Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 50 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Joseph bent over his father's face and wept over him and kissed him. तब यूसुफ अपने पिता के गले से लिपटकर रोया, और उसे चूमा।
2 Then Joseph ordered the physicians who served him to embalm his father. So the physicians embalmed Israel. यूसुफ ने उन वैद्यों को, जो उसके सेवक थे, आज्ञा दी कि उसके पिता के शव पर सुगंधित द्रव्यों का लेप लगाएँ। तब वैद्यों ने इस्राएल के शव पर सुगंधित द्रव्यों का लेप लगाया।
3 Forty days were needed, the usual time for embalming; Egyptians wept for him seventy days. इसमें चालीस दिन लगे, क्योंकि शव-लेपन में इतने ही दिन लगते हैं। तब मिस्री लोगों ने उसके लिए सत्तर दिन तक शोक मनाया।
4 When his days of mourning passed, Joseph spoke to Pharaoh's household: "If I have found favor with you, please speak to Pharaoh: जब उसके लिए शोक मनाने के दिन बीत गए, तो यूसुफ ने फ़िरौन के घराने के लोगों से कहा कि यदि तुम्हारी कृपादृष्‍टि मुझ पर हो तो फ़िरौन से यह कहो,
5 My father made me swear, "I am dying; bury me in the tomb I cut for myself in Canaan." Please let me go up now and bury my father, then I will return." “मेरे पिता ने यह कहकर मुझे शपथ खिलाई है, ‘देख मैं मरने पर हूँ, और जो कब्र मैंने अपने लिए कनान देश में खुदवाई है, तू मुझे उसी में मिट्टी देना।’ इसलिए अब मुझे वहाँ जाकर अपने पिता को मिट्टी देने की आज्ञा दे, तब मैं लौट आऊँगा।”
6 And Pharaoh said, "Go up and bury your father, as he made you swear." तब फ़िरौन ने कहा, “जा, अपने पिता की खिलाई हुई शपथ के अनुसार उसे मिट्टी दे।”
7 Joseph went up to bury his father; with him went all Pharaoh's servants, his household's elders, and all the elders of the land of Egypt, अतः यूसुफ अपने पिता को मिट्टी देने के लिए चला, और फ़िरौन के सब कर्मचारी, उसके भवन के अधिकारी तथा मिस्र देश के सब अधिकारी उसके साथ चले,
8 and all Joseph's household, his brothers, and his father's household. Only their children, flocks, and herds were left in the land of Goshen. और यूसुफ के घर के सब लोग, और उसके भाई, तथा उसके पिता के घर के सब लोग भी साथ गए। उन्होंने केवल अपने बाल-बच्‍चों, और भेड़- बकरियों, और गाय-बैलों को ही गोशेन देश में छोड़ा।
9 Chariots also and horsemen went up with him. It was a very great company. उसके साथ रथ और घुड़सवार भी गए; इस प्रकार एक बहुत बड़ी भीड़ हो गई।
10 They came to the threshing floor of Atad, beyond the Jordan, and mourned there with a great, very heavy lament; Joseph observed seven days of mourning for his father. जब वे यरदन के पार आताद के खलिहान तक पहुँचे, तो उन्होंने वहाँ बड़ा भारी विलाप किया; और यूसुफ ने अपने पिता के लिए सात दिन तक शोक मनाया।
11 When the inhabitants of the land, the Canaanites, saw the mourning at the threshing floor of Atad, they said, "This is a bitter mourning by the Egyptians." Therefore the place was named Abel-mizraim; it is beyond the Jordan. जब उस देश के निवासियों, अर्थात् कनानियों ने आताद के खलिहान में हो रहे विलाप को देखा तो कहा, “यह तो मिस्रियों का कोई भारी विलाप है।” इसलिए उस स्थान का नाम आबेलमिस्रैम पड़ा जो यरदन के पार है।
12 His sons did for him as he had commanded them. अतः इस्राएल के पुत्रों ने उसके लिए वही किया, जिसकी उसने उन्हें आज्ञा दी थी;
13 His sons carried him to the land of Canaan and buried him in the cave of the field of Machpelah, which Abraham bought from Ephron the Hittite as a burial site, facing Mamre. उसके पुत्रों ने उसे कनान देश में ले जाकर उस गुफा में मिट्टी दी जो मम्रे के सामने मकपेला की भूमि में है, जिसे अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से कब्रिस्तान की भूमि होने के लिए खरीदा था।
14 After burying his father, Joseph returned to Egypt with his brothers and all who had gone up with him to bury his father. अपने पिता को मिट्टी देने के बाद यूसुफ अपने भाइयों और उन सब लोगों सहित मिस्र लौट आया, जो उसके पिता को मिट्टी देने के लिए उसके साथ गए थे।
15 Joseph's brothers, seeing their father was dead, said, "What if Joseph hates us and repays us for all the harm we did to him?" जब यूसुफ के भाइयों ने देखा कि उनका पिता मर गया है, तो वे कहने लगे, “हो सकता है कि यूसुफ अब हमसे बैर रखे, और जितनी बुराई हमने उससे की है उसका बदला हमसे ले।”
16 So they sent a message to Joseph, saying, "Your father gave this command before he died: इसलिए उन्होंने यूसुफ के पास यह संदेश भेजा, “तेरे पिता ने मरने से पहले यह आज्ञा दी थी,
17 Tell Joseph: 'Please forgive your brothers' offense and sin—they did evil to you.' Now please forgive the offense of the servants of the God of your father." Joseph wept when they spoke to him. ‘तुम लोग यूसुफ से यह कहना : मेरी विनती है कि तू अपने भाइयों के अपराध और उनके पाप को क्षमा कर, क्योंकि उन्होंने तुझसे बुराई की थी।’ इसलिए तू अब अपने पिता के परमेश्‍वर के दासों का अपराध क्षमा कर।” उनकी ये बातें सुनकर यूसुफ रो पड़ा।
18 His brothers also came and fell down before him and said, "Look, we are your servants." तब उसके भाई स्वयं भी आकर उसके सामने गिर पड़े और कहा, “देख, हम तेरे दास हैं।”
19 But Joseph said to them, "Don't be afraid, for am I in the place of our Father? परंतु यूसुफ ने उनसे कहा, “मत डरो, क्या मैं परमेश्‍वर के स्थान पर हूँ?
20 You meant evil against me, but our Father meant it for good, to save the lives of many people, as is happening today. तुम लोग तो मेरे साथ बुराई करना चाहते थे, परंतु परमेश्‍वर ने उसी को भलाई में बदलने का विचार किया, ताकि बहुत से लोगों के प्राण बच जाएँ, जैसा कि आज प्रकट है।
21 Now, don't be afraid; I will provide for you and your children." So he comforted them, speaking to their hearts. इसलिए अब डरो मत, मैं तुम्हारी और तुम्हारे बाल-बच्‍चों की आवश्यकताओं को पूरा करता रहूँगा।” इस प्रकार उसने उन्हें शांति दी और उनसे कोमलता से बातें कीं।
22 So Joseph remained in Egypt, he and his father's family. And Joseph lived 110 years. यूसुफ अपने पिता के घराने के साथ मिस्र में रहा, और वह एक सौ दस वर्ष जीवित रहा।
23 Joseph saw Ephraim's children to the third generation; Machir son of Manasseh's children were also born on Joseph's knees. और यूसुफ ने एप्रैम के तीसरी पीढ़ी तक के बच्‍चों को देखा; और उसने मनश्‍शे के पुत्र माकीर के बच्‍चों को भी अपनी गोद में खिलाया।
24 Joseph said to his brothers, "I'm dying, but our Father will surely come to help you and bring you up from this land to the land he swore to Abraham, to Isaac, and to Jacob." यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मैं तो मरने पर हूँ; परंतु परमेश्‍वर निश्‍चय तुम्हारी सुधि लेगा, और तुम्हें इस देश से निकालकर उस देश में पहुँचा देगा, जिसकी उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से शपथ खाई थी।”
25 Then Joseph made Israel's sons swear: "Our Father will surely come to help you; carry my bones up from here." फिर यूसुफ ने इस्राएलियों को यह कहकर शपथ खिलाई, “जब परमेश्‍वर तुम्हारी सुधि ले, तो मेरी हड्डियों को यहाँ से उस देश में ले जाना।”
26 Joseph died at 110 years old. They embalmed him and placed him in a coffin in Egypt. यूसुफ एक सौ दस वर्ष का होकर मर गया, और उसके शव पर सुगंधित द्रव्यों का लेप लगाकर उसे मिस्र में एक संदूक में रखा गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]