Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 There was a man in Caesarea named Cornelius, a centurion of what was called the Italian Cohort. कैसरिया में कुरनेलियुस नामक एक व्यक्‍ति था। वह उस सैन्य दल का शतपति था जो इतालियानी कहलाता था।
2 He was devout, feared our Father with his whole household, gave many gifts to the people, and prayed to our Father constantly. वह एक भक्‍त था और अपने सारे घराने समेत परमेश्‍वर का भय मानता था, और लोगों को बहुत दान देता और परमेश्‍वर से निरंतर प्रार्थना करता रहता था।
3 About three in the afternoon he saw clearly in a vision an angel of our Father come to him and say, "Cornelius." दिन के लगभग तीन बजे उसने दर्शन में स्पष्‍ट रूप से देखा कि परमेश्‍वर के एक स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर उससे कहा, “हे कुरनेलियुस!”
4 Staring at him, terrified, he said, "What is it, sir?" The angel replied, "Your prayers and gifts to the poor have risen as a memorial before our Father." उसने उसे ध्यान से देखा और भयभीत होकर कहा, “हे प्रभु, क्या है?” उसने उससे कहा, “तेरी प्रार्थनाएँ और तेरे दान परमेश्‍वर के सामने स्मृति के रूप में पहुँचे हैं।
5 Now send men to Joppa and bring a man named Simon, who is called Peter. अब लोगों को याफा में भेज और उस शमौन को बुलवा ले जो पतरस कहलाता है।
6 He is lodging with a tanner named Simon, whose house is by the sea. वह चमड़े का काम करनेवाले शमौन के यहाँ ठहरा हुआ है, जिसका घर समुद्र के किनारे है।”
7 When the angel who spoke to him left, Cornelius called two of his household servants and a devout soldier from among his regular attendants, जब वह स्वर्गदूत जिसने उससे बातें की थीं चला गया, तो उसने अपने दो सेवकों और निरंतर अपने पास रहनेवालों में से एक भक्‍त सैनिक को बुलाया,
8 and after explaining everything to them, he sent them to Joppa. और उन्हें सब कुछ बताकर याफा को भेज दिया।
9 The next day, as they journeyed and neared the city, Peter went up on the roof to pray, about noon. अगले दिन जब वे यात्रा करते-करते उस नगर के पास पहुँच रहे थे, उसी समय पतरस प्रार्थना करने के लिए छत पर गया; वह लगभग दोपहर का समय था।
10 He grew hungry and wanted to eat, but while they prepared food, a trance came over him, तब उसे भूख लगी और वह कुछ खाना चाहता था; परंतु जब वे तैयारी कर ही रहे थे कि वह बेसुध हो गया,
11 and saw heaven opened, and something like a large sheet coming down, lowered by its four corners to the earth. और उसने देखा कि आकाश खुल गया और एक पात्र बड़ी चादर के समान चारों कोनों से लटकता हुआ पृथ्वी पर उतर रहा है।
12 It held all kinds of four-footed animals and reptiles of the earth and birds of the air. उसमें पृथ्वी के हर प्रकार के चौपाए और रेंगनेवाले जंतु और आकाश के पक्षी थे।
13 And a voice came to him: "Rise, Peter; kill and eat." फिर उसे एक आवाज़ सुनाई दी,“हे पतरस, उठ, मार और खा।”
14 But Peter said, "Absolutely not, Lord; for I have never eaten anything common or unclean." परंतु पतरस ने कहा, “हे प्रभु, बिलकुल नहीं, क्योंकि मैंने कभी कोई अपवित्र और अशुद्ध वस्तु नहीं खाई।”
15 The voice came to him again, a second time: "What I have made clean, don't call common." उसे दूसरी बार फिर से आवाज़ सुनाई दी,“जिसे परमेश्‍वर ने शुद्ध ठहराया है उसे तू अशुद्ध मत कह।”
16 This happened three times, and at once the sheet was taken up to heaven. ऐसा तीन बार हुआ, फिर तुरंत वह पात्र आकाश में उठा लिया गया।
17 While Peter was puzzled over what the vision meant, suddenly the men sent by Cornelius, having asked the way to Simon's house, stood at the gate, जब पतरस अपने मन में इस दुविधा में था कि जो दर्शन उसने देखा, उसका क्या अर्थ हो सकता है, तो देखो, कुरनेलियुस द्वारा भेजे गए लोग शमौन के घर का पता लगाकर फाटक पर आ खड़े हुए,
18 and called out to ask whether Simon who was called Peter was lodging there. और पुकारकर पूछने लगे, “शमौन जो पतरस कहलाता है, क्या यहीं ठहरा है?”
19 As Peter thought about the vision, the Holy Spirit said to him, "Three men are looking for you. पतरस जब उस दर्शन के विषय में सोच ही रहा था कि आत्मा ने उससे कहा, “देख, तीन पुरुष तुझे ढूँढ़ रहे हैं।
20 Get up, go downstairs, and go with them without hesitation, for I have sent them." इसलिए उठ और नीचे जा, और निःसंकोच उनके साथ चला जा, क्योंकि मैंने ही उन्हें भेजा है।”
21 Peter went down to the men and said, "I'm the one you're looking for. Why have you come?" तब पतरस ने नीचे उतरकर उन पुरुषों से कहा, “देखो, जिसे तुम ढूँढ़ रहे हो वह मैं ही हूँ। तुम्हारे यहाँ आने का क्या कारण है?”
22 They said, "Cornelius, a centurion, upright, fears our Father, and respected by the whole Jewish nation, was told by a holy angel to summon you to his house and hear what you have to say." उन्होंने कहा, “शतपति कुरनेलियुस, जो एक धर्मी और परमेश्‍वर का भय माननेवाला और सारी यहूदी जाति में सुनाम व्यक्‍ति है, उसे एक पवित्र स्वर्गदूत के द्वारा यह निर्देश मिला है कि तुझे अपने घर बुलाकर तुझसे वचन सुने।”
23 So he invited them in and hosted them. Next day he set out with them, joined by some brothers from Joppa. तब उसने उन्हें भीतर बुलाकर घर में ठहराया। फिर अगले दिन वह उठकर उनके साथ गया, और याफा के कुछ भाई भी उसके साथ हो लिए।
24 The next day he entered Caesarea. Cornelius, expecting them, had gathered his relatives and close friends. अगले दिन वह कैसरिया पहुँचा। कुरनेलियुस अपने संबंधियों और घनिष्‍‍ठ मित्रों को एक साथ बुलाकर उनकी प्रतीक्षा कर रहा था।
25 When Peter entered, Cornelius met him and fell down at his feet and worshiped him. फिर ऐसा हुआ कि जब पतरस भीतर आ रहा था, तो कुरनेलियुस उससे मिला और उसके पैरों पर गिरकर उसे दंडवत् किया।
26 But Peter lifted him up, saying, "Stand up! I'm a man too." परंतु पतरस ने उसे उठाकर कहा, “उठ, मैं भी तो एक मनुष्य हूँ।”
27 While talking with Cornelius, Peter went in and found many people gathered. फिर वह उसके साथ बातचीत करते हुए भीतर गया, और उसने बहुत से लोगों को एकत्रित पाया;
28 He said to them, "You yourselves know it's unlawful for a Jew to associate with or visit someone of another nation. But our Father showed me I should call no one common or unclean. और उसने उनसे कहा, “तुम जानते हो कि एक यहूदी के लिए किसी गैरयहूदी से मिलना या उसके पास जाना वर्जित है, परंतु परमेश्‍वर ने मुझ पर प्रकट किया है कि मैं किसी भी मनुष्य को अपवित्र या अशुद्ध न कहूँ।
29 So, sent for, I came without objection. Now, why did you send for me?" इसलिए जब मुझे बुलाया गया तो बिना किसी आपत्ति के चला आया। अब मैं पूछता हूँ कि तुमने किस लिए मुझे बुलाया है?”
30 Cornelius said, "Four days ago at this hour, three in the afternoon, I was praying in my house, and suddenly a man in bright clothing stood before me, तब कुरनेलियुस कहने लगा, “चार दिन पहले इसी समय, मैं अपने घर में तीन बजे प्रार्थना कर रहा था, तो देखो, चमकीला वस्‍त्र पहने हुए एक पुरुष मेरे सामने आ खड़ा हुआ
31 and said, 'Cornelius, your prayer was heard and your gifts to the poor remembered before our Father. और कहा, ‘हे कुरनेलियुस, तेरी प्रार्थना सुनी गई है और तेरे दान परमेश्‍वर के सामने स्मरण किए गए हैं।
32 So send to Joppa and call for Simon, known as Peter. He's staying in Simon the tanner's house, by the sea.' इसलिए किसी को याफा में भेज और शमौन को जो पतरस कहलाता है बुलवा ले। वह समुद्र के किनारे चमड़े का काम करनेवाले शमौन के घर में ठहरा है।’
33 So I sent for you at once, and you did well to come. Now we're all here before God, to hear all the Lord has commanded you." अतः मैंने तुरंत तेरे पास लोग भेजे, और तूने आकर अच्छा किया। इसलिए अब हम सब यहाँ परमेश्‍वर के सामने उपस्थित हैं कि उन सब बातों को सुनें जो प्रभु ने तुझसे कही हैं।”
34 Peter spoke up: "I truly see our Father shows no favoritism, तब पतरस ने अपना मुँह खोला और कहा, “अब मैं सचमुच समझ गया हूँ कि परमेश्‍वर किसी का पक्षपात नहीं करता,
35 but in every nation anyone who fears him and does what is right is acceptable to him. बल्कि प्रत्येक जाति में जो उसका भय मानता और धार्मिकता के कार्य करता है, वह उसे ग्रहणयोग्य होता है।
36 He sent his word to the Israelites, announcing good news of peace through Jesus Christ—he is Lord of all. जो संदेश परमेश्‍वर ने यीशु मसीह के द्वारा (जो सब का प्रभु है) शांति का सुसमाचार सुनाते हुए इस्राएल की संतानों के पास भेजा,
37 You yourselves know what happened throughout all Judea, beginning from Galilee after the baptism that John proclaimed: उसे तुम जानते हो और यह भी कि यूहन्‍ना के बपतिस्मा के प्रचार के बाद गलील से लेकर सारे यहूदिया में क्या हुआ,
38 how our Father anointed Jesus of Nazareth with the Holy Spirit and power, how he went about doing good and healing all oppressed by the devil, for our Father was with him. कि परमेश्‍वर ने किस प्रकार उस यीशु नासरी का पवित्र आत्मा और सामर्थ्य से अभिषेक किया, जो भलाई करता और शैतान के द्वारा सताए हुए सब लोगों को अच्छा करता फिरा, क्योंकि परमेश्‍वर उसके साथ था।
39 We are witnesses of all he did in the Jews' land and Jerusalem—they killed him, hanging him on a tree, हम उन सब कार्यों के साक्षी हैं जो उसने यहूदियों के देश और यरूशलेम में किए थे; उसे उन्होंने काठ पर लटकाकर मार भी डाला।
40 but our Father raised him on the third day and made him appear, उसको परमेश्‍वर ने तीसरे दिन जिलाया और उसे प्रकट भी होने दिया,
41 not to all the people but to us, witnesses whom our Father chose beforehand, who ate and drank with him after he rose from the dead. सब लोगों पर नहीं, बल्कि उन साक्षियों पर जो परमेश्‍वर द्वारा पहले से चुने गए थे, अर्थात् हम पर जिन्होंने उसके मृतकों में से जी उठने के बाद उसके साथ खाया और पीया;
42 He commanded us to preach to the people and testify: our Father appointed him judge of the living and the dead. और उसने हमें लोगों में प्रचार करने और यह साक्षी देने की आज्ञा दी कि यह वही है जिसे परमेश्‍वर ने जीवितों और मृतकों का न्यायी ठहराया है।
43 To him all the prophets testify that everyone believing in him receives forgiveness of sins through his name." सब भविष्यवक्‍ता उसी के विषय में साक्षी देते हैं कि जो कोई उस पर विश्‍वास करता है, उसे उसके नाम के द्वारा पापों की क्षमा मिलती है।”
44 While Peter was still saying these things, the Holy Spirit fell on all who heard the word. पतरस अभी ये बातें कह ही रहा था कि वचन के सब सुननेवालों पर पवित्र आत्मा उतर आया।
45 The circumcised believers who came with Peter were amazed that the gift of the Holy Spirit was poured out on Gentiles too. जितने ख़तना किए हुए विश्‍वासी पतरस के साथ आए थे वे चकित हुए कि पवित्र आत्मा का दान गैरयहूदियों पर भी उंडेला गया है;
46 For they heard them speaking in tongues and praising our Father. Then Peter declared, क्योंकि वे उन्हें अन्य-अन्य भाषाओं में बोलते और परमेश्‍वर की बड़ाई करते हुए सुन रहे थे। तब पतरस ने कहा,
47 "Can anyone refuse water to baptize these people, who received the Holy Spirit as we did?" “क्या कोई जल को रोक सकता है कि ये लोग जिन्होंने हमारे समान ही पवित्र आत्मा पाया है, बपतिस्मा न लें?”
48 He ordered them baptized in Jesus Christ's name. Then they asked him to stay several days. और उसने आज्ञा दी कि उन्हें यीशु मसीह के नाम में बपतिस्मा दिया जाए। तब उन्होंने उससे विनती की कि वह कुछ दिन और वहाँ ठहरे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]