Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Saul approved of Stephen's killing. That day a great persecution erupted against the Jerusalem church, scattering everyone except the apostles through Judea and Samaria. शाऊल स्तिफनुस की हत्या में सहमत था। उस दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा सताव आरंभ हुआ; और प्रेरितों को छोड़ सब लोग यहूदिया और सामरिया के क्षेत्रों में तितर-बितर हो गए।
2 Devout men buried Stephen and mourned loudly over him. कुछ भक्‍तों ने स्तिफनुस को गाड़ा और उसके लिए बड़ा विलाप किया।
3 But Saul was destroying the church, entering house after house, dragging off men and women, throwing them in prison. परंतु शाऊल घर-घर घुसकर कलीसिया को उजाड़ने और पुरुषों तथा स्‍त्रियों को घसीट-घसीटकर बंदीगृह में डालने लगा।
4 So those scattered went everywhere, proclaiming the good news of the word. तब वे जो तितर-बितर हुए थे, वचन का प्रचार करते फिरे।
5 Philip went down to the city of Samaria and proclaimed Christ to them. फिलिप्पुस सामरिया नगर में जाकर लोगों में मसीह का प्रचार करने लगा।
6 The crowds paid attention together to Philip's words, hearing and seeing the signs he did. जब लोगों ने फिलिप्पुस की बातें सुनीं और उन चिह्‍नों को देखा जो वह दिखा रहा था, तो वे एकचित्त होकर उसकी कही बातों पर ध्यान देने लगे;
7 Unclean spirits came out of many who were possessed, screaming loudly, and many paralyzed and lame were healed. क्योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएँ ऊँची आवाज़ से चिल्‍लाती हुई निकल रही थीं, और बहुत से लकवे के रोगी और लंगड़े अच्छे किए जा रहे थे।
8 So there was great joy in that city. इस प्रकार उस नगर में बड़ा आनंद छा गया।
9 A man named Simon had already practiced magic in that city, amazing Samaria's people and claiming to be someone great. उस नगर में शमौन नामक एक व्यक्‍ति था, जो जादू-टोना करके सामरिया के लोगों को चकित करता और अपने आपको महान कहता था।
10 Everyone, from least to greatest, listened to him, saying, "This man is God's power, called Great." छोटे से लेकर बड़े तक सब उसे सम्मान देते और कहते थे, “यह व्यक्‍ति परमेश्‍वर की वह शक्‍ति है जो महान कहलाती है।”
11 They paid attention to him because for a long time he had amazed them with his magic. वे इसलिए उसे सम्मान देते थे क्योंकि उसने लंबे समय से उन्हें अपने जादू से चकित कर रखा था।
12 But when they believed Philip's good news about the kingdom of our Father and the name of Jesus Christ, men and women were baptized. परंतु जब उन्होंने फिलिप्पुस का विश्‍वास किया जो परमेश्‍वर के राज्य और यीशु मसीह के नाम का सुसमाचार सुनाता था, तो क्या पुरुष और क्या स्‍त्री, सब बपतिस्मा लेने लगे।
13 Simon himself believed, was baptized, and stayed close to Philip, amazed at the signs and great miracles he saw. स्वयं उस शमौन ने भी विश्‍वास किया, और बपतिस्मा लेकर फिलिप्पुस के साथ रहने लगा; वह चिह्‍नों और सामर्थ्य के बड़े-बड़े कार्यों को होते देखकर चकित होता था।
14 When the apostles in Jerusalem heard Samaria had received our Father's word, they sent Peter and John to them. जब यरूशलेम में प्रेरितों ने सुना कि सामरियों ने परमेश्‍वर का वचन ग्रहण कर लिया है तो उन्होंने पतरस और यूहन्‍ना को उनके पास भेजा।
15 When they arrived, they prayed for them that they might receive the Holy Spirit, उन्होंने जाकर उनके लिए प्रार्थना की कि वे पवित्र आत्मा पाएँ;
16 for the Holy Spirit had not yet fallen on any of them; they were only baptized into the name of the Lord Jesus. क्योंकि वह अब तक उनमें से किसी पर न उतरा था, और उन्होंने केवल प्रभु यीशु के नाम से बपतिस्मा लिया था।
17 Then they laid their hands on them, and they received the Holy Spirit. तब उन्होंने उन पर अपने हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।
18 When Simon saw the Spirit given through the apostles' laying on of hands, he offered them money, जब शमौन ने देखा कि प्रेरितों के हाथ रखने से पवित्र आत्मा दिया जाता है, तो वह उनके पास रुपए लाया और कहा,
19 saying, "Give me this power too, so whoever I lay hands on receives the Holy Spirit." “यह अधिकार मुझे भी दो कि जिस किसी पर मैं हाथ रखूँ वह पवित्र आत्मा पाए।”
20 Peter said to him, "May your silver perish with you, since you thought you could buy our Father's gift with money! परंतु पतरस ने उससे कहा, “तेरे रुपए तेरे साथ नाश हों, क्योंकि तूने परमेश्‍वर के वरदान को रुपयों से प्राप्‍त करने का विचार किया।
21 You have no part or share in this matter, for your heart is not right before our Father. इस बात में तेरा न कोई भाग है और न हिस्सा, क्योंकि परमेश्‍वर के सामने तेरा मन सीधा नहीं।
22 So turn from this evil, and pray to our Father that, if possible, your heart's intent may be forgiven you. इसलिए अपनी इस बुराई से पश्‍चात्ताप कर और प्रभु से प्रार्थना कर, संभव है कि तेरे मन का विचार क्षमा किया जाए;
23 I see you poisoned by bitterness and bound by evil." क्योंकि मैं देख रहा हूँ कि तू पित्त की सी कड़वाहट और अधर्म के बंधन में है।”
24 Simon answered, "Pray to God for me, that nothing you have said may come upon me." इस पर शमौन ने कहा, “तुम मेरे लिए प्रभु से प्रार्थना करो कि जो तुमने कहा है उनमें से कुछ भी मुझ पर न आ पड़े।”
25 So, having testified and spoken our Lord Jesus's word, they returned to Jerusalem, preaching the good news in many Samaritan villages. अतः जब वे साक्षी देकर प्रभु का वचन सुना चुके तो यरूशलेम को लौट पड़े, और सामरिया के बहुत से गाँवों में सुसमाचार सुनाते गए।
26 Then an angel of our Father told Philip, "Get up and go south to the road going down from Jerusalem to Gaza"—a desert road. फिर प्रभु के एक स्वर्गदूत ने फिलिप्पुस से कहा, “उठ और दक्षिण की ओर उस मार्ग पर जा, जो यरूशलेम से गाज़ा को जाता है।” यह एक निर्जन मार्ग है।
27 He got up and went. There was an Ethiopian eunuch, a court official of Candace, queen of the Ethiopians, in charge of all her treasury, who had come to Jerusalem to worship, वह उठकर गया; और देखो, इथियोपिया देश का एक व्यक्‍ति, जो खोजा और इथियोपिया की रानी कंदाके का मंत्री तथा कोषाध्यक्ष था, आराधना करने यरूशलेम आया था।
28 and was returning, seated in his chariot and reading the prophet Isaiah. वह अपने रथ में बैठा हुआ लौट रहा था और यशायाह भविष्यवक्‍ता की पुस्तक पढ़ रहा था।
29 And the Holy Spirit said to Philip, "Go over and catch up with that chariot." तब आत्मा ने फिलिप्पुस से कहा, “जा और उस रथ के साथ हो ले।”
30 Philip ran up, heard him reading the prophet Isaiah, and asked, "Do you understand what you're reading?" फिलिप्पुस दौड़कर गया और उसने उसे यशायाह भविष्यवक्‍ता की पुस्तक पढ़ते हुए सुना, और पूछा, “तू जो पढ़ रहा है क्या उसे समझता भी है?”
31 He said, "How can I, unless someone guides me?" and invited Philip up to sit with him. उसने उत्तर दिया, “जब तक कोई मुझे न समझाए, मैं कैसे समझ सकता हूँ?” और उसने फिलिप्पुस से विनती की कि वह चढ़कर उसके साथ बैठे।
32 Now the passage of Scripture he was reading was this: "Like a sheep he was led to the slaughter, and like a lamb silent before its shearer, so he did not open his mouth. पवित्रशास्‍त्र का जो अध्याय वह पढ़ रहा था, वह यह था : उसे भेड़ के समान वध होने के लिए ले जाया गया और जैसे मेमना ऊन कतरनेवाले के सामने चुपचाप रहता है, वैसे ही उसने अपना मुँह न खोला।
33 In his humiliation justice was denied him. Who can describe his generation? For his life is taken away from the earth." उसकी दीन दशा में उसे न्याय से वंचित किया गया; उसकी पीढ़ी का वर्णन कौन करेगा? क्योंकि पृथ्वी से उसका जीवन उठा लिया जाता है।
34 The eunuch said to Philip, "Tell me, of whom does the prophet say this—himself, or someone else?" इस पर खोजे ने फिलिप्पुस से कहा, “मैं तुझसे विनती करता हूँ, मुझे बता कि भविष्यवक्‍ता यह किसके विषय में कहता है? अपने विषय में या किसी दूसरे के विषय में?”
35 Philip opened his mouth and, starting from this Scripture, told him the good news about Jesus. तब फिलिप्पुस ने अपना मुँह खोला और पवित्रशास्‍त्र के इसी लेख से आरंभ करके उसे यीशु का सुसमाचार सुनाया।
36 Traveling the road, they reached water, and the eunuch said, "Look, water! What stops me from being baptized?" मार्ग में चलते-चलते वे एक स्थान पर पहुँचे जहाँ पानी था, और खोजे ने कहा, “देख, यहाँ पानी है। अब मेरे बपतिस्मा लेने में क्या रुकावट है?”
37 Not in this edition [फिलिप्पुस ने कहा, “यदि तू पूरे मन से विश्‍वास करता है, तो ले सकता है।” उसने उत्तर दिया, “मैं विश्‍वास करता हूँ कि यीशु मसीह परमेश्‍वर का पुत्र है।”]
38 He ordered the chariot to stop; both went down into the water, Philip and the eunuch, and Philip baptized him. तब उसने रथ रोकने का आदेश दिया, और फिलिप्पुस और खोजा दोनों पानी में उतरे, और उसने खोजे को बपतिस्मा दिया।
39 When they came up out of the water, the Spirit of our Father snatched Philip away; the eunuch never saw him again, but went on his way rejoicing. और जब वे पानी में से ऊपर आए, तो प्रभु का आत्मा फिलिप्पुस को उठा ले गया, और खोजे ने उसे फिर नहीं देखा; और वह आनंद के साथ अपने मार्ग पर चला गया।
40 Philip found himself at Azotus. He traveled through, announcing the good news in every town until he reached Caesarea. फिर फिलिप्पुस ने अपने आपको अशदोद में पाया, और वह कैसरिया पहुँचने तक सब नगरों में सुसमाचार सुनाता गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]