Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Colossians 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Paul, an apostle of Christ Jesus by the will of our Father, and Timothy our brother, पौलुस की ओर से, जो परमेश्‍वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, और भाई तीमुथियुस की ओर से
2 to Colossae's holy, faithful brothers and sisters in Christ: grace and peace to you from our Father. मसीह में उन पवित्र लोगों और विश्‍वासयोग्य भाइयों के नाम जो कुलुस्से में हैं : हमारे परमेश्‍वर पिता की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले।
3 We always thank our Father, the Father of our Lord Jesus Christ, praying for you, जब हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करते हैं तो परमेश्‍वर अर्थात् अपने प्रभु यीशु मसीह के पिता का सदैव धन्यवाद करते हैं;
4 since we heard of your faith in Christ Jesus and the love you have for all the saints, क्योंकि हमने मसीह यीशु में तुम्हारे विश्‍वास और सब पवित्र लोगों के लिए तुम्हारे प्रेम के विषय में सुना है।
5 because of the hope kept for you in heaven, which you already heard in the message of truth, the gospel, यह उस आशा के कारण है जो तुम्हारे लिए स्वर्ग में रखी है जिसके विषय में तुमने सत्य के वचन अर्थात् उस सुसमाचार में पहले ही सुना है
6 which reached you, bearing fruit and growing throughout the whole world as it has among you, since the day you heard and truly understood our Father's grace. जो तुम्हारे पास पहुँचा है, और जैसे यह सुसमाचार सारे जगत में फलता और बढ़ता जा रहा है, वैसे ही जिस दिन तुमने उसे सुना और सत्य से परमेश्‍वर के अनुग्रह को जाना, तब से तुम्हारे बीच में भी हो रहा है;
7 You learned it from Epaphras, our beloved fellow servant, a faithful minister of Christ on our behalf, तुमने यह हमारे प्रिय संगी दास इपफ्रास से सीखा जो तुम्हारे लिए मसीह का विश्‍वासयोग्य सेवक है।
8 and he has told us about your love in the Holy Spirit. उसी ने तुम्हारे उस प्रेम को जो आत्मा में है, हम पर प्रकट किया।
9 So, since the day we heard, we haven't stopped praying for you, asking that you be filled with knowledge of his will in all spiritual wisdom and understanding, इस कारण जिस दिन से हमने यह सुना, हम भी तुम्हारे लिए प्रार्थना और विनती करना नहीं छोड़ते कि तुम सारी आत्मिक बुद्धि और समझ में परमेश्‍वर की इच्छा की पहचान से परिपूर्ण हो जाओ,
10 so that you may walk worthy of the Lord, fully pleasing to him, bearing fruit in every good work and growing in the knowledge of our Father, जिससे तुम्हारा चाल-चलन हर प्रकार से प्रभु को प्रसन्‍न करने योग्य हो, और तुम हर भले कार्य में फल लाकर परमेश्‍वर की पहचान में बढ़ते जाओ,
11 being strengthened with all power by his glorious might, for all endurance and patience with joy, और उसकी महिमा की शक्‍ति के अनुसार हर प्रकार के सामर्थ्य से बलवंत होते जाओ ताकि तुम हर प्रकार का धीरज और सहनशीलता प्राप्‍त करो, और आनंद के साथ
12 giving thanks to our Father, who qualified you to share the saints' inheritance in the light. पिता का धन्यवाद करते रहो जिसने तुम्हें ज्योति में पवित्र लोगों के उत्तराधिकार का सहभागी होने के योग्य बनाया।
13 He rescued us from darkness's reign and brought us into his beloved Son's kingdom, उसी ने हमें अंधकार के वश से छुड़ाया और अपने प्रिय पुत्र के राज्य में ले आया,
14 in whom we have redemption, the forgiveness of sins. और उस पुत्र में हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा मिलती है।
15 He is the image of our invisible Father, the firstborn over all creation. वह अदृश्य परमेश्‍वर का प्रतिरूप और समस्त सृष्‍टि में पहलौठा है;
16 For everything was created in him—things in heaven and on earth, visible and invisible, thrones, dominions, powers, authorities—all created through him and for him. क्योंकि जो कुछ स्वर्ग में और पृथ्वी पर है, दृश्य और अदृश्य, सब उसी में सृजा गया, चाहे वे सिंहासन हों या प्रभुताएँ, प्रधानताएँ हों या अधिकार, सब उसके द्वारा और उसी के लिए सृजे गए हैं।
17 And he is before all things, and in him all things hold together. वह सब में प्रथम है और सब उसी में स्थिर रहते हैं।
18 He is head of the body, the church. He is the beginning, firstborn from the dead, so that he might have first place in everything. वह देह अर्थात् कलीसिया का सिर है। वही आदि है, और मृतकों में से जी उठने में पहलौठा, ताकि वह सब बातों में प्रधान हो;
19 For our Father was pleased to have all his fullness live in the Son, क्योंकि पिता इससे प्रसन्‍न हुआ कि उसकी सारी परिपूर्णता उसमें वास करे,
20 and through him reconcile all things to himself, whether things on earth or things in heaven, making peace through his cross's blood. और उसके क्रूस पर बहाए गए लहू के द्वारा शांति स्थापित करके उसी के द्वारा सब वस्तुओं का अपने साथ मेल-मिलाप कर ले, चाहे वे पृथ्वी पर हों या स्वर्ग में।
21 Once you were alienated from our Father, hostile in your thinking, because of your evil deeds. तुम पहले अपने बुरे कार्यों के कारण उससे अलग किए गए थे और मन से उसके शत्रु थे;
22 But now our Father has reconciled you in Christ's fleshly body through death, to present you holy, blameless, and beyond reproach before him, परंतु अब उसने अपने पुत्र की शारीरिक देह में मृत्यु के द्वारा तुमसे मेल कर लिया कि तुम्हें अपने सामने पवित्र, निष्कलंक और निर्दोष खड़ा करे।
23 if you truly remain in the faith, grounded and firm, not moved from the hope of the gospel you heard, proclaimed in all creation under heaven, of which I, Paul, became a servant. यह तभी होगा यदि तुम विश्‍वास में दृढ़ होकर स्थिर बने रहो और उस सुसमाचार की आशा को न छोड़ो जिसे तुमने सुना, जिसका प्रचार आकाश के नीचे सारी सृष्‍टि में किया गया, और जिसका मैं पौलुस सेवक बना।
24 I now rejoice in my suffering for you, and in my flesh complete what is still lacking in Christ's hardships, for the sake of his body, the church. अब मैं तुम्हारे लिए अपने दुःखों में आनंदित हूँ और अपने शरीर में मसीह के कष्‍टों को सहने में जो घटी रहती है, उसे उसकी देह अर्थात् कलीसिया के लिए पूरी कर रहा हूँ,
25 I became its servant through the assignment our Father gave me for you: to fully proclaim our Father's word. जिसका मैं परमेश्‍वर द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व के अनुसार तुम्हारे लिए सेवक बना कि परमेश्‍वर के वचन का पूर्ण रूप से प्रचार करूँ।
26 The mystery that was hidden for ages and generations but is now revealed to his holy people. यह वह भेद है जो युगों और पीढ़ियों से गुप्‍त रखा गया, परंतु अब उसके पवित्र लोगों पर प्रकट किया गया है।
27 To them our Father chose to reveal this mystery's glorious riches among Gentiles, which is Christ in you, the hope of glory. परमेश्‍वर चाहता था कि वे जानें कि गैरयहूदियों में उस भेद की महिमा का धन क्या है; वह भेद यह है कि मसीह जो महिमा की आशा है, तुममें है।
28 We proclaim him, warning and teaching everyone with all wisdom, to present everyone mature in Christ. उसी का प्रचार हम सारी बुद्धि से प्रत्येक मनुष्य को चेतावनी देते और प्रत्येक मनुष्य को सिखाते हुए करते हैं ताकि हम प्रत्येक मनुष्य को मसीह में सिद्ध प्रस्तुत करें।
29 For this I labor, striving with all the energy our Father supplies, which so powerfully works within me. इसके लिए मैं भी उसकी उस शक्‍ति के अनुसार जो मुझमें सामर्थ्य के साथ कार्य करती है, कठोर परिश्रम करता हूँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]