Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then the high priest asked, "Are these things true?" तब महायाजक ने पूछा, “क्या ये बातें सच हैं?”
2 Stephen said, "Brothers and fathers, listen: Our Father of glory appeared to our father Abraham in Mesopotamia, before he lived in Haran, स्तिफनुस ने कहा, “हे संगी भाइयो और बुज़ुर्गो, सुनो। हमारे पिता अब्राहम के हारान में बसने से पहले जब वह मेसोपोटामिया में था तो महिमामय परमेश्‍वर ने उसे दर्शन दिया,
3 and told him, 'Leave your land and relatives, and go to the land I'll show you.' और उससे कहा : तू अपने देश से और अपने संबंधियों में से निकलकर उस देश को चला जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा।
4 He left the Babylonians' land and settled in Haran. After his father died, our Father moved him from there into this land you now live in. तब वह कसदियों के देश से निकलकर हारान में बस गया। उसके पिता के मरने के बाद परमेश्‍वर ने उसे वहाँ से इस देश में बसाया जिसमें तुम अब रहते हो;
5 He gave him no inheritance in it, not even a foot of ground—yet promised it to him and his descendants after him as a possession, though he had no child. और उसमें परमेश्‍वर ने उसे न तो कोई उत्तराधिकार दिया और न ही पैर रखने का स्थान, परंतु प्रतिज्ञा की कि वह इस देश को उसके और उसके बाद उसके वंश के अधिकार में कर देगा, जबकि उसके कोई संतान न थी।
6 And our Father said his offspring would be foreigners in a land not their own, enslaved and mistreated 400 years. परमेश्‍वर ने इस प्रकार कहा : उसका वंश पराए देश में परदेशी होकर रहेगा, और वहाँ के लोग उसे दास बनाएँगे और चार सौ वर्ष तक उसके साथ दुर्व्यवहार करेंगे।
7 'I will judge the nation they serve,' our Father said, 'and after, they will come out and worship me in this place.' फिर परमेश्‍वर ने कहा : मैं उस जाति को दंड दूँगा जिसके वे दास होंगे, और इसके बाद वे निकल आएँगे और इसी स्थान पर मेरी सेवा करेंगे।
8 He gave him the covenant of circumcision. Abraham fathered Isaac and circumcised him on the eighth day; Isaac fathered Jacob, and Jacob the twelve ancestors. और उसने उससे ख़तने की वाचा बाँधी। इस प्रकार उससे इसहाक उत्पन्‍न‍ हुआ और आठवें दिन उसका ख़तना किया गया, और इसहाक से याकूब, और याकूब से बारह कुलपति उत्पन्‍न‍ हुए और उनका भी ख़तना किया गया।
9 The ancestors, jealous of Joseph, sold him into Egypt, but our Father was with him, “कुलपतियों ने यूसुफ से ईर्ष्या करके उसे मिस्र जानेवालों के हाथ बेच डाला। परंतु परमेश्‍वर उसके साथ था,
10 and rescued him from all his troubles, gave him favor and wisdom before Pharaoh king of Egypt, who made him ruler over Egypt and Pharaoh's whole household. और उसने समस्त संकटों से उसे छुड़ाकर मिस्र के राजा फ़िरौन के सामने अनुग्रह और बुद्धि प्रदान की, और फ़िरौन ने उसे मिस्र और अपने सारे घराने पर प्रधान नियुक्‍त किया।
11 A famine and great suffering struck all Egypt and Canaan, and our fathers found no food. तब पूरे मिस्र और कनान में अकाल पड़ा तथा भारी संकट आया, और हमारे पूर्वजों को अन्‍न नहीं मिला।
12 Hearing there was grain in Egypt, Jacob sent our fathers there first. परंतु जब याकूब ने सुना कि मिस्र में अनाज है तो उसने हमारे पूर्वजों को पहली बार वहाँ भेजा।
13 On the second visit, Joseph made himself known to his brothers, and Pharaoh learned of Joseph's family. फिर दूसरी भेंट में यूसुफ ने स्वयं को अपने भाइयों पर प्रकट किया, और फ़िरौन को यूसुफ के परिवार के विषय में पता चला।
14 And Joseph sent for his father Jacob and all his relatives, seventy-five persons in all. तब यूसुफ ने संदेश भेजकर अपने पिता याकूब और सारे संबंधियों को जो कुल मिलाकर पचहत्तर लोग थे, बुलाया;
15 And Jacob went down into Egypt, and he died, he and our fathers. और याकूब मिस्र को चला गया। वह और हमारे पूर्वज वहीं मर गए,
16 They were taken back to Shechem, and buried in the tomb Abraham had bought for silver from Hamor's sons in Shechem. और उनके शव शकेम में लाकर उस कब्र में रखे गए, जिसे अब्राहम ने चाँदी के कुछ सिक्‍कों से शकेम में हमोर के पुत्रों से खरीदी थी।
17 As the time of the promise our Father gave Abraham neared, the people grew and multiplied in Egypt, “परंतु जैसे-जैसे उस प्रतिज्ञा का समय निकट आता गया जो परमेश्‍वर ने अब्राहम से की थी, मिस्र में वे लोग बढ़ते गए और बहुत हो गए।
18 until there arose over Egypt another king who did not know Joseph. तब मिस्र में एक अन्य राजा हुआ जो यूसुफ को नहीं जानता था।
19 This king exploited our people and mistreated our fathers, forcing them to abandon their infants to die. उसने हमारी जाति से छल करके हमारे पूर्वजों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया कि उन्हें अपने शिशुओं को फेंकना पड़ा कि वे जीवित न रहें।
20 At that time Moses was born, beautiful in our Father's sight. He was raised three months in his father's house. उस समय मूसा का जन्म हुआ, और वह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में सुंदर था। उसका पालन-पोषण तीन महीने तक अपने पिता के घर में हुआ।
21 And when he was abandoned, Pharaoh's daughter adopted him and brought him up as her own son. जब उसे बाहर छोड़ दिया गया, तो फ़िरौन की बेटी ने उसे उठा लिया और अपने पुत्र के समान उसका पालन-पोषण किया।
22 Moses was trained in all Egyptian wisdom, and was strong in speech and action. मूसा को मिस्रियों की सारी विद्या सिखाई गई, और वह अपने वचन और कार्यों में सामर्थी था।
23 When he was forty years old, he decided to visit his brothers, the sons of Israel. “परंतु जब वह चालीस वर्ष का हुआ, तो उसके मन में आया कि अपने इस्राएली भाइयों की सुधि ले।
24 Seeing one of them wronged, he defended the oppressed man and avenged him by striking down the Egyptian. जब उसने एक के साथ अन्याय होते देखा तो उसका बचाव किया और मिस्री को मारकर उस सताए हुए का बदला लिया।
25 He thought his brothers would understand our Father was giving them salvation through his hand, but they didn't understand. उसने सोचा कि अब उसके भाई समझ जाएँगे कि परमेश्‍वर उनका छुटकारा उसके हाथों से करेगा, परंतु उन्होंने न समझा।
26 The next day he came upon them as they were fighting and tried to reconcile them, saying, 'Men, you are brothers. Why do you wrong each other?' फिर दूसरे दिन जब उसने उन्हें झगड़ते हुए देखा तो यह कहते हुए उनका मेल कराने लगा, ‘हे पुरुषो, तुम तो भाई-भाई हो; एक दूसरे को क्यों मारते हो?’
27 But the man wronging his neighbor shoved Moses aside, saying, 'Who made you ruler and judge over us? परंतु जो अपने पड़ोसी को मार रहा था उसने मूसा को धक्‍का देकर कहा : तुझे किसने हम पर प्रधान और न्यायी ठहराया है?
28 Do you want to kill me as you killed the Egyptian yesterday?' क्या तू मुझे भी वैसे ही मार डालना चाहता है जैसे तूने कल उस मिस्री को मार डाला था?
29 At this word, Moses fled and lived as a foreigner in the land of Midian, where he fathered two sons. यह बात सुनकर मूसा भागा, और मिद्यान देश में परदेशी होकर रहने लगा, जहाँ उसके दो पुत्र हुए।
30 Forty years later, an angel appeared to him in the wilderness of Mount Sinai, in a burning bush's flame. “जब चालीस वर्ष बीत गए तो उसे सीनै पहाड़ के जंगल में जलती हुई झाड़ी की ज्वाला के बीच एक स्वर्गदूत दिखाई दिया।
31 Moses saw it and was amazed; as he approached to look closer, our Father's voice came: यह दर्शन देखकर मूसा को आश्‍चर्य हुआ; और जब वह उसे ध्यान से देखने के लिए पास गया तो प्रभु की यह आवाज़ आई :
32 'I am the God of your fathers—the God of Abraham, Isaac, and Jacob.' Moses trembled, not daring to look. मैं तेरे पूर्वजों का परमेश्‍वर हूँ, अब्राहम और इसहाक और याकूब का परमेश्‍वर। मूसा काँप उठा और देखने का साहस भी न कर सका।
33 Then our Father told him, 'Take the sandals off your feet, for the place you're standing on is holy ground.' तब प्रभु ने उससे कहा : अपने पैरों से जूते उतार, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है, वह पवित्र भूमि है।
34 I have indeed seen my people's suffering in Egypt, heard their groaning, and come down to rescue them. Now go—I'm sending you to Egypt. मैंने निश्‍चय ही मिस्र में अपनी प्रजा की दुर्दशा देखी और उनका कराहना सुना है, और मैं उन्हें छुड़ाने के लिए उतर आया हूँ। अब आ, मैं तुझे मिस्र में भेजूँगा।
35 This Moses, whom they rejected, saying, 'Who made you ruler and judge?'—this is the one our Father sent as both ruler and redeemer, through the hand of the angel who appeared to him in the bush. “यह वही मूसा है, जिसका लोगों ने यह कहकर इनकार किया था, ‘तुझे किसने हम पर प्रधान और न्यायी ठहराया है?’ उसी को परमेश्‍वर ने प्रधान और छुड़ानेवाला ठहराकर उस स्वर्गदूत के द्वारा भेजा जो उसे झाड़ी में दिखाई दिया था।
36 This man led them out, doing wonders and signs in the land of Egypt, at the Red Sea, and in the wilderness for forty years. यही व्यक्‍ति मिस्र देश और लाल समुद्र में और चालीस वर्ष तक जंगल में अद्भुत कार्यों और चिह्‍नों को दिखाकर उन्हें निकाल लाया।
37 This is the Moses who told Israel's sons, 'Our Father will raise up a prophet like me for you, from your brothers.' यह वही मूसा है जिसने इस्राएलियों से कहा : परमेश्‍वर तुम्हारे भाइयों में से तुम्हारे लिए मेरे जैसा एक भविष्यवक्‍ता खड़ा करेगा।
38 This is the one who was in the wilderness assembly with the angel speaking to him at Mount Sinai, and with our fathers—he received living words to give us. यह वही है जो जंगल में मंडली के बीच सीनै पहाड़ पर उस स्वर्गदूत के साथ था जिसने उससे बातें कीं, और हमारे पूर्वजों के साथ था; उसने जीवित वचन प्राप्‍त किए कि उन्हें हम तक पहुँचाए।
39 Our fathers refused to obey him; they rejected him and in their hearts turned back to Egypt, परंतु हमारे पूर्वजों ने उसका आज्ञाकारी होना न चाहा बल्कि उसे ठुकराकर अपने मनों को मिस्र की ओर फेरा।
40 telling Aaron, 'Make us gods to go ahead of us. As for this Moses who led us out of the land of Egypt, we don't know what happened to him.' उन्होंने हारून से कहा : हमारे लिए ऐसे देवता बना जो हमारे आगे-आगे चलें; क्योंकि हम नहीं जानते कि उस मूसा का क्या हुआ जो हमें मिस्र देश से निकाल लाया था।
41 They made a calf in those days, offered a sacrifice to the idol, and celebrated what their hands had made. तब उन दिनों में उन्होंने एक बछड़ा बनाया और उस मूर्ति के सामने बलि चढ़ाई, और अपने हाथों के कार्यों में मगन होने लगे।
42 But our Father turned away, giving them over to worship the host of heaven, as written in the prophets' book: 'Did you bring me slaughtered animals and sacrifices for forty years in the wilderness, house of Israel? परंतु परमेश्‍वर ने अपना मुँह मोड़ लिया और उन्हें आकाशगणों को पूजने के लिए छोड़ दिया, जैसा भविष्यवक्‍ताओं की पुस्तक में लिखा है : हे इस्राएल के घराने, क्या तुमने जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्‍न‍बलि मुझे ही चढ़ाए?
43 You carried Moloch's tent and your god Rephan's star, the idols you fashioned to worship them; so I will banish you far beyond Babylon.' तुमने मोलेक के तंबू और अपने रिफान देवता के तारे अर्थात् उन मूर्तियों को लिया, जिन्हें तुमने पूजने के लिए बनाया था। अतः मैं तुम्हें बेबीलोन के परे ले जाकर बसाऊँगा।
44 Our ancestors had the tent of witness in the wilderness, as he who spoke to Moses directed him to make it, matching the pattern he'd seen. “हमारे पूर्वजों के पास जंगल में साक्षी का तंबू था; यह वैसा ही था जैसा मूसा से बात करनेवाले ने आदेश दिया था कि वह उसे उसी नमूने के अनुसार बनाए जिसे उसने देखा था।
45 Our fathers in turn brought it in with Joshua when they dispossessed the nations that our Father drove out before them. So it was until the days of David, उसी तंबू को हमारे पूर्वज उत्तराधिकार में पाकर यहोशू के साथ उस समय ले आए जब उन्होंने उन जातियों पर अधिकार पाया, जिन्हें परमेश्‍वर ने हमारे पूर्वजों के सामने से निकाल दिया था, और वह दाऊद के समय तक रहा।
46 who found favor with our Father and asked to find a dwelling place for our Father. दाऊद पर परमेश्‍वर का अनुग्रह हुआ और उसने याकूब के परमेश्‍वर के लिए निवासस्थान बनाने की अनुमति माँगी।
47 But it was Solomon who built a house for him. परंतु सुलैमान ने उसके लिए भवन बनाया।
48 Yet the Most High does not live in houses made by human hands, as the prophet says: परंतु परमप्रधान हाथ के बनाए भवनों में नहीं रहता, जैसा कि भविष्यवक्‍ता ने कहा :
49 'Heaven is my throne, and the earth is my footstool. What kind of house will you build for me, says our Father, or what is the place of my rest? प्रभु कहता है, ‘स्वर्ग मेरा सिंहासन और पृथ्वी मेरे पैरों की चौकी है; तुम मेरे लिए किस प्रकार का भवन बनाओगे, और मेरे विश्राम के लिए कौन सा स्थान होगा?
50 Did not my hand make all these things?' क्या मेरे ही हाथों ने इन सब को नहीं सृजा?’
51 "You stubborn people, uncircumcised in heart and ears, always resist the Holy Spirit—like your fathers, so do you. “हे हठीले, तथा मन और कान के ख़तनारहित लोगो, तुम हर समय पवित्र आत्मा का विरोध करते हो, जैसे तुम्हारे पूर्वज थे वैसे ही तुम हो।
52 Which of the prophets did your fathers not persecute? They killed those who announced beforehand the Righteous One's coming—whom you have now betrayed and murdered. तुम्हारे पूर्वजों ने भविष्यवक्‍ताओं में से किसको नहीं सताया? उन्होंने उनको मार डाला जिन्होंने पहले से उस धर्मी के आगमन का संदेश दिया था, और अब तुम उसी के पकड़वानेवाले और हत्यारे ठहरे हो।
53 You who received the law through angels and yet did not keep it." तुमने स्वर्गदूतों द्वारा ठहराई हुई व्यवस्था तो पाई, परंतु उसका पालन नहीं किया।”
54 Now when they heard these things they were enraged, and they ground their teeth at him. जब उन्होंने ये बातें सुनीं तो वे अपने मन में तिलमिला उठे और उस पर दाँत पीसने लगे।
55 But Stephen, full of the Holy Spirit, looked into heaven, saw the glory of our Father, and Jesus standing at the right hand of our Father. परंतु उसने पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर स्वर्ग की ओर दृष्‍टि की और परमेश्‍वर की महिमा तथा यीशु को परमेश्‍वर के दाहिनी ओर खड़े देखा,
56 And he said, "Look, I see the heavens opened and the Son of Man standing at our Father's right hand." और कहा, “देखो, मैं स्वर्ग को खुला हुआ और मनुष्य के पुत्र को परमेश्‍वर के दाहिनी ओर खड़ा हुआ देखता हूँ।”
57 But they cried out with a loud voice, covered their ears, and rushed at him. परंतु उन्होंने ऊँची आवाज़ से चिल्‍लाकर अपने कान बंद कर लिए, और एक साथ उस पर झपटे,
58 They threw him out of the city and stoned him. The witnesses laid their coats at the feet of a young man named Saul. और उसे नगर के बाहर निकालकर उस पर पथराव करने लगे। गवाहों ने अपने वस्‍त्र उतारकर शाऊल नामक एक युवक के पैरों के पास रख दिए।
59 And as they were stoning him, Stephen called out, "Lord Jesus, receive my spirit." वे स्तिफनुस पर पथराव कर रहे थे और वह यह कहकर प्रार्थना करता रहा, “हे प्रभु यीशु, मेरी आत्मा को ग्रहण कर।”
60 Kneeling, he cried out loudly, "Lord, do not hold this sin against them." Then he fell asleep. फिर वह घुटने टेककर ऊँची आवाज़ से चिल्‍लाया, “हे प्रभु, यह पाप इन पर न लगा!” और यह कहकर वह सो गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]