Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Moses replied, "But they won't believe me or listen to my voice, for they'll say, 'Our Father did not appear to you.'" तब मूसा ने उत्तर दिया, “पर देख, वे मेरा विश्‍वास नहीं करेंगे और न मेरी सुनेंगे, बल्कि यही कहेंगे, ‘यहोवा ने तुझे दर्शन नहीं दिया है।’ ”
2 Our Father said to him, "What is that in your hand?" He said, "A staff." यहोवा ने उससे कहा, “तेरे हाथ में वह क्या है?” उसने उत्तर दिया, “लाठी।”
3 He said, "Throw it to the ground." He threw it to the ground, and it became a snake, and Moses ran from it. उसने कहा, “उसे भूमि पर फेंक दे।” जब उसने उसे भूमि पर फेंका तो वह सर्प बन गई, और मूसा उसके सामने से भागा।
4 But our Father said to Moses, "Reach out your hand and grab it by the tail"—he reached out his hand, caught it, and it became a staff in his hand. तब यहोवा ने मूसा से कहा, “अपना हाथ बढ़ाकर उसकी पूँछ पकड़ ले, (इसलिए उसने अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लिया, और वह उसके हाथ में फिर से लाठी बन गई)
5 "that they may believe that your Father, the God of their fathers—of Abraham, of Isaac, and of Jacob—has appeared to you." जब तू ऐसा करेगा तो उन्हें विश्‍वास होगा कि उनके पूर्वजों के परमेश्‍वर अर्थात् अब्राहम के परमेश्‍वर, इसहाक के परमेश्‍वर, और याकूब के परमेश्‍वर, यहोवा ने तुझे दर्शन दिया है।”
6 Then our Father told him, "Put your hand in your cloak." So he did, and when he pulled it out, his hand had a skin disease, white as snow. फिर यहोवा ने उससे यह भी कहा, “अपना हाथ अपने वस्‍त्र के भीतर छाती पर रख।” अतः उसने अपना हाथ अपने वस्‍त्र के भीतर छाती पर रखा; और फिर जब उसने उसे निकाला तो क्या देखा कि उसका हाथ कोढ़ के कारण हिम के समान श्‍वेत हो गया है।
7 He said, "Put your hand back in your cloak." He did, and when he took it out, it was restored, like the rest of his flesh. तब उसने कहा, “फिर से अपना हाथ अपने वस्‍त्र के भीतर छाती पर रख।” उसने फिर से अपना हाथ अपने वस्‍त्र के भीतर छाती पर रखा; और जब उसने उसे अपने वस्‍त्र में से निकाला तो क्या देखा कि वह फिर से उसकी सारी देह के समान हो गया था।
8 "If they will not believe you or listen to the first sign, they may believe the second sign. फिर यहोवा ने कहा, “यदि वे तेरी बात का विश्‍वास न करें, और पहले चिह्‍न को न मानें, तो दूसरे चिह्‍न के कारण विश्‍वास करेंगे।
9 If they still won't believe these two signs or listen to your voice, take water from the Nile and pour it on dry ground; the water taken from the Nile will become blood on the dry ground." और यदि वे इन दोनों चिह्‍नों के कारण भी विश्‍वास न करें और तेरी बात न मानें, तो तू नील नदी से कुछ पानी लेकर सूखी भूमि पर डालना, और जो पानी तू नील नदी से निकालेगा वह सूखी भूमि पर लहू बन जाएगा।”
10 But Moses said to our Father, "Please, my Sovereign Father, I've never been good with words, not before nor since you've spoken to your servant, for I'm slow of speech and slow of tongue." मूसा ने यहोवा से कहा, “हे मेरे प्रभु, मैं कभी बोलने में निपुण नहीं रहा, न तो पहले था, और न अब हूँ जब से तू अपने दास से बातें करने लगा है। मैं तो बोलने और बात करने में धीमा हूँ।”
11 Then our Father said to him, "Who gave man his mouth? Who makes him mute or deaf, seeing or blind? Isn't that I, your Father? यहोवा ने उससे कहा, “मनुष्य का मुँह किसने बनाया है? और मनुष्य को गूँगा, या बहरा, या देखनेवाला, या अंधा कौन बनाता है? क्या मैं यहोवा ही ऐसा नहीं करता?
12 Now go, and I will be with your mouth and will teach you what to say." अब जा, मैं तेरे साथ रहूँगा और जो कुछ तुझे कहना है, वह सिखाऊँगा।”
13 But he said, "Please, my Sovereign Father, send someone else." उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, मेरी विनती है कि तू किसी और को भेज।”
14 Then our Father's anger flared against Moses. He said, "Isn't Aaron your brother, the Levite? I know he speaks well. Even now he's coming out to meet you, and he'll rejoice in his heart when he sees you. तब यहोवा का क्रोध मूसा पर भड़क उठा और उसने कहा, “क्या लेवीवंशी हारून तेरा भाई नहीं है? मैं जानता हूँ कि वह बोलने में निपुण है। देख, वह तुझसे मिलने आ रहा है, और जब वह तुझे देखेगा तो अपने मन में आनंदित होगा।
15 Speak to him; put the words in his mouth. I will be with your mouth and his, and teach you both what to do. तू उससे बात करना और उसके मुँह में शब्दों को डालना। मैं तेरे और उसके साथ रहूँगा और जो कुछ तुम्हें करना है वह तुम्हें सिखाऊँगा।
16 He will speak for you to the people, be your mouth, and you will be like God to him. वह तेरी ओर से लोगों से बात किया करेगा; वह तेरे लिए मुँह, और तू उसके लिए परमेश्‍वर के समान होगा।
17 And take this staff in your hand and use it to perform the signs." तू इस लाठी को अपने हाथ में ले जा; तू इसी से चिह्‍नों को दिखाएगा।”
18 Moses returned to his father-in-law Jethro and said, "Let me go back to my brothers in Egypt to see if they're still alive." Jethro said, "Go in peace." तब मूसा अपने ससुर यित्रो के पास वापस गया और उससे कहा, “मुझे विदा कर कि मैं मिस्र में रहनेवाले अपने भाइयों के पास जाऊँ और देखूँ कि क्या वे अब तक जीवित हैं या नहीं।” यित्रो ने मूसा से कहा, “कुशल से जा।”
19 And our Father told Moses in Midian, "Go back to Egypt—all the men who wanted to kill you are dead." तब यहोवा ने मिद्यान देश में मूसा से कहा, “मिस्र को लौट जा; क्योंकि जो लोग तुझे मार डालना चाहते थे वे सब मर गए हैं।”
20 Moses took his wife and sons, put them on a donkey, and returned to the land of Egypt. Moses took the staff of our Father in his hand. तब मूसा अपनी पत्‍नी और बेटों को गधे पर बैठाकर मिस्र देश को ले आया। मूसा परमेश्‍वर की लाठी को भी अपने हाथ में लिए हुए आया।
21 Then our Father told Moses, "When you return to Egypt, perform before Pharaoh all the wonders I gave you power to do. But I will harden his heart, so he will not let the people go. यहोवा ने मूसा से कहा, “जब तू मिस्र में पहुँचे, तो फ़िरौन के सामने वे सब चमत्कार अवश्य दिखाना जो मैंने तेरे अधिकार में किए हैं। परंतु मैं उसके मन को कठोर करूँगा, जिससे वह मेरी प्रजा को जाने नहीं देगा।
22 Then you are to say to Pharaoh, 'This is what our Father says: Israel is my firstborn son, तू फ़िरौन से कहना, ‘यहोवा यह कहता है कि इस्राएल मेरा पुत्र है, मेरा पहलौठा पुत्र।
23 and I say to you: let my son go to serve me. If you refuse to let him go, I will kill your firstborn son.'" इसलिए मैं तुझसे कहता हूँ कि मेरे पुत्र को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे। पर यदि तू उसे जाने न देगा तो मैं तेरे पहलौठे पुत्र को मारूँगा।’ ”
24 At a lodging place on the way, our Father met him and tried to kill him. फिर ऐसा हुआ कि मार्ग पर सराय में यहोवा ने उससे भेंट करके उसे मार डालना चाहा।
25 Zipporah took a flint, cut off her son's foreskin, touched it to Moses' feet, and said, "Surely, you are a blood bridegroom to me." तब सिप्पोरा ने एक तेज़ धारवाला चकमक पत्थर लेकर अपने बेटे की खलड़ी को काट डाला, और उससे मूसा के पैरों को स्पर्श करके कहा, “निश्‍चय तू मेरे लिए लहू का पति है।”
26 So our Father released Moses. Then she said, "A bridegroom of blood," because of the circumcision. तब यहोवा ने उसे छोड़ दिया। उस समय ख़तने के कारण उसने कहा, “तू लहू का पति है।”
27 Now our Father told Aaron, "Go meet Moses in the wilderness." So he went, met him at the mountain of our Father, and kissed him. यहोवा ने हारून से कहा, “मूसा से भेंट करने के लिए जंगल में जा।” इसलिए उसने जाकर परमेश्‍वर के पर्वत पर उससे भेंट की और उसे चूमा।
28 Moses told Aaron all the words our Father had given him to deliver, and all the signs he commanded him to perform. तब मूसा ने हारून को यहोवा की सब बातें बताईं जिसने उसे भेजा है, और उन सब चिह्‍नों के बारे में भी बताया जिन्हें दिखाने की आज्ञा उसने उसे दी है।
29 Then Moses and Aaron went and gathered all the elders of the people of Israel. इसके बाद मूसा और हारून ने जाकर इस्राएलियों के सब धर्मवृद्धों को इकट्ठा किया।
30 Aaron spoke all the words our Father had spoken to Moses and did the signs before the people. हारून ने लोगों के सामने वे सब बातें दोहराईं जो यहोवा ने मूसा से कही थीं, और वे चिह्‍न भी दिखाए।
31 The people believed. Hearing that our Father had come to help Israel's people and seen their suffering, they bowed their heads and worshiped. लोगों ने उनका विश्‍वास किया; और जब उन्होंने सुना कि यहोवा ने इस्राएलियों की सुधि ली है तथा उनके दुःखों पर दृष्‍टि की है, तो उन्होंने सिर झुकाकर दंडवत् किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]