Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 These are the names of Israel's sons who came to Egypt with Jacob, each with his household: याकूब के साथ अपने-अपने घराने को लेकर मिस्र देश में आए इस्राएल के पुत्रों के नाम ये हैं :
2 Reuben, Simeon, Levi, and Judah, रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा,
3 Issachar, Zebulun, and Benjamin, इस्साकार, जबूलून, बिन्यामीन,
4 Dan and Naphtali, Gad and Asher. दान, नप्‍ताली, गाद और आशेर।
5 All who descended from Jacob were seventy people; Joseph was already in Egypt. याकूब के वंश में उत्पन्‍न हुए लोगों की कुल संख्या सत्तर थी। यूसुफ मिस्र में पहले से ही था।
6 Then Joseph died, and all his brothers, and all that generation. फिर यूसुफ, उसके सब भाई और उस पीढ़ी के सब लोग मर गए।
7 But Israel's people were fruitful, swarmed, multiplied, and grew immensely strong, till the land was filled with them. परंतु इस्राएल की संतान फूलने-फलने लगी और संख्या में बहुत बढ़ गई; वे बढ़कर इतने सामर्थी हो गए कि सारा देश उनसे भर गया।
8 Now a new king came to power in Egypt, who did not know Joseph. मिस्र में एक नए राजा का उदय हुआ जो यूसुफ को नहीं जानता था।
9 He said to his people, "Look, the Israelites are more numerous and powerful than we are. उसने अपनी प्रजा से कहा, “देखो, इस्राएली संख्या और सामर्थ्य में हमसे बढ़ गए हैं।
10 Come, let's deal shrewdly with them, or they'll multiply, and if war comes, they'll join our enemies, fight us, and leave the land." इसलिए आओ, हम उनके साथ चतुराई से व्यवहार करें, कहीं ऐसा न हो कि वे बहुत बढ़ जाएँ और युद्ध छिड़ने पर हमारे बैरियों के साथ मिलकर हमसे लड़ें और इस देश से निकल जाएँ।”
11 So they set taskmasters over them to crush them with forced labor, building Pharaoh's supply cities: Pithom and Rameses. इसलिए उन्होंने उन पर कठोर स्वामियों को नियुक्‍त किया कि वे उनसे कठिन परिश्रम कराकर उन्हें कष्‍ट दिया करें। इस्राएलियों ने फ़िरौन के लिए पितोम और रामसेस नामक भंडारवाले नगर बनाए।
12 But the more the Egyptians oppressed them, the more the Israelites multiplied and spread out, until the Egyptians dreaded Israel's people. परंतु उन्होंने उन्हें जितना अधिक कष्‍‍ट दिया, वे उतना ही अधिक बढ़ते और फैलते गए। इस कारण मिस्री इस्राएलियों से डरने लगे;
13 So the Egyptians ruthlessly made the people of Israel work as slaves. और उन्होंने इस्राएलियों से कठोरता से काम करवाया,
14 They made their lives bitter with hard labor in mortar and brick and all kinds of field work. In all their harsh labor the Egyptians worked them ruthlessly. तथा उनके जीवन को गारे, ईंट और खेती के सब प्रकार के कार्यों की कठिन सेवा से दुःखी कर डाला। वे उनसे यह सारा कार्य बड़ी कठोरता से करवाते थे।
15 Then the king of Egypt said to the Hebrew midwives, one named Shiphrah and the other Puah, तब मिस्र के राजा ने शिप्रा और पूआ नामक दो इब्री दाइयों को आज्ञा दी,
16 "When you assist the Hebrew women in childbirth, watch at the birthstool: if it's a son, kill him; but if a daughter, let her live." “जब तुम इब्री स्‍त्रियों की प्रसव के समय सहायता करने जाओ और उन्हें प्रसव के पत्थरों पर बैठी देखो, तो यदि बेटा हो तो उसे मार डालना, और बेटी हो तो जीवित रहने देना।”
17 But the midwives feared our Heavenly Father and did not do as Egypt's king commanded them; they let the boys live. परंतु वे दाइयाँ परमेश्‍वर का भय मानती थीं, इसलिए वे मिस्र के राजा की आज्ञा न मानकर लड़कों को भी जीवित छोड़ देती थीं।
18 So the king of Egypt called the midwives and said to them, "Why have you done this, letting the boys live?" तब मिस्र के राजा ने दाइयों को बुलवाकर उनसे पूछा, “तुमने ऐसा क्यों किया कि लड़कों को जीवित छोड़ दिया?”
19 The midwives told Pharaoh, "Hebrew women aren't like Egyptian women—they're vigorous, giving birth before the midwife arrives." दाइयों ने फ़िरौन को उत्तर दिया, “इब्री स्‍त्रियाँ मिस्री स्‍त्रियों के समान नहीं हैं; वे ऐसी फुर्तीली हैं कि दाई के पहुँचने से पहले ही बच्‍चे को जन्म दे देती हैं।”
20 So our Father was good to the midwives, and the people multiplied and grew very strong. इसलिए परमेश्‍वर ने दाइयों के साथ भलाई की; और वे लोग बढ़कर बहुत सामर्थी हो गए।
21 And because the midwives feared our Father, he gave them households of their own. दाइयाँ परमेश्‍वर का भय मानती थीं, इसलिए उसने उनके परिवार बसाए।
22 Then Pharaoh commanded all his people, "Throw every son born to the Hebrews into the Nile, but let every daughter live." तब फ़िरौन ने अपने सारे लोगों को यह आज्ञा दी, “इब्रियों के जितने बेटे उत्पन्‍न हों उन सब को तुम नील नदी में फेंक देना, और सब बेटियों को जीवित छोड़ देना।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]