Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Colossians 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 I want you to know how hard I'm struggling for you, those in Laodicea, and all who haven't met me in person, मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो कि मैं तुम्हारे और लौदीकिया के निवासियों के लिए और उन सब के लिए जिन्होंने मुझे नहीं देखा, कितना संघर्ष करता हूँ,
2 that their hearts may be encouraged, knit together in love, and come into all the riches of full assurance and understanding—into the knowledge of our Father's mystery, which is Christ, ताकि प्रेम में एक साथ बँधकर और समझ के पूर्ण आश्‍वासन के समस्त धन को प्राप्‍त करके उनके मन प्रोत्साहित हों, जिससे वे परमेश्‍वर के भेद अर्थात् मसीह को पहचान लें,
3 in whom are hidden all the treasures of wisdom and knowledge. जिसमें बुद्धि और ज्ञान के सारे भंडार छिपे हैं।
4 I say this so that no one may deceive you with persuasive arguments. यह मैं इसलिए कहता हूँ कि कोई तुम्हें लुभानेवाली बातों से धोखा न दे।
5 Though absent in body, I'm with you in spirit, glad to see your good order and the firmness of your faith in Christ. यद्यपि मैं शरीर में तो तुमसे दूर हूँ फिर भी आत्मा में तुम्हारे साथ हूँ और तुम्हारे व्यवस्थित जीवन तथा मसीह में तुम्हारे विश्‍वास की दृढ़ता को देखकर आनंदित हूँ।
6 Therefore, as you received Christ Jesus the Lord, walk in him, अतः जैसे तुमने मसीह यीशु को प्रभु मानकर ग्रहण किया है, वैसे ही उसमें चलो,
7 rooted and built up in him, firm in the faith as taught, overflowing with thanks. तथा उसमें जड़ पकड़ते और उन्‍नत होते जाओ, और जैसे तुम्हें सिखाया गया वैसे ही विश्‍वास में दृढ़ होते हुए अत्यधिक धन्यवाद करते रहो।
8 Watch that no one captures you through philosophy and empty deceit, according to human tradition, according to the world's elemental spirits, not according to Christ. सावधान रहो कि कहीं तुम्हें कोई उस तत्त्व-ज्ञान और धोखे की व्यर्थ बातों द्वारा अपना शिकार न बना ले जो मनुष्यों की परंपरा और संसार के मूल सिद्धांतों के अनुसार है, पर मसीह के अनुसार नहीं;
9 For in him the whole fullness of deity lives in bodily form, क्योंकि उसी में परमेश्‍वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है
10 and in him you have been made complete, who is the head over all rule and authority. और तुम उसी में परिपूर्ण किए गए हो जो समस्त प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है।
11 In him you were also circumcised—a circumcision not made by hands, stripping off the body of flesh—the circumcision of Christ. उसमें तुम्हारा ख़तना भी हुआ जो हाथ से नहीं होता, अर्थात् मसीह का ख़तना, जिसमें शारीरिक देह उतार दी जाती है;
12 Buried with him in baptism, in which you were also raised with him through faith in our Father's power, who raised him from the dead. और उसके साथ बपतिस्मा में गाड़े गए और परमेश्‍वर के उस सामर्थ्य पर विश्‍वास करने के द्वारा, जिसने उसे मृतकों में से जिलाया, तुम उसके साथ जिलाए भी गए।
13 You were dead in your sins and uncircumcised flesh, but our Father made you alive with him, forgiving us all our sins, उसी ने तुमको भी जो अपने अपराधों और अपने शरीर की ख़तनारहित दशा में मरे हुए थे, मसीह के साथ जीवित कर दिया। उसने हमारे सब अपराधों को क्षमा कर दिया
14 erasing the record of debt, with its regulations, that stood against us. He set this aside, nailing it to the cross. और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरुद्ध था, मिटा डाला, और उसे क्रूस पर कीलों से जड़कर सामने से हटा दिया है।
15 He disarmed the rulers and authorities and publicly shamed them, triumphing over them in him. उसने प्रधानताओं और अधिकारों को निरस्‍त्र किया और क्रूस के द्वारा उन पर विजय प्राप्‍त करके उनका खुलेआम तमाशा बनाया।
16 So let no one judge you over food, drink, festival, new moon, or Sabbath. इसलिए खाने और पीने में या पर्व या नए चाँद या सब्त के दिन के विषय में तुम पर कोई दोष न लगाए,
17 These are a shadow of the things that were to come, but the reality belongs to Christ. जो आनेवाली बातों की छाया मात्र है परंतु वास्तविकता तो मसीह है।
18 Let no one disqualify you by delighting in false humility and worship of angels, focusing on visions he has seen, puffed up without cause by his fleshly mind, कोई भी जो झूठी दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा में लिप्‍त रहता है, तुम्हें प्रतिफल से वंचित न कर दे। ऐसा व्यक्‍ति देखी हुई बातों पर लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है,
19 and not holding on to the Head, from whom the whole body, fed and joined by joints and ligaments, grows with growth from our Father. और उस सिर से जुड़ा नहीं रहता जिसके द्वारा सारी देह जोड़ों और अस्थिबंधों के माध्यम से पोषित और सुगठित होकर परमेश्‍वर की ओर से बढ़ती है।
20 If you died with Christ to the world's elemental spirits, why, as if still part of the world, do you submit to its rules? जब तुम मसीह के साथ इस संसार के मूल सिद्धांतों के प्रति मर गए हो, तो फिर उनके समान जो सांसारिक जीवन बिताते हैं, ऐसी विधियों से क्यों बँधे रहते हो,
21 "Do not handle, do not taste, do not touch"? जैसे “इसे न छूना, उसे न चखना, उसे हाथ न लगाना”?
22 These all perish with use, because they are based on human commands and teachings. ये सब मनुष्यों की आज्ञाओं और शिक्षाओं के अनुसार हैं और उन वस्तुओं के संबंध में हैं जो उपयोग में आते-आते नष्‍ट हो जाती हैं।
23 These rules seem wise—invented worship, false humility, harsh treatment of the body—but hold no value against indulging the flesh. ये वे बातें हैं, जो मनगढ़ंत भक्‍ति, झूठी दीनता और शारीरिक तपस्याओं में बुद्धि का वेश धारण किए हुए तो हैं, परंतु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इनसे कोई लाभ नहीं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]