Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Colossians 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then, since you were raised with Christ, seek what is above, where Christ is seated at the right hand of our Father. इसलिए, जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए हो तो ऊपर की वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्‍वर के दाहिनी ओर बैठा है।
2 Set your minds on the things above, not on the things of the earth. पृथ्वी पर की नहीं, परंतु ऊपर की वस्तुओं पर मन लगाओ;
3 For you have died, and your life is hidden with Christ in our Father. क्योंकि तुम तो मर गए और तुम्हारा जीवन मसीह के साथ परमेश्‍वर में छिपा हुआ है।
4 When Christ, who is your life, appears, then you also will appear with him in glory. जब मसीह जो तुम्हारा जीवन है, प्रकट होगा, तो तुम भी उसके साथ महिमा में प्रकट किए जाओगे।
5 So kill what is earthly in you: sexual sin, impurity, lust, evil desire, and greed—which is idolatry. इसलिए जो कुछ तुममें सांसारिक है उसे मार डालो, जैसे व्यभिचार, अशुद्धता, कामुकता, बुरी लालसा, तथा लोभ को जो मूर्तिपूजा है।
6 Because of these things the wrath of our Father is coming on those who disobey him. इन्हीं के कारण परमेश्‍वर का प्रकोप आज्ञा न माननेवालों पर पड़ता है।
7 You too once lived this way—that was your life. जब तुम इन बुराइयों में जीवन बिताते थे तो इन्हीं के साथ चलते थे।
8 Now get rid of all these: anger, rage, malice, slander, obscene talk from your mouth. परंतु अब तुम इन सब बातों को अर्थात् क्रोध, रोष, बुराई, निंदा और गालियाँ जो तुम्हारे मुँह से निकलती हैं, छोड़ दो।
9 Do not lie to one another, since you have stripped off the old self with its practices, आपस में झूठ मत बोलो, क्योंकि तुमने अपने पुराने मनुष्यत्व को उसके कार्यों के साथ उतार फेंका है
10 and put on the new self, being renewed in knowledge after the image of its Creator. और नए मनुष्यत्व को पहन लिया है जो अपने सृष्‍टिकर्ता के स्वरूप के अनुसार ज्ञान में नया होता जाता है;
11 No Greek or Jew here, circumcised or uncircumcised, barbarian, Scythian, slave or free—but Christ is all, in all. जिसमें न कोई यूनानी है और न यहूदी, न ख़तनावाला और न ख़तनारहित, न बर्बर, न असभ्य, न दास और न स्वतंत्र, परंतु मसीह सब कुछ और सब में है।
12 So, as our Father's chosen, holy and dearly loved, put on heartfelt compassion, kindness, humility, gentleness, and patience. अतः तुम परमेश्‍वर के चुने हुओं के समान जो पवित्र और प्रिय हैं, करुणा, दयालुता, दीनता, नम्रता और सहनशीलता को धारण करो।
13 Put up with one another, forgiving whatever complaints you have against each other. Forgive as the Lord forgave you. यदि किसी को किसी के विरुद्ध कोई शिकायत है तो एक दूसरे की सह लो, और एक दूसरे को क्षमा करो। जैसे प्रभु ने तुम्हें क्षमा किया, वैसे तुम भी करो;
14 And over all these virtues put on love, which binds them all together in perfect unity. और इन सब के ऊपर प्रेम को धारण करो जो सिद्धता का बंधन है।
15 Let Christ's peace rule your hearts—you were called to it as one body. Be thankful. मसीह की शांति तुम्हारे मनों पर राज्य करे जिसके लिए तुम एक देह में बुलाए भी गए हो; और आभारी बने रहो।
16 Let the word of Christ dwell in you richly, teaching and correcting each other with all wisdom, singing psalms, hymns, and songs from the Spirit, with gratitude in your hearts to our Father. मसीह का वचन तुममें बहुतायत से वास करे। सारी बुद्धि के साथ तुम एक दूसरे को सिखाते और चेतावनी देते रहो और धन्यवाद के साथ अपने-अपने मनों में परमेश्‍वर के लिए भजन, स्तुति और आत्मिक गीत गाते रहो।
17 Whatever you do, in word or deed, do it all in the name of the Lord Jesus, thanking our Father through him. वचन से या कार्य से तुम जो कुछ भी करो, सब प्रभु यीशु के द्वारा परमेश्‍वर पिता को धन्यवाद देते हुए उसके नाम से करो।
18 Wives, submit yourselves to your husbands, as is fitting in the Lord. हे पत्‍नियो, जैसा प्रभु में उचित है, अपने-अपने पतियों के अधीन रहो।
19 Husbands, love your wives and do not be harsh with them. हे पतियो, अपनी-अपनी पत्‍नियों से प्रेम रखो और उनके प्रति कठोर मत बनो।
20 Children, obey your parents in everything, for this pleases the Lord. हे बच्‍चो, सब बातों में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि प्रभु इससे प्रसन्‍न होता है।
21 Fathers, don't provoke your children, so they won't lose heart. हे पिताओ, अपने बच्‍चों को क्रोध मत दिलाओ; ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाएँ।
22 Slaves, obey your earthly masters in everything—not just while watched, to gain favor, but with a sincere heart, fearing the Lord. हे दासो, सब बातों में अपने शारीरिक स्वामियों की आज्ञा मानो, लोगों को प्रसन्‍न करनेवालों के समान दिखावे के लिए नहीं, बल्कि प्रभु का भय मानते हुए मन की सीधाई से।
23 Whatever you do, work at it wholeheartedly, as for the Lord, not for people, तुम जो कुछ करो, मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिए नहीं बल्कि प्रभु के लिए कर रहे हो,
24 since you know you will receive the inheritance as reward from the Lord; you serve the Lord Christ. क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें प्रभु से उत्तराधिकार का प्रतिफल मिलेगा। तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो।
25 Anyone who does wrong will be repaid for their wrong, and there is no favoritism. जो बुरा करता है, उसे अपनी बुराई का फल मिलेगा, और कोई पक्षपात नहीं होगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]