार पर लाकर जल से नहलाना।
5 Take the garments and dress Aaron in the tunic, the robe of the ephod, the ephod, and the breastpiece, and fasten the ephod's woven band on him. तब तू उन वस्‍त्रों को लेना, और हारून को अंगरखा, एपोद का बागा, एपोद तथा सीनाबंद पहनाना, और उस पर एपोद का कढ़ाई किया हुआ पटुका बाँधना;
6 Set the turban on his head and put the holy crown on the turban. और उसके सिर पर पगड़ी रखना, तथा पगड़ी पर पवित्र मुकुट को रखना।
7 Then take the anointing oil, pour it on his head, and anoint him. तब अभिषेक का तेल लेना, और उसे उसके सिर पर उंडेलते हुए उसका अभिषेक करना।
8 Bring his sons forward and dress them in tunics. फिर उसके पुत्रों को लेकर आना और उन्हें अंगरखे पहनाना,
9 Wrap sashes around Aaron and his sons and fasten their caps. The priesthood is theirs by lasting decree. So you will ordain Aaron and his sons. तथा उनके सिर पर टोपियाँ रखना। तब हारून और उसके पुत्रों पर कमरबंद बाँधना; इस विधि के द्वारा याजकपद सदा उनका रहेगा। तू हारून और उसके पुत्रों का इस रीति से अभिषेक करना।
10 "Bring the bull before the tent of meeting; Aaron and his sons lay their hands on its head. “फिर तू बछड़े को मिलापवाले तंबू के सामने ले आना, तथा हारून और उसके पुत्र बछड़े के सिर पर अपने हाथ रखें।
11 Slaughter the bull before me at the entrance of the tent of meeting. उस बछड़े को यहोवा के सामने मिलापवाले तंबू के द्वार पर बलि करना;
12 Take some of the bull's blood and with your finger put it on the horns of the altar; pour out the rest at the base of the altar. और बछड़े के लहू में से थोड़ा लेकर अपनी उंगली से वेदी के सींगों पर लगाना, और बचे हुए सारे लहू को वेदी के पाये पर उंडेल देना।
13 Take all the fat covering the organs, the lobe of the liver, and the two kidneys with their fat, and burn them on the altar. तू उस सारी चरबी को जो अँतड़ियों को ढके रहती है, कलेजे के ऊपर की झिल्ली को और चरबी सहित दोनों गुर्दों को लेकर वेदी पर जलाना।
14 Burn the bull's flesh, hide, and waste outside the camp. It is a sin offering. परंतु बछड़े का मांस, उसकी खाल, और उसका गोबर छावनी के बाहर आग में जला देना; यह पापबलि होगा।
15 "Take one ram; Aaron and his sons are to lay their hands on its head. “फिर तू एक मेढ़ा लेना, और हारून तथा उसके पुत्र मेढ़े के सिर पर अपने-अपने हाथ रखें;
16 Slaughter the ram, take its blood, and throw it against the sides of the altar. तब उस मेढ़े को बलि करना, और उसका लहू लेकर वेदी पर चारों ओर छिड़कना।
17 Cut the ram into pieces, wash its inner organs and legs, and place them with its pieces and head. तब उस मेढ़े को टुकड़े-टुकड़े काटना, और उसकी अँतड़ियों तथा पैरों को धोकर उन्हें उसके टुकड़ों और सिर के साथ रखना;
18 Then burn the whole ram on the altar. It is a burnt offering to me, a pleasing aroma, a food offering presented to me. और उस पूरे मेढ़े को वेदी पर जलाना; वह यहोवा के लिए होमबलि होगा। यह यहोवा के लिए सुखदायक सुगंध अर्थात् अग्‍नि में अर्पित बलि ठहरेगी।
19 "Take the other ram, and Aaron and his sons are to lay their hands on its head. “फिर तू दूसरे मेढ़े को लेना, और हारून तथा उसके पुत्र उस मेढ़े के सिर पर अपने-अपने हाथ रखें;
20 Slaughter the ram, take some of its blood, and put it on Aaron's right earlobe, on his sons' right earlobes, on their right thumbs and right big toes, and throw the rest of the blood against the sides of the altar. तब उस मेढ़े को बलि करना, और उसके लहू में से कुछ लेकर हारून तथा उसके पुत्रों के दाहिने कानों के सिरों पर, और उनके दाहिने हाथों के अंगूठों तथा दाहिने पैरों के अंगूठों पर लगाना, और बचे हुए लहू को वेदी पर चारों ओर छिड़क देना।
21 Take some of the blood on the altar and some of the anointing oil, and sprinkle them on Aaron and his garments, and on his sons and their garments with him. Then he and his garments will be holy, with his sons and their garments. फिर वेदी पर के कुछ लहू को और अभिषेक के कुछ तेल को लेकर हारून और उसके वस्‍त्रों पर, तथा उसके पुत्रों और उनके वस्‍त्रों पर छिड़कना। इस प्रकार वह और उसके वस्‍त्र पवित्र ठहरेंगे, और साथ ही उसके पुत्र तथा उनके वस्‍त्र भी पवित्र ठहरेंगे।
22 Take the fat from the ram: the fat tail, the fat covering the internal organs, the liver's long lobe, the two kidneys with their fat, and the right thigh—for it is a ram of ordination. “तब मेढ़े की चरबी और मोटी पूँछ को, और उस चरबी को जो अँतड़ियों को ढके रहती है, और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को, और चरबी सहित दोनों गुर्दों को, और दाहिनी जाँघ को लेना (क्योंकि यह अभिषेक का मेढ़ा है);
23 Take one loaf, one oil cake, and one wafer from the basket of bread without yeast before me. और यहोवा के सामने रखी अख़मीरी रोटी की टोकरी में से एक रोटी, और तेल से सने हुए मैदे की एक पूरी, और एक पापड़ लेना,
24 Put all these in the hands of Aaron and his sons, and wave them as a wave offering before me. और इन सब को हारून और उसके पुत्रों के हाथों में रखकर उन्हें यहोवा के सामने हिलाए जाने की भेंट के रूप में हिलाना।
25 Take them from their hands and burn them on the altar over the burnt offering, a pleasing aroma before me. It is a food offering to me. तब उन वस्तुओं को उनके हाथों से लेकर होमबलि के ऊपर वेदी पर जला देना, जिससे वह यहोवा के सामने सुखदायक सुगंध अर्थात् अग्‍नि में अर्पित बलि ठहरे।
26 "Take the breast of Aaron's ordination ram and wave it before me as a wave offering; it is your portion. “फिर तू हारून के अभिषेक के मेढ़े की छाती को लेना, और उसे हिलाए जाने की भेंट के रूप में यहोवा के सामने हिलाना; और यह तेरा भाग ठहरेगा।
27 Set apart the wave-offering breast and the raised thigh from the ordination ram—the portions for Aaron and his sons. हारून और उसके पुत्रों के अभिषेक के मेढ़े में से हिलाए जाने की भेंट की छाती, और उठाए जाने की भेंट की जाँघ को पवित्र ठहराना।
28 It belongs to Aaron and his sons as a permanent share from the people of Israel, for it is a contribution—the contribution from the people of Israel's peace offerings, their contribution to me. यह इस्राएलियों की ओर से हारून और उसके पुत्रों के लिए सदा का भाग ठहरे, क्योंकि यह उठाए जाने की भेंट है, और यह इस्राएलियों की ओर से उनकी मेलबलियों में से यहोवा के लिए उठाए जाने की भेंट ठहरेगी।
29 "Aaron's holy garments pass to his sons after him, to be anointed and ordained in them. “हारून के जो पवित्र वस्‍त्र हैं वे उसके बाद उसके बेटे-पोते आदि को मिलते रहें, जिससे उन्हीं में उनका अभिषेक किया जाए और उन्हें पवित्र ठहराया जाए।
30 The son who succeeds him as priest and enters the tent of meeting to serve in the Holy Place is to wear them seven days. उसके पुत्रों में से जो उसके स्थान पर याजक होगा, उसे पवित्रस्थान में सेवाकार्य करने के लिए मिलापवाले तंबू में प्रवेश करने पर उन वस्‍त्रों को सात दिन तक पहनना होगा।
31 "Take the ram of ordination and boil its flesh in a holy place. “फिर तू अभिषेक के मेढ़े को लेकर उसका मांस किसी पवित्र स्थान में पकाना।
32 At the entrance of the tent of meeting, Aaron and his sons will eat the ram's meat and the bread in the basket. तब हारून और उसके पुत्र उस मेढ़े का मांस और टोकरी की रोटी मिलापवाले तंबू के द्वार पर खाएँ।
33 They are to eat what made atonement at their ordination and dedication, but no outsider is to eat it, because it is holy. वे उन वस्तुओं को खाएँ जिनके द्वारा उनके अभिषेक और उन्हें पवित्र किए जाने के समय प्रायश्‍चित्त का कार्य किया गया था; परंतु कोई अभिषेक न पाया हुआ उन्हें न खाए, क्योंकि वे वस्तुएँ पवित्र हैं।
34 If any ordination meat or bread remains till morning, burn the rest with fire. It must not be eaten, because it is holy. यदि अभिषेकवाले मांस या रोटी में से कुछ सुबह तक बच जाए, तो उस बचे हुए भाग को आग में जलाना। उसे खाया न जाए, क्योंकि वह पवित्र है।
35 "Do this for Aaron and his sons, following all I commanded you. Take seven days to ordain them. “तू हारून और उसके पुत्रों के साथ वह सब करना जिसकी मैंने तुझे आज्ञा दी है, तू सात दिन तक उनका अभिषेक करते रहना।
36 Each day offer a bull as a sin offering for atonement. Purify the altar by making atonement for it, and anoint it to dedicate it. प्रतिदिन पापबलि के रूप में एक बछड़ा प्रायश्‍चित्त के लिए चढ़ाना, तथा वेदी के लिए प्रायश्‍चित्त करके उसे शुद्ध करना, और उसे पवित्र करने के लिए उसका अभिषेक करना।
37 For seven days make atonement for the altar and dedicate it. Then it will be most holy, and whatever touches it becomes holy. सात दिन तक वेदी के लिए प्रायश्‍चित्त करके उसे पवित्र करना, और वेदी परमपवित्र ठहरेगी; तथा जो कुछ वेदी को स्पर्श करेगा वह पवित्र हो जाएगा।
38 "This is what you are to offer on the altar: two year-old lambs each day, without fail. “तुझे वेदी पर नियमित रूप से यह चढ़ाना होगा : प्रतिदिन एक-एक वर्ष के भेड़ के दो बच्‍चे।
39 Offer one lamb in the morning and the other at twilight. भेड़ के एक बच्‍चे को तो भोर के समय, और भेड़ के दूसरे बच्‍चे को साँझ के समय चढ़ाना।
40 With the first lamb offer about two quarts of fine flour mixed with about a quart of pressed oil, and about a quart of wine as a drink offering. पहले भेड़ के बच्‍चे के साथ हीन का चौथाई भाग कूटकर निकाले हुए तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ भाग मैदा, और अर्घ के लिए हीन का चौथाई भाग दाखमधु चढ़ाना।
41 Offer the second lamb at twilight with the same grain and drink offering as in the morning, a pleasing aroma, a food offering to me. दूसरे भेड़ के बच्‍चे को साँझ के समय चढ़ाना, और उसके साथ अन्‍नबलि और अर्घ चढ़ाना जैसे कि भोर को चढ़ाया जाता है, जिससे वह यहोवा के लिए सुखदायक सुगंध और अग्‍नि में अर्पित बलि ठहरे।
42 A continual burnt offering for your generations at the tent of meeting's entrance before me, where I will meet with you to speak with you. तुम्हारी पीढ़ी से पीढ़ी में मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा के सामने नियमित रूप से होमबलि होती रहे, जहाँ मैं तुझसे बातें करने के लिए तुम लोगों से मिलूँगा।
43 There I will meet with the Israelites, and my glory will make the place holy. मैं इस्राएलियों से वहीं मिला करूँगा, और वह तंबू मेरी महिमा से पवित्र किया जाएगा।
44 I will dedicate the tent of meeting and the altar, and dedicate Aaron and his sons to serve me as priests. मैं मिलापवाले तंबू और वेदी को पवित्र करूँगा; मैं हारून और उसके पुत्रों को भी पवित्र करूँगा कि वे मेरे लिए याजक का कार्य करें।
45 "I will dwell among the people of Israel and will be their Father. मैं इस्राएलियों के मध्य वास करूँगा, और उनका परमेश्‍वर होऊँगा।
46 They will know I am their Father, who brought them out of Egypt so I could live among them. I am their Father." तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा उनका परमेश्‍वर हूँ; मैं उन्हें मिस्र देश से इसलिए निकाल लाया कि उनके मध्य वास करूँ। मैं ही उनका परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]