Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now a man from the house of Levi went and married a daughter of Levi. लेवी के घराने के एक पुरुष ने लेवी वंश की एक स्‍त्री से विवाह किया।
2 The woman conceived and bore a son; seeing he was healthy, she hid him three months. वह स्‍त्री गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ। उसने यह देखकर कि बालक सुंदर है, उसे तीन महीने तक छिपाए रखा।
3 Unable to hide him longer, she got a papyrus basket, coated it with tar and pitch, put the child in, and set it among the reeds on the Nile's bank. जब वह उसे और छिपा न सकी तो उसने सरकंडों की एक टोकरी ली और उस पर चिकनी मिट्टी और राल लगाई। फिर उसने बालक को उसमें रखा और नील नदी के किनारे नरकटों के बीच छोड़ दिया।
4 His sister stood at a distance to see what would happen to him. उस बालक की बहन यह देखने के लिए दूर खड़ी रही कि उसके साथ क्या होता है।
5 Pharaoh's daughter went down to bathe at the Nile, her maids walking along the Nile. She saw the basket among the reeds, sent her maid to get it. फिर ऐसा हुआ कि फ़िरौन की बेटी नील नदी में नहाने के लिए उतरी, और उसकी सखियाँ नदी के किनारे-किनारे टहलने लगीं। तब उसे नरकटों के बीच एक टोकरी दिखी और उसने अपनी दासी को उसे ले आने के लिए भेजा।
6 She opened it, saw the child—a baby boy, crying. Her heart went out to him, and she said, "This is one of the Hebrew children." जब उसने उसे खोला तो एक रोते हुए बच्‍चे को पाया। उसे उस पर तरस आया और उसने कहा, “यह तो किसी इब्री का बच्‍चा होगा।”
7 His sister asked Pharaoh's daughter, "Should I call a Hebrew woman to nurse the child for you?" तब उस बच्‍चे की बहन ने फ़िरौन की बेटी से कहा, “क्या मैं जाकर इब्री स्‍त्रियों में से किसी धाय को तेरे पास बुला लाऊँ, जो तेरे लिए इस बच्‍चे को दूध पिलाया करे?”
8 "Yes, go," Pharaoh's daughter answered. So the girl went and called the child's mother. फ़िरौन की बेटी ने उससे कहा, “जा।” तब लड़की जाकर बच्‍चे की माता को बुला लाई।
9 Pharaoh's daughter told her, "Take this child and nurse him for me; I'll pay your wages." The woman took the child and nursed him. फ़िरौन की बेटी ने उससे कहा, “तू इस बच्‍चे को ले जा और मेरे लिए इसे दूध पिलाया कर, और मैं तुझे मज़दूरी दूँगी।” तब वह स्‍त्री बच्‍चे को ले जाकर दूध पिलाने लगी।
10 The boy grew; she brought him to Pharaoh's daughter, who adopted him, naming him Moses: "Because I drew him from the water." जब बालक बड़ा हुआ, तो वह उसे फ़िरौन की बेटी के पास ले गई, और वह उसका बेटा ठहरा। तब उसने यह कहकर उसका नाम मूसा रखा, “मैंने इसे जल में से निकाला था।”
11 In those days Moses grew up, went out to his people, saw their burdens, and saw an Egyptian striking a Hebrew, one of his relatives. जब मूसा जवान हुआ तो उन दिनों में ऐसा हुआ कि वह बाहर निकलकर अपने भाई-बंधुओं के बीच गया और उनके कठिन परिश्रम को देखा। फिर उसने यह भी देखा कि एक मिस्री व्यक्‍ति उसके एक इब्री भाई को मार रहा है।
12 He glanced around and, seeing no one, killed the Egyptian and hid him in the sand. जब उसने इधर-उधर देखकर पाया कि कोई नहीं है, तो उस मिस्री को मार डाला और बालू में छिपा दिया।
13 Next day he went out, saw two Hebrews fighting, and asked the offender, "Why hit your companion?" दूसरे दिन जब वह बाहर निकला तो उसने दो इब्री पुरुषों को आपस में लड़ते देखा। उसने दोषी व्यक्‍ति से कहा, “तू अपने साथी को क्यों मार रहा है?”
14 He said, "Who made you ruler and judge over us? Are you thinking of killing me as you killed the Egyptian?" Moses was afraid and thought, "Indeed, the matter is known." उसने कहा, “किसने तुझे हमारे ऊपर शासक और न्यायी ठहराया है? जैसे तूने मिस्री को मार डाला, क्या वैसे मुझे भी मार डालना चाहता है?” तब मूसा डर गया और यह सोचने लगा, “निश्‍चय यह बात खुल गई है।”
15 Pharaoh heard and sought to kill Moses; he fled from Pharaoh, settled in the land of Midian, and sat by a well. जब फ़िरौन ने यह बात सुनी तो उसने मूसा को मार डालने का प्रयास किया। परंतु मूसा फ़िरौन के पास से भागकर मिद्यान देश में बसने के लिए चला गया, और वहाँ एक कुएँ के पास बैठ गया।
16 Midian's priest had seven daughters; they came to draw water and fill the troughs to water their father's flock. मिद्यान के याजक की सात बेटियाँ थीं, और वे वहाँ पानी भरने आईं। उन्होंने नाँदों को भरा, ताकि वे अपने पिता की भेड़-बकरियों को पानी पिलाएँ।
17 When the shepherds came and drove them away, Moses got up, rescued them, and watered their flock. तब चरवाहे आकर उन्हें भगाने लगे, परंतु मूसा ने उठकर उनकी सहायता की और उनकी भेड़-बकरियों को पानी पिलाया।
18 When they returned to their father Reuel, he asked, "Why have you come back so early today?" जब वे अपने पिता रूएल के पास लौटीं, तो उसने पूछा, “आज तुम इतनी जल्दी कैसे लौट आईं?”
19 They said, "An Egyptian saved us from the shepherds, even drew us water and watered the flock." उन्होंने कहा, “एक मिस्री पुरुष ने चरवाहों से हमें बचाया, और यहाँ तक कि हमारे लिए पानी भरकर भेड़-बकरियों को पिलाया।”
20 "Where is he?" he asked his daughters. "Why did you leave the man? Call him to eat." तब उसने अपनी बेटियों से कहा, “वह पुरुष कहाँ है? तुम उसे क्यों छोड़ आई हो? उसे बुला लाओ कि वह भोजन करे।”
21 Moses agreed to stay with the man, who gave his daughter Zipporah to Moses in marriage. मूसा उस व्यक्‍ति के साथ रहने के लिए तैयार हुआ, और उसने अपनी बेटी सिप्पोरा का विवाह मूसा से करा दिया।
22 She bore a son; Moses named him Gershom, saying, "I have been a foreigner in a foreign land." सिप्पोरा के एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ, तब मूसा ने यह कहकर उसका नाम गेर्शोम रखा, “मैं अन्य देश में परदेशी हूँ।”
23 Long after, Egypt's king died. Israel's sons groaned from slavery, cried out; their cry rose to our Father from slavery. जब बहुत दिन बीत गए तो मिस्र का राजा मर गया, और इस्राएली अपने दासत्व के कारण आहें भरते हुए पुकार उठे; और दासत्व से छुटकारा पाने की उनकी दुहाई परमेश्‍वर तक पहुँची।
24 Our Father heard their groaning, and he remembered his covenant with Abraham, with Isaac, and with Jacob. परमेश्‍वर ने उनका कराहना सुना और अपनी उस वाचा को स्मरण किया जो उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब के साथ बाँधी थी।
25 Our Father looked on the Israelites, and he understood. इस प्रकार परमेश्‍वर ने इस्राएलियों पर दृष्‍टि करके उनकी सुधि ली।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]