Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 49 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jacob called his sons and said, "Gather, so I can tell you what will happen to you in the days ahead. तब याकूब ने अपने पुत्रों को बुलाकर कहा, इकट्ठे हो जाओ, ताकि मैं तुम्हें बताऊँ कि आने वाले दिनों में तुम पर क्या-क्या बीतेगा।
2 Assemble and listen, sons of Jacob; listen to Israel your father. हे याकूब के पुत्रो, इकट्ठे हो जाओ और सुनो, अपने पिता इस्राएल की बातों पर ध्यान दो।
3 Reuben, you are my firstborn, my might and the firstfruits of my strength, excelling in dignity and excelling in power. “हे रूबेन, तू मेरा पहलौठा, मेरा बल और मेरे पौरुष का पहला फल है; तू ही मेरी प्रतिष्‍ठा और शक्‍ति का उत्तम भाग है।
4 Unstable as water, you will not excel, because you went up to your father's bed; then you defiled it—he went up to my couch. तू अस्थिर जल के समान है, तू श्रेष्‍ठ न ठहरेगा, क्योंकि तूने अपने पिता की खाट पर चढ़कर उसे अशुद्ध किया है— वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।
5 Simeon and Levi are brothers; weapons of violence are their swords. शिमोन और लेवी तो भाई-भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं।
6 May I never enter their council; may my honor not be joined to their assembly. For in their anger they killed men, and in their willfulness they hamstrung oxen. मैं उनकी संगति न करूँगा, और न ही मैं उनकी सभा में सम्मिलित होऊँगा, क्योंकि वे अपने क्रोध में मनुष्यों को मार डालते, और अपने उन्माद में बैलों को पंगु बनाते हैं।
7 Cursed be their anger, for it is fierce, and their wrath, for it is cruel! I will divide them throughout Jacob and scatter them throughout Israel. धिक्‍कार है उनके क्रोध को, क्योंकि वह प्रचंड है; और उनके कोप को, क्योंकि वह निर्दयी है। मैं उन्हें याकूब में बिखेर दूँगा, और इस्राएल में तितर-बितर कर दूँगा।
8 Judah, your brothers will praise you; your hand will be on the neck of your enemies; your father's sons will bow down before you. हे यहूदा, तेरे भाई तेरी प्रशंसा करेंगे; तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्र तुझे दंडवत् करेंगे।
9 Judah is a lion's cub; from the prey, my son, you have come back. He stooped down; he crouched as a lion and as a lioness—who dares rouse him? यहूदा सिंह का बच्‍चा है। हे मेरे पुत्र, तू शिकार करके लौट आता है। वह सिंह या सिंहनी के समान बैठ जाता है, और उसे छेड़ने का साहस फिर कौन करेगा।
10 The scepter will not depart from Judah, nor the ruler's staff from between his feet, until he comes to whom it belongs, and to him will be the obedience of the peoples. जब तक जातियाँ उसके पास उपहार लेकर न आएँ और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन न हो जाएँ, तब तक न तो यहूदा से राजदंड छूटेगा, और न उसके वंश से शासन करने का अधिकार छीना जाएगा।
11 Binding his foal to the vine and his donkey's colt to the choice vine, he has washed his garments in wine and his robes in the blood of grapes. वह अपने जवान गधे को दाखलता से, और अपनी गधी के बच्‍चे को उत्तम दाखलता से बाँधेगा; उसने अपने वस्‍त्र दाखमधु में, और अपना चोगा दाखों के रस में धोया है।
12 His eyes are darker than wine, and his teeth whiter than milk. उसकी आँखें दाखमधु से चमकीली, और उसके दाँत दूध से श्‍वेत होंगे।
13 Zebulun will dwell at the shore of the sea; he will become a haven for ships, and his border will be at Sidon. जबूलून समुद्र के तट पर बसेगा, वह जहाज़ों के लिए बंदरगाह बनेगा, और उसकी सीमा सीदोन तक होगी।
14 Issachar is a strong donkey, crouching between the sheepfolds. इस्साकार एक बलवान गधा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच लेटा रहता है।
15 He saw that a resting place was good and that the land was pleasant, so he bent his shoulder to the load and became a servant at forced labor. जब उसने देखा कि यह विश्राम स्थान अच्छा है, और यह देश मनोहर है तो उसने अपने कंधे को बोझ उठाने के लिए झुकाया, और बेगार करनेवाला दास बन गया।
16 Dan will judge his people as one of the tribes of Israel. इस्राएल के एक गोत्र के रूप में दान अपने लोगों का न्याय करेगा।
17 Dan will be a serpent in the road, a viper by the path, that bites the horse's heels so that his rider falls backward. दान मार्ग का एक साँप, और रास्ते का एक नाग होगा, जो घोड़े की नाल को डसता है, जिससे उसका सवार पीछे गिर पड़ता है।
18 I wait for your salvation, my Father. हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की आशा लगाए हूँ।
19 Gad—raiders will raid him, but he will raid at their heels. गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा, परंतु वह उन पर पीछे से टूट पड़ेगा।
20 Asher's food will be rich, and he will yield royal delicacies. आशेर का अन्‍न उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्‍ट भोजन दिया करेगा।
21 Naphtali is a doe let loose that bears beautiful fawns. नप्‍ताली एक छूटी हुई हरिणी है, वह मीठी-मीठी बातें बोलता है।
22 Joseph is a fruitful branch, a fruitful branch by a spring; his branches run over the wall. यूसुफ फलवंत शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवंत दाखलता की एक शाखा है; उसकी डालियाँ दीवार पर चढ़कर फैल जाती हैं।
23 The archers bitterly attacked him, shot at him, and harassed him severely. धनुर्धारियों ने उस पर आक्रमण किया, उस पर तीर मारे, और उस पर अत्याचार किया।
24 Yet his bow remained unmoved; his arms were made agile by the hands of the Mighty One of Jacob—our Father—from there comes the Shepherd, the Stone of Israel. परंतु उसका धनुष स्थिर रहा, और उसकी भुजाएँ याकूब के उसी शक्‍तिमान परमेश्‍वर के हाथों के कारण दृढ़ रहीं (उसी के पास से वह चरवाहा अर्थात् इस्राएल की चट्टान आएगा)।
25 By the God of your father who will help you, by El Shaddai—the Almighty, our Father—who will bless you with blessings of heaven above, blessings of the deep that crouches beneath, blessings of the breasts and of the womb. यह तेरे पिता के उस परमेश्‍वर का काम है, जो तेरी सहायता करेगा, उस सर्वशक्‍तिमान का जो तुझे ऊपर के आकाश की आशिषों से, और नीचे के गहरे जल की आशिषों से, तथा स्तनों और गर्भ की आशिषों से आशिषित करेगा।
26 The blessings of your father are mighty beyond the blessings of my ancestors, reaching to the riches of the everlasting hills. May they be on the head of Joseph, and on the brow of him who was set apart from his brothers. तेरे पिता के आशीर्वाद, मेरे पूर्वजों के आशीर्वादों और सनातन पहाड़ियों की भरपूरी से बढ़कर हैं। वे यूसुफ के सिर पर बने रहेंगे, अर्थात् उसके सिर के मुकुट पर जो अपने भाइयों से अलग किया गया था।
27 Benjamin is a ravenous wolf, in the morning devouring the prey and at evening dividing the spoil." बिन्यामीन फाड़नेवाला भेड़िया है, सवेरे तो वह शिकार को फाड़ खाता है, और साँझ को लूट बाँट लेता है।”
28 All these are the twelve tribes of Israel; this is what their father said as he blessed them, each with the blessing fitting him. इस्राएल के बारह गोत्र यही हैं, और उन्हें आशीर्वाद देते समय उनके पिता ने यही कहा। उसने उनमें से प्रत्येक को उसके योग्य आशीर्वाद दिया।
29 He commanded them: "I am being gathered to my people. Bury me with my fathers in the cave in Ephron the Hittite's field, तब उसने उन्हें आज्ञा देते हुए कहा, “मैं अपने लोगों में मिलने पर हूँ, इसलिए मुझे मेरे पूर्वजों के साथ उस गुफा में मिट्टी देना जो हित्ती एप्रोन की भूमि में है;
30 in the cave in the field at Machpelah, east of Mamre in Canaan, which Abraham bought along with the field from Ephron the Hittite as a burial place. अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामनेवाली मकपेला की भूमि में है, जिसे अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से कब्रिस्तान की भूमि होने के लिए खरीदा था।
31 There they buried Abraham and Sarah his wife; there they buried Isaac and Rebekah his wife; and there I buried Leah, वहाँ अब्राहम और उसकी पत्‍नी सारा को मिट्टी दी गई, वहीं इसहाक और उसकी पत्‍नी रिबका को भी मिट्टी दी गई, और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी।
32 the field and the cave that is in it were bought from the Hittites. वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से खरीदी गई है।”
33 Jacob finished commanding his sons, drew his feet into the bed, breathed his last, and was gathered to his people." जब याकूब अपने पुत्रों को आज्ञा दे चुका तो उसने अपने पैर खाट पर समेटे और अंतिम सांस ली, तथा अपने लोगों में जा मिला।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]