Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Philippians 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So, my dear, longed-for brothers and sisters, my joy and crown, stand firm in the Lord this way, dear ones. इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, तुम मेरे आनंद और मुकुट हो, जिनके लिए मैं लालायित रहता हूँ। हे प्रियो, इसी प्रकार प्रभु में स्थिर रहो।
2 I urge Euodia and I urge Syntyche to agree with each other in the Lord. मैं यूओदिया से विनती करता हूँ और सुन्तुखे से भी विनती करता हूँ कि वे प्रभु में एक ही मन रहें।
3 Yes, I ask you too, true partner: help these women—they struggled with me for the gospel, along with Clement and my other coworkers, whose names are in the book of life. हे मेरे सच्‍चे सहकर्मी, मैं तुझसे भी विनती करता हूँ कि तू इन स्‍त्रियों की सहायता कर, जिन्होंने सुसमाचार फैलाने में मेरे, क्लेमेंस और मेरे अन्य सहकर्मियों के साथ, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हैं, मिलकर संघर्ष किया है।
4 Rejoice in the Lord always; again I will say, rejoice. प्रभु में सदा आनंदित रहो; मैं फिर कहता हूँ, आनंदित रहो।
5 Show your gentleness to everyone. The Lord is near. तुम्हारी शालीनता सब मनुष्यों पर प्रकट हो। प्रभु निकट है।
6 Worry about nothing; instead, in everything, through prayer and petition with thanksgiving, make your requests known to our Father. किसी भी बात की चिंता मत करो, बल्कि प्रत्येक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्‍वर के सामने प्रस्तुत किए जाएँ।
7 The peace of our Father, beyond all understanding, will guard your hearts and your minds in Christ Jesus. तब परमेश्‍वर की शांति जो सारी समझ से परे है, मसीह यीशु में तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को सुरक्षित रखेगी।
8 Finally, brothers, fix your minds on whatever is true, honorable, right, pure, lovely, admirable, excellent, and praiseworthy—and keep dwelling on these things. अंततः हे भाइयो, जो बातें सच्‍ची हैं, जो आदरणीय हैं, जो न्यायसंगत हैं, जो पवित्र हैं, जो सुहावनी हैं, जो सराहनीय हैं, यदि कोई सद्गुण या प्रशंसायोग्य बातें हैं, तो उन पर ध्यान लगाया करो।
9 What you have learned and received and heard and seen in me—do these things, and our Father of peace will be with you. जो बातें तुमने मुझसे सीखीं, और ग्रहण कीं, और सुनीं, और मुझमें देखी हैं, उनका पालन किया करो; और शांति का परमेश्‍वर तुम्हारे साथ रहेगा।
10 I rejoiced greatly in the Lord that at last you renewed your concern for me—you were indeed concerned, but lacked opportunity. मैं प्रभु में बहुत आनंदित हूँ कि अब एक बार फिर मेरे प्रति तुम्हारी चिंता जागृत हुई है। निस्संदेह तुम्हें मेरी चिंता तो थी, परंतु उसे प्रकट करने का अवसर नहीं मिला।
11 Not that I speak from need—I've learned to be content in any circumstance. मैं अपने किसी अभाव के कारण यह नहीं कहता, क्योंकि मैंने हर परिस्थिति में संतुष्‍ट रहना सीख लिया है।
12 I know how to be brought low, and I know how to overflow. In any and every circumstance I've learned the secret: full and hungry, overflowing and lacking. मैं दीन-हीन दशा में रहना जानता हूँ, और बहुतायत में रहना भी। मैंने हर बात और सब परिस्थितियों में रहना सीख लिया है, चाहे तृप्‍त होना हो या भूखा रहना, बहुतायत हो या घटी।
13 I can do all things through Christ who strengthens me. मैं मसीह में, जो मुझे सामर्थ्य देता है, सब कुछ कर सकता हूँ।
14 Yet it was kind of you to share my trouble. परंतु मेरे क्लेश में सहभागी होकर तुमने अच्छा किया।
15 You Philippians know too: when the gospel began, when I left Macedonia, no church shared with me in giving and receiving except you alone. हे फिलिप्पियो, तुम तो जानते ही हो कि सुसमाचार प्रचार के आरंभ में, जब मैं मकिदुनिया से विदा हुआ था, तो तुम्हें छोड़ कोई और कलीसिया लेन-देन के विषय में मेरे साथ सहभागी नहीं हुई।
16 Even in Thessalonica you sent me help for my needs more than once. जब मैं थिस्सलुनीके में था, तब भी तुमने मेरी आवश्यकता में बार-बार कुछ भेजा था।
17 Not that I seek the gift, but I seek the fruit that increases to your credit. ऐसा नहीं कि मैं दान चाहता हूँ, बल्कि ऐसा फल चाहता हूँ जो तुम्हारे लाभ के लिए बढ़ता जाए।
18 I have received full payment, and more—filled, having received from Epaphroditus your gifts, a fragrant offering, a sacrifice acceptable and pleasing to our Father. मेरे पास सब कुछ है और बहुतायत से है। इपफ्रुदीतुस के द्वारा जो वस्तुएँ तुमने भेजी थीं उन्हें पाकर मैं तृप्‍त हो गया हूँ; वे तो मनमोहक सुगंध और ग्रहणयोग्य बलिदान हैं जिनसे परमेश्‍वर प्रसन्‍न होता है।
19 And my Father will supply all your needs according to his riches in glory in Christ Jesus. मेरा परमेश्‍वर अपने उस धन के अनुसार जो महिमा में है, तुम्हारी प्रत्येक आवश्यकता को मसीह यीशु में पूरी करेगा।
20 Now to our Father be glory forever and ever. Amen. हमारे परमेश्‍वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
21 Greet every saint in Christ Jesus. The brothers who are with me greet you. मसीह यीशु में प्रत्येक पवित्र जन को नमस्कार। जो भाई मेरे साथ हैं वे भी तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
22 All the saints greet you, especially those of Caesar's household. सब पवित्र लोग, विशेषकर जो कैसर के घराने के हैं, तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
23 The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit. Amen. प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ बना रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]