Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Afterward Moses and Aaron went to Pharaoh and said, "This is what our Father of Israel says: Let my people go to hold a feast for me in the wilderness." इसके बाद मूसा और हारून ने जाकर फ़िरौन से कहा, “इस्राएल का परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है : मेरे लोगों को जाने दे कि वे जंगल में मेरे लिए पर्व मनाएँ।”
2 Pharaoh said, "Who is God, that I should obey his voice and let Israel go? I don't know God, and I won't let Israel go." फ़िरौन ने कहा, “यहोवा कौन है कि मैं उसकी बात मानकर इस्राएलियों को जाने दूँ? न तो मैं यहोवा को जानता हूँ, और न मैं इस्राएलियों को जाने दूँगा।”
3 They said, "Our Father has met with us. Let us take a three-day journey into the wilderness to sacrifice to our Father, or he may strike us with plague or sword." तब उन्होंने कहा, “इब्रियों के परमेश्‍वर ने हमसे भेंट की है। इसलिए हमें जंगल में तीन दिन की यात्रा पर जाने दे कि हम अपने परमेश्‍वर यहोवा के लिए बलिदान चढ़ाएँ, नहीं तो वह हम पर महामारी भेजेगा या हमें तलवार से मरवा डालेगा।”
4 But Egypt's king said to them, "Moses and Aaron, why pull the people from their work? Get back to your labor!" मिस्र के राजा ने उनसे कहा, “हे मूसा, हे हारून, तुम लोगों को उनके काम से क्यों हटवाते हो? तुम अपना-अपना काम करने जाओ।”
5 Pharaoh said, "Look, the land's people are now many, and you'd have them stop working!" फ़िरौन ने यह भी कहा, “सुनो, इस देश में इन लोगों की संख्या बहुत हो गई है, और तुम उनसे उनका काम छुड़वाना चाहते हो!”
6 That same day Pharaoh commanded the slave drivers and the foremen over the people: फ़िरौन ने उसी दिन लोगों से परिश्रम करानेवालों को, और उनके सरदारों को यह आज्ञा दी,
7 "Stop giving the people straw for bricks as before. They must go gather straw themselves. “तुम ईंटें बनाने के लिए लोगों को पहले के समान भूसा न दिया करना। वे आप ही जाकर अपने लिए भूसा इकट्ठा करें।
8 Require the same brick quota as before; don't reduce it. They're lazy; that's why they cry, 'Let us go sacrifice to our God.' फिर भी तुम उनसे उतनी ही ईंटें बनवाना जितनी उन्हें पहले बनानी पड़ती थीं; तुम ईंटों की संख्या में कोई कमी न करना। वे आलसी लोग हैं, इसीलिए चिल्लाते हैं, ‘हमें जाने दे कि हम अपने परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ाएँ।’
9 Make the work harder for the men, so they keep at it and ignore lies." उन लोगों से और भी कठोर परिश्रम करवाना ताकि वे उसी काम में लगे रहें और झूठी बातों पर ध्यान न दें।”
10 The slave drivers and foremen went out and told the people, "Pharaoh says: 'I will give you no more straw.' तब उन्होंने जो लोगों से परिश्रम कराते थे और उनके सरदारों ने बाहर जाकर लोगों से कहा, “फ़िरौन यह कहता है, ‘मैं तुम्हें भूसा नहीं दूँगा।
11 Go get your own straw wherever you find it—but your work will not be reduced at all.'" तुम आप ही जाकर जहाँ कहीं भूसा मिले वहाँ से उसे ले आओ; परंतु तुम्हारे काम में कुछ भी घटाया नहीं जाएगा।’ ”
12 So the people scattered throughout all the land of Egypt to gather stubble for straw. इसलिए वे लोग सारे मिस्र देश में फैल गए कि भूसा बनाने के लिए पुआल बटोरें।
13 The slave drivers kept pressing them: "Finish your daily quota, just as when you had straw." परिश्रम करानेवाले यह कहकर उन पर दबाव डालते रहे, “अपना प्रतिदिन का काम वैसे ही पूरा करो जैसे तुम भूसा पाकर किया करते थे।”
14 The Israelite foremen, whom Pharaoh's slave drivers had set over them, were beaten and asked, "Why haven't you met your brick quota yesterday and today, as before?" इस्राएलियों के उन सरदारों को जिन्हें फ़िरौन के परिश्रम करानेवालों ने उन पर अधिकारी ठहराया था, पीटा गया और उनसे पूछा गया, “तुमने पहले के समान ईंटों की अपनी निर्धारित संख्या को कल और आज क्यों नहीं पूरा कराया?”
15 Then the Israelite foremen came and cried out to Pharaoh, "Why do you treat your servants this way? तब इस्राएलियों के सरदारों ने फ़िरौन के पास जाकर यह दुहाई दी, “तू अपने दासों से ऐसा व्यवहार क्यों करता है?
16 No straw is given your servants, yet they tell us, 'Make bricks!' Look, your servants are beaten, but your own people are at fault." तेरे दासों को भूसा तक नहीं दिया जाता और हमसे कहा जाता है, ‘ईंटें बनाओ!’ देख, तेरे दासों को पीटा भी जा रहा है, परंतु दोष तेरे ही लोगों का है।”
17 Pharaoh said, "Lazy! You're lazy! That's why you say, 'Let us go and sacrifice to God.' फ़िरौन ने कहा, “तुम आलसी हो, आलसी। इसी कारण तुम कहते हो कि हमें यहोवा के लिए बलिदान करने को जाने दे।
18 Now go, work. No straw will be given you, yet you must deliver your full quota of bricks." अब जाओ और अपना काम करो; तुम्हें भूसा तो नहीं दिया जाएगा, परंतु तुम्हें ईंटों की संख्या पूरी करनी होगी।”
19 The Israelite foremen saw they were in trouble when told, "Don't reduce your daily quota of bricks." जब इस्राएलियों के सरदारों ने यह बात सुनी तो वे जान गए कि उनके संकट के दिन आ गए हैं, क्योंकि उनसे कहा गया था, “तुम्हारी प्रतिदिन की ईंटों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी।”
20 When they left Pharaoh, they found Moses and Aaron waiting to meet them, जब वे फ़िरौन के यहाँ से बाहर निकले तो मूसा और हारून उन्हें मिले, जो उनसे भेंट करने के लिए खड़े थे।
21 and said to them, "May our Father look on you and judge, for you have made us a stench to Pharaoh and his officials, putting a sword in their hand to kill us." उन्होंने मूसा और हारून से कहा, “यहोवा तुम्हें देखे और तुम्हारा न्याय करे, क्योंकि तुमने हमें फ़िरौन और उसके कर्मचारियों की दृष्‍टि में घृणा का पात्र बना दिया है और हमें मार डालने के लिए उनके हाथ में तलवार दे दी है।”
22 Then Moses returned to our Father and said, "My Sovereign Father, why have you brought trouble on this people? Why did you ever send me? तब मूसा ने यहोवा के पास लौटकर कहा, “हे प्रभु, तूने इस प्रजा पर इतना दुःख क्यों डाला है? और तूने मुझे यहाँ क्यों भेजा है?
23 Since I went to Pharaoh to speak in your name, he has harmed this people, and you have not rescued your people at all." मैं जब से तेरे नाम से फ़िरौन के पास बात करने आया हूँ, तब से उसने इन लोगों के साथ बुरा ही किया है, और तूने भी अपने लोगों के छुटकारे के लिए कुछ नहीं किया।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]