Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Colossians 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Masters, give your slaves what's right and fair—you too have a Master in heaven. हे स्वामियो, अपने दासों से न्यायसंगत और उचित व्यवहार करो, क्योंकि तुम जानते हो कि स्वर्ग में तुम्हारा भी एक स्वामी है।
2 Devote yourselves to prayer, staying alert in it with thanksgiving. प्रार्थना में लगे रहो, धन्यवाद के साथ उसमें जागृत रहो।
3 Pray for us too, that our Father would open a door for us to share the message, to declare Christ's mystery, for which I'm also in chains, साथ ही हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहो कि परमेश्‍वर हमारे लिए वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोले कि मसीह के उस भेद को बता सकें, जिसके कारण मैं बंदी भी बनाया गया हूँ,
4 that I may make it clear, as I ought to speak. और उसे ऐसे प्रकट करूँ जैसे मुझे करना चाहिए।
5 Walk in wisdom toward outsiders, making the most of every opportunity. अवसर का सदुपयोग करते हुए बाहरवालों के साथ बुद्धिमानी से व्यवहार करो।
6 Always speak with grace, seasoned with salt, knowing how to answer each one. तुम्हारी बातचीत सदा अनुग्रह के साथ और सलोनी हो ताकि तुम जान जाओ कि हर एक को कैसे उत्तर देना चाहिए।
7 Tychicus, our dear brother, faithful servant, and fellow slave in the Lord, will tell you all about me. प्रभु में प्रिय भाई और विश्‍वासयोग्य सेवक तथा संगी दास तुखिकुस तुम्हें मेरे विषय में सब बता देगा।
8 I sent him to you for this purpose: that you may know our circumstances, and he may encourage your hearts, मैंने उसे तुम्हारे पास इसी लिए भेजा है कि तुम हमारे विषय में जान लो और वह तुम्हारे मनों को प्रोत्साहित करे।
9 with Onesimus, the faithful, dear brother, one of you. They will tell you everything here. उसके साथ विश्‍वासयोग्य और प्रिय भाई उनेसिमुस भी है जो तुम्हीं में से है। वे तुम्हें यहाँ की सारी बातें बता देंगे।
10 Aristarchus, my fellow prisoner, and Mark, Barnabas's cousin, greet you—you received instructions about him: welcome him if he comes to you, मेरा साथी बंदी अरिस्तर्खुस तुम्हें नमस्कार कहता है और मरकुस भी जो बरनाबास का संबंधी है (जिसके विषय में तुम्हें आज्ञा मिली है कि यदि वह तुम्हारे पास आए तो तुम उसका स्वागत करना),
11 and Jesus, called Justus—the only Jews among my co-workers for our Father's kingdom; they have comforted me. और यीशु भी जो यूस्तुस कहलाता है। ख़तना किए हुओं में से केवल ये ही परमेश्‍वर के राज्य के लिए मेरे सहकर्मी हैं, और मेरी सांत्वना का कारण बने हैं।
12 Epaphras, one of you, a servant of Christ Jesus, greets you, always struggling for you in prayer, so you may stand mature and fully assured in everything our Father wills. इपफ्रास, जो तुममें से है और मसीह यीशु का दास है, तुम्हें नमस्कार कहता है। वह अपनी प्रार्थनाओं में तुम्हारे लिए सदा संघर्ष करता है कि तुम परिपक्‍व और परमेश्‍वर की संपूर्ण इच्छा पर आश्‍वस्त होकर स्थिर रहो।
13 I can say he's worked hard for you, those in Laodicea, and Hierapolis. मैं उसकी साक्षी देता हूँ कि वह तुम्हारे लिए और जो लौदीकिया और हियरापुलिस में हैं उनके लिए बहुत परिश्रम करता है।
14 Luke, the beloved doctor, greets you, and so does Demas. प्रिय वैद्य लूका और देमास तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
15 Greet the brothers and sisters in Laodicea, and Nympha and the church in her house. लौदीकिया के भाइयों को और नुमफास तथा उसके घर की कलीसिया को नमस्कार कहना।
16 When this letter is read among you, have it read in the Laodicean church too, and read the one from Laodicea as well. जब यह पत्र तुम्हारे बीच पढ़ा जाए तो ऐसा करना कि इसे लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़ा जाए, और जो पत्र लौदीकिया से आए उसे भी तुम पढ़ना।
17 And tell Archippus, "Make sure you complete the ministry you have received in the Lord." अरखिप्पुस से कहना, “ध्यान दे कि जो सेवा तुझे प्रभु में सौंपी गई है, उसे तू पूरा करे।”
18 I, Paul, write this greeting with my own hand. Remember my chains. Grace be with you. मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। मेरी बेड़ियों को स्मरण रखना। तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]