Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 But Saul, still breathing threats and murder against the Lord's disciples, went to the high priest, शाऊल जो अब भी प्रभु के शिष्यों को धमकाने और उनकी हत्या करने की धुन में था, महायाजक के पास गया,
2 and asked him for letters to Damascus's synagogues, so that if he found any of the Way, men or women, he could bring them bound to Jerusalem. और उससे दमिश्क के आराधनालयों के लिए पत्र माँगे कि इस “मार्ग” के जो भी मिलें, चाहे पुरुष हों या स्‍त्री, उन्हें बाँधकर यरूशलेम ले आए।
3 As he traveled and was approaching Damascus, suddenly a light from heaven flashed around him. फिर ऐसा हुआ कि जब वह चलते-चलते दमिश्क के निकट पहुँचा, तो अचानक आकाश से उसके चारों ओर एक ज्योति चमकी,
4 He fell to the ground and heard a voice saying, "Saul, Saul, why are you persecuting me?" और वह भूमि पर गिर पड़ा और उसने एक आवाज़ यह कहते हुए सुनी,“हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है?”
5 He said, "Who are you, Lord?" And he said, "I am Jesus, whom you are persecuting. शाऊल ने पूछा, “हे प्रभु, तू कौन है?” उसने कहा,“मैं यीशु हूँ जिसे तू सताता है।
6 But rise and enter the city, and you will be told what you must do." परंतु अब उठ और नगर में जा, और जो तुझे करना है वह तुझे बता दिया जाएगा।”
7 The men traveling with him stood speechless, hearing the voice but seeing no one. और जो लोग उसके साथ यात्रा कर रहे थे, वे अवाक् खड़े रह गए, क्योंकि वे आवाज़ तो सुन रहे थे पर कोई दिखाई नहीं दे रहा था।
8 Saul got up from the ground, but with eyes open he saw nothing; they led him by the hand and brought him into Damascus. तब शाऊल भूमि पर से उठा, परंतु आँखें खुली होने पर भी उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था; और वे उसका हाथ पकड़कर दमिश्क में ले गए।
9 He was blind for three days and neither ate nor drank. वह तीन दिन तक न देख सका, और न उसने कुछ खाया और न ही पीया।
10 A disciple named Ananias lived in Damascus. In a vision the Lord said, "Ananias." He answered, "Here I am, Lord." दमिश्क में हनन्याह नामक एक शिष्य था, और प्रभु ने दर्शन में उससे कहा,“हे हनन्याह!” उसने कहा, “प्रभु देख, मैं यहाँ हूँ।”
11 The Lord said to him, "Get up, go to the street called Straight, and look in Judas's house for a man from Tarsus named Saul—he is praying, तब प्रभु ने उससे कहा,“उठकर उस गली में जा जो युथुसकहलाती है और यहूदा के घर पर शाऊल नामक तरसुसवासी के विषय में पूछ; क्योंकि देख, वह प्रार्थना कर रहा है,
12 and in a vision has seen a man named Ananias come in and place his hands on him so he may see again." और उसने दर्शन में हनन्याह नामक एक पुरुष को भीतर आते और अपने ऊपर हाथ रखते देखा है कि वह फिर से देख सके।”
13 Ananias replied, "Lord, many have told me about this man—the harm he's done your holy ones in Jerusalem. हनन्याह ने उत्तर दिया, “हे प्रभु, मैंने बहुतों से इस मनुष्य के विषय में सुना है कि उसने यरूशलेम में तेरे पवित्र लोगों के साथ कितना बुरा किया है;
14 And here he has authority from the chief priests to bind all who call on your name." और यहाँ उसे मुख्य याजकों की ओर से अधिकार मिला है कि जो तेरा नाम लेते हैं, उन सब को बाँध ले।”
15 But the Lord said to him, "Go, for this man is my chosen instrument to carry my name before nations, kings, and Israel's people. परंतु प्रभु ने उससे कहा,“जा, क्योंकि वह गैरयहूदियों, राजाओं और इस्राएल की संतानों के सामने मेरा नाम प्रकट करने के लिए मेरा चुना हुआ पात्र है;
16 For I will show him how much he must suffer for the sake of my name." और मैं उसे दिखाऊँगा कि मेरे नाम के लिए उसे कितना दुःख उठाना पड़ेगा।”
17 Ananias went and entered the house. He laid hands on Saul and said, "Brother Saul, the Lord Jesus—who appeared to you on the road you traveled—sent me so you may see again and be filled with the Holy Spirit." तब हनन्याह ने जाकर उस घर में प्रवेश किया और उस पर अपना हाथ रखकर कहा, “भाई शाऊल, प्रभु अर्थात् उस यीशु ने जिसने तुझे मार्ग में आते समय दर्शन दिया था, मुझे भेजा है ताकि तू फिर से देखने लगे और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाए।”
18 Immediately something like scales fell from his eyes, and he could see again. He got up and was baptized, और तुरंत उसकी आँखों से छिलके से गिरे और वह फिर से देखने लगा और उसने उठकर बपतिस्मा लिया,
19 and after eating, he regained his strength. For some days he was with the disciples in Damascus, और भोजन करके बल प्राप्‍त किया। फिर वह कुछ दिन दमिश्क में शिष्यों के साथ रहा,
20 and immediately he began proclaiming Jesus in the synagogues, that he is the Son of our Father. और शीघ्र ही आराधनालयों में यीशु का प्रचार करने लगा कि यही परमेश्‍वर का पुत्र है।
21 All who heard were amazed and said, "Isn't this the man who caused such havoc in Jerusalem among those calling on this name? And hasn't he come here for this: to bring them bound before the chief priests?" सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे, “क्या यह वही नहीं जो यरूशलेम में इस नाम के लेनेवालों का नाश करता था, और यहाँ इसलिए आया था कि उन्हें बाँधकर मुख्य याजकों के पास ले जाए?”
22 But Saul grew stronger still, bewildering the Jews living in Damascus by proving this one is the Christ. परंतु शाऊल और भी अधिक सामर्थी होता गया और यह प्रमाणित करते हुए कि यीशु ही मसीह है, दमिश्क में रहनेवाले यहूदियों को विस्मित करता रहा।
23 After many days had passed, the Jews plotted to kill him, जब बहुत दिन बीत गए, तो यहूदियों ने मिलकर उसे मार डालने की योजना बनाई;
24 but Saul learned of their plot; they watched the gates day and night to kill him, परंतु शाऊल को उनके षड्यंत्र का पता चल गया। वे तो उसे मार डालने के लिए दिन और रात फाटकों पर ताक लगाए रहते थे;
25 but at night his disciples lowered him through the wall in a basket. परंतु रात को उसके शिष्य उसे ले गए और एक टोकरे में बैठाकर उसे शहरपनाह से नीचे उतार दिया।
26 Arriving in Jerusalem, he tried to join the disciples, but all feared him, not believing he was a disciple. वह यरूशलेम में पहुँचकर शिष्यों के साथ मिल जाने का प्रयत्‍न करने लगा; परंतु वे सब उससे डरते थे, और उन्हें विश्‍वास नहीं होता था कि वह भी शिष्य है।
27 But Barnabas took him to the apostles and explained how Saul had seen the Lord on the road, who spoke to him, and how in Damascus he had spoken boldly in Jesus' name. तब बरनाबास उसे लेकर प्रेरितों के पास आया और उन्हें बताया कि किस प्रकार उसने मार्ग में प्रभु को देखा और प्रभु ने उससे बातें कीं, तथा दमिश्क में कैसे उसने साहसपूर्वक यीशु के नाम से प्रचार किया।
28 So he was with them, moving freely about Jerusalem, speaking boldly in the name of the Lord. फिर वह उनके साथ यरूशलेम में आता-जाता रहा, और साहसपूर्वक प्रभु के नाम से प्रचार करता रहा,
29 He spoke and debated with the Hellenists, but they were seeking to kill him. और वह यूनानी भाषी यहूदियों के साथ बातचीत तथा वाद-विवाद करता रहा; परंतु वे उसको मार डालने का यत्‍न करने लगे।
30 When the brothers learned this, they brought him down to Caesarea and sent him off to Tarsus. जब भाइयों ने यह जाना तो उसे कैसरिया ले गए और फिर उसे तरसुस भेज दिया।
31 So the church throughout Judea, Galilee, and Samaria had peace and was strengthened; walking in the fear of the Lord and comforted by the Holy Spirit, it multiplied in number. इस प्रकार सारे यहूदिया और गलील और सामरिया की कलीसिया को शांति मिली, और वह प्रभु के भय में चलते और उन्‍नति करते हुए पवित्र आत्मा के प्रोत्साहन में बढ़ती गई।
32 As Peter traveled among all the believers, he also went down to the holy ones living in Lydda. फिर ऐसा हुआ कि पतरस सब क्षेत्रों में यात्रा करता हुआ उन पवित्र लोगों के पास भी आया जो लुद्दा में रहते थे।
33 There he found a man named Aeneas, bedridden for eight years, who was paralyzed. वहाँ उसे एनियास नामक एक मनुष्य मिला जो लकवे का रोगी था और आठ वर्षों से बिस्तर पर पड़ा था।
34 Peter said to him, "Aeneas, Jesus Christ heals you. Get up, make your bed." He got up at once. पतरस ने उससे कहा, “एनियास, यीशु मसीह तुझे स्वस्थ करता है। उठ, और अपना बिस्तर स्वयं ठीक कर।” और वह तुरंत उठ खड़ा हुआ।
35 And all who lived in Lydda and Sharon saw him, and they turned to the Lord. उसे देखकर लुद्दा और शारोन के रहनेवाले सब लोग प्रभु की ओर फिरे।
36 In Joppa lived a disciple named Tabitha, meaning Dorcas. She was full of good works and help for the poor. याफा में तबीता नामक एक शिष्या रहती थी, जिसके नाम का यूनानी अनुवाद है दोरकास। वह बहुत से भले कार्य और दान किया करती थी।
37 In those days she got sick and died; they washed her and laid her in an upstairs room. उन दिनों में ऐसा हुआ कि वह बीमार होकर मर गई; और लोगों ने उसे नहलाकर अटारी पर रख दिया।
38 Since Lydda was near Joppa, disciples who heard Peter was there sent two men to him, urging, "Don't delay coming to us." इसलिए कि लुद्दा याफा के निकट था, शिष्यों ने यह सुनकर कि पतरस वहाँ है, उसके पास यह विनती करने के लिए दो मनुष्यों को भेजा, “कृपया बिना देर किए हमारे यहाँ आ।”
39 So Peter got up and went with them. When he arrived, they brought him to the upper room. All the widows stood beside him crying, showing the tunics and cloaks Dorcas had made while with them. पतरस उठकर उनके साथ चल दिया; जब वह वहाँ पहुँचा तो वे उसे अटारी पर ले गए। तब सब विधवाएँ रोती हुई उसके पास खड़ी हो गईं, और जो कुरते और वस्‍त्र दोरकास ने उनके साथ रहते हुए बनाए थे, दिखाने लगीं।
40 Peter sent everyone out, knelt, and prayed. Turning to the body, he said, "Tabitha, get up." She opened her eyes, saw Peter, and sat up. परंतु पतरस ने सब को बाहर कर दिया और घुटने टेककर प्रार्थना की, और शव की ओर मुड़कर कहा, “तबीता, उठ।” तब उसने अपनी आँखें खोल दीं और पतरस को देखकर उठ बैठी।
41 Giving her his hand, he raised her up. Calling the holy ones and the widows, he presented her alive. उसने अपना हाथ देकर उसे उठाया, और पवित्र लोगों और विधवाओं को बुलाकर उसे जीवित सौंप दिया।
42 And it became known throughout all Joppa, and many believed in the Lord. यह बात सारे याफा में फैल गई, और बहुतों ने प्रभु पर विश्‍वास किया।
43 And he stayed in Joppa for many days with a man named Simon, a tanner. पतरस याफा में चमड़े का काम करनेवाले शमौन के यहाँ बहुत दिन तक ठहरा रहा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]