Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Moses was shepherding the flock of his father-in-law Jethro, priest of Midian. He led the flock to the far side of the wilderness and came to Horeb, the mountain of our Father. मूसा अपने ससुर, मिद्यान के याजक, यित्रो की भेड़-बकरियों को चराता था; और वह उन्हें जंगल के पीछे की ओर होरेब नामक परमेश्‍वर के पर्वत के पास ले गया।
2 There the messenger of our Father appeared to him in a fire flaming from within a bush. Moses looked: the bush was blazing but not consumed. यहोवा के दूत ने एक कँटीली झाड़ी के बीच आग की लपट में उसे दर्शन दिया; उसने आँखें उठाईं और देखा कि झाड़ी जल रही है, पर भस्म नहीं हो रही।
3 Moses said, "Let me go over and see this extraordinary sight—why the bush isn't burning up." तब मूसा ने कहा, “मैं वहाँ जाकर इस अद्भुत दृश्य को देखूँगा कि वह झाड़ी भस्म क्यों नहीं हो रही।”
4 When our Father saw he had turned aside to look, he called to him from within the bush, "Moses, Moses!" Moses said, "Here I am." जब यहोवा ने देखा कि मूसा देखने के लिए मुड़कर चला आ रहा है, तो परमेश्‍वर ने झाड़ी में से उसे पुकारा, “मूसा, हे मूसा!” मूसा ने कहा, “क्या आज्ञा!”
5 He said, "Don't come closer. Take your sandals off your feet, for the ground you're standing on is holy." उसने कहा, “निकट मत आ। अपने पैरों से जूते उतार दे, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है।”
6 He said, "I am your Father, the God of Abraham, of Isaac, and of Jacob." Moses hid his face, for he was afraid to look at our Father. फिर उसने कहा, “मैं तेरे पिता का परमेश्‍वर, अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर, और याकूब का परमेश्‍वर हूँ।” तब मूसा ने अपना मुँह ढक लिया क्योंकि वह परमेश्‍वर की ओर देखने से डरता था।
7 Then our Father said, "I have truly seen my people's suffering in Egypt, heard their cry under their slave drivers, for I know their hardships. फिर यहोवा ने कहा, “मैंने मिस्र में रहनेवाले अपने लोगों के दुःखों को सचमुच देखा है, और उनकी उस पुकार को सुना है जो परिश्रम करानेवालों के कारण होती है। मैं उनकी पीड़ा को जानता हूँ।
8 So I've come down to rescue them from Egypt's grip and bring them up from that land to a good, spacious land—a land flowing with milk and honey—to the place of the Canaanites, Hittites, Amorites, Perizzites, Hivites, and Jebusites. अब मैं इसलिए उतर आया हूँ कि उन्हें मिस्रियों के हाथ से छुड़ाऊँ, और उस देश से निकालकर एक अच्छे और बड़े देश में पहुँचाऊँ जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, अर्थात् जहाँ कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्‍जी, हिव्वी, और यबूसी लोग रहते हैं।
9 Now the cry of Israel's people has reached me, and I've seen the oppression the Egyptians oppress them with. अब सुन, इस्राएलियों की पुकार मुझ तक पहुँची है, और मैंने मिस्रियों द्वारा उन पर किए जानेवाले अत्याचार को भी देखा है।
10 Now go—I'm sending you to Pharaoh, to bring my people, Israel's sons, out of Egypt." इसलिए आ, मैं तुझे फ़िरौन के पास भेजता हूँ कि तू मेरी प्रजा इस्राएल को मिस्र से निकाल ले आए।”
11 Moses said to our Father, "Who am I to go to Pharaoh and bring the Israelites out of Egypt?" परंतु मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, “मैं कौन हूँ जो फ़िरौन के पास जाऊँ, और इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले आऊँ?”
12 He said, "I will surely be with you. This is your sign that I have sent you: when you bring the people out of Egypt, you will worship your Father on this mountain." उसने कहा, “मैं निश्‍चय तेरे साथ रहूँगा। तेरा भेजनेवाला मैं हूँ, इस बात का तेरे लिए यह चिह्‍न होगा कि जब तू लोगों को मिस्र से बाहर निकाल लाएगा तो तुम लोग इसी पहाड़ पर परमेश्‍वर की आराधना करोगे।”
13 Then Moses said to our Father, "If I go to Israel's people and tell them, 'The God of your fathers sent me to you,' and they ask me, 'What is his name?'—what do I tell them?" मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, “यदि मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे कहूँ, ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,’ और वे मुझसे पूछें, ‘उसका क्या नाम है?’ तो मैं उन्हें क्या उत्तर दूँ?”
14 Our Father told Moses, "I AM WHO I AM." Then he said, "Tell the Israelites: 'I AM has sent me to you.'" परमेश्‍वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूँ सो हूँ।” फिर उसने कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना किमैं हूँ ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।”
15 Our Father also told Moses, "Tell the Israelites: 'Your Father—the God of Abraham, Isaac, and Jacob—has sent me to you.' This is my name forever, and how I am remembered in every generation. फिर परमेश्‍वर ने मूसा से यह भी कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना : तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर अर्थात् अब्राहम के परमेश्‍वर, इसहाक के परमेश्‍वर, और याकूब के परमेश्‍वर यहोवा ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है। सदा के लिए मेरा नाम यही रहेगा, और इसी नाम से पीढ़ी-पीढ़ी में मुझे स्मरण किया जाएगा।
16 Go, gather Israel's elders and tell them: your Father—the God of Abraham, Isaac, and Jacob—appeared to me and said: I have surely watched over you, and seen what is done to you in Egypt, “इसलिए अब जाकर इस्राएली धर्मवृद्धों को इकट्ठा करके उनसे कह, ‘तुम्हारे पूर्वजों अब्राहम, इसहाक, और याकूब के परमेश्‍वर, यहोवा ने मुझे दर्शन देकर यह कहा है कि मैंने तुम पर और मिस्र में तुम्हारे साथ जो होता है, उस पर भी ध्यान दिया है;
17 I have promised to bring you up out of Egypt's misery to the land of the Canaanites, the Hittites, the Amorites, the Perizzites, the Hivites, and the Jebusites—a land flowing with milk and honey. और मैंने निर्णय लिया है कि तुम्हें मिस्र के कष्‍टों में से निकालकर कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्‍जी, हिव्वी, और यबूसी लोगों के देश में ले जाऊँगा, जहाँ दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं।’
18 They will listen to you. You and Israel's elders must go to Egypt's king and tell him, 'the Father of the Hebrews has met us. Now please let us travel three days into the wilderness to sacrifice to our Father.' तब वे तेरी सुनेंगे, और तू इस्राएली धर्मवृद्धों के साथ मिस्र के राजा के पास जाकर उससे यह कहना, ‘इब्रियों के परमेश्‍वर यहोवा से हमारी भेंट हुई है; इसलिए अब हमें जंगल में तीन दिन की यात्रा पर जाने दे कि हम अपने परमेश्‍वर यहोवा के लिए बलिदान चढ़ाएँ।’
19 But I know Egypt's king won't let you go unless by a mighty hand. “मैं जानता हूँ कि मिस्र का राजा तुम्हें तब तक जाने न देगा, जब तक कि उसे बड़े भुजबल के द्वारा विवश न किया जाए।
20 I will reach out my hand and strike Egypt with all the wonders I do there; then he will release you. इसलिए मैं अपना हाथ बढ़ाकर उन सब आश्‍चर्यकर्मों के द्वारा मिस्र को मारूँगा जो मैं उस देश के बीच करूँगा; और उसके बाद वह तुम्हें जाने देगा।
21 I will make the Egyptians favor this people, so when you leave, you won't go empty-handed. तब मैं अपनी इस प्रजा को मिस्रियों की दृष्‍टि में कृपा का पात्र बनाऊँगा, जिससे कि जब तुम वहाँ से निकलो तो तुम्हें खाली हाथ न जाना पड़े।
22 Each woman must ask her neighbor and the woman living in her house for silver and gold items and clothing, and dress your sons and daughters with them. So you will plunder the Egyptians." बल्कि तुम्हारी एक-एक स्‍त्री अपने-अपने पड़ोसी, और उनके घर में रहनेवाली किसी भी स्‍त्री से सोने-चाँदी के गहने, और वस्‍त्र माँग लेगी। तुम उन्हें अपने बेटों और बेटियों को पहनाना। इस प्रकार तुम मिस्रियों को लूटोगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]