Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The apostles and brothers in Judea heard that Gentiles too had received our Father's word. फिर प्रेरितों और भाइयों ने जो यहूदिया में थे सुना कि गैरयहूदियों ने भी परमेश्‍वर का वचन ग्रहण किया है।
2 So when Peter went up to Jerusalem, those of the circumcision party criticized him, अतः जब पतरस यरूशलेम को गया, तो ख़तना किए हुए लोग यह कहकर उसकी आलोचना करने लगे,
3 saying, "You visited uncircumcised men and ate with them." “तू ख़तनारहित लोगों के यहाँ गया और तूने उनके साथ खाया।”
4 But Peter explained it to them step by step: तब पतरस ने यह कहते हुए उन्हें क्रमानुसार समझाना आरंभ किया,
5 Praying in the city of Joppa, I fell into a trance and saw a vision: a huge sheet-like object, lowered from heaven by its four corners, reaching me. “मैं याफा नगर में प्रार्थना कर रहा था, और मैंने बेसुध दशा में एक दर्शन देखा कि एक पात्र, बड़ी चादर के समान चारों कोनों से लटकता हुआ, आकाश से उतरकर मेरे पास आया।
6 Looking closely at it, I saw four-legged animals, wild beasts, reptiles, and birds. जब मैंने उसे ध्यान से देखा तो उसमें पृथ्वी के चौपायों, वन-पशुओं और रेंगनेवाले जंतुओं और आकाश के पक्षियों को देखा।
7 And I heard a voice saying to me, 'Get up, Peter; kill and eat.' तब मैंने यह आवाज़ भी सुनी,‘हे पतरस, उठ, मार और खा।’
8 But I said, 'By no means, Lord; for nothing impure or unclean has ever entered my mouth.' परंतु मैंने कहा, ‘हे प्रभु, बिलकुल नहीं, क्योंकि मेरे मुँह में कोई भी अपवित्र या अशुद्ध वस्तु कभी नहीं गई।’
9 But the voice answered a second time from heaven, 'What our Father has made clean, do not call impure.' इस पर दूसरी बार आकाश से आवाज़ आई,‘जिसे परमेश्‍वर ने शुद्ध ठहराया है उसे तू अशुद्ध मत कह।’
10 This happened three times, and all of it was drawn up again into heaven. ऐसा तीन बार हुआ, और सब कुछ फिर से आकाश पर उठा लिया गया।
11 Right then three men, sent to me from Caesarea, arrived at the house where we stayed. और देखो, उसी समय तीन पुरुष जो कैसरिया से मेरे पास भेजे गए थे, उस घर के सामने आ खड़े हुए जिसमें हम थे।
12 The Spirit told me to go with them, making no distinction. These six brothers also went with me, and we entered the man's house. तब आत्मा ने मुझे निःसंकोच उनके साथ जाने को कहा। ये छः भाई भी मेरे साथ गए, और हमने उस व्यक्‍ति के घर में प्रवेश किया।
13 He told us how he saw the angel standing in his house and saying, 'Send to Joppa and bring Simon called Peter; उसने हमें बताया कि कैसे उसने अपने घर में एक स्वर्गदूत को खड़े और यह कहते हुए देखा, ‘किसी को याफा में भेज और उस शमौन को बुलवा ले जो पतरस कहलाता है।
14 he will bring you a message by which you will be saved, you and all your household.' वह तुझे ऐसी बातें बताएगा जिनके द्वारा तू और तेरा सारा घराना उद्धार पाएगा।’
15 When I began speaking, the Holy Spirit fell on them just as on us at first. जब मैं बोलने लगा तो पवित्र आत्मा उन पर वैसे ही उतरा जैसे आरंभ में हम पर उतरा था।
16 Then I remembered what our Lord Jesus said: 'John baptized with water, but you will be baptized with the Holy Spirit.' तब मुझे प्रभु की वह बात स्मरण आई जो उसने कही थी,‘यूहन्‍ना ने तो पानी से बपतिस्मा दिया, परंतु तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा दिया जाएगा।’
17 If our Father gave them the same gift he gave us who believed in the Lord Jesus Christ, who was I to stand in our Father's way? इसलिए यदि परमेश्‍वर ने उन्हें भी वही दान दिया जो प्रभु यीशु मसीह पर विश्‍वास करने से हमें मिला था, तो मैं कौन था जो परमेश्‍वर को रोक सकता?”
18 Hearing this, they quieted down and praised our Father, saying, "So our Father has granted repentance that leads to life even to the Gentiles." ये सुनकर वे चुप हो गए और परमेश्‍वर की महिमा करते हुए कहने लगे, “तब तो परमेश्‍वर ने गैरयहूदियों को भी पश्‍चात्ताप का वह दान दिया है जो जीवन की ओर ले जाता है।”
19 Those scattered by the persecution over Stephen traveled as far as Phoenicia, Cyprus, and Antioch, speaking the message to no one but Jews. स्तिफनुस पर हुए क्लेश के कारण जो लोग तितर-बितर हुए थे, वे फीनीके और साइप्रस और अंताकिया तक पहुँचे; परंतु वे यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन नहीं सुनाते थे।
20 But some of them—men from Cyprus and Cyrene—reached Antioch and spoke to Hellenists too, telling the good news about the Lord Jesus. परंतु उनमें से कुछ साइप्रसवासी और कुरेनी थे, जो अंताकिया में आकर यूनानियों को भी प्रभु यीशु का सुसमाचार सुनाने लगे।
21 The hand of our Lord Jesus was with them, and many believed and turned to the Lord. प्रभु का हाथ उन पर था, और बड़ी संख्या में लोग विश्‍वास करके प्रभु की ओर फिरे।
22 The church in Jerusalem heard about this and sent Barnabas to Antioch. जब उनके विषय में यह चर्चा यरूशलेम की कलीसिया के कानों तक पहुँची, तो उन्होंने बरनाबास को अंताकिया भेजा।
23 Arriving, he saw our Father's grace and rejoiced, urging all to remain devoted to the Lord with firm hearts. जब वह वहाँ पहुँचा तो परमेश्‍वर के अनुग्रह को देखकर आनंदित हुआ, और सब को प्रोत्साहित करने लगा कि वे पूरे मन से प्रभु में बने रहें,
24 For he was a good man, full of the Holy Spirit and faith, and a large crowd was added to the Lord. क्योंकि वह एक भला मनुष्य था और पवित्र आत्मा तथा विश्‍वास से परिपूर्ण था; और बहुत लोग प्रभु में लाए गए।
25 So Barnabas went to Tarsus to look for Saul, तब वह शाऊल को ढूँढ़ने के लिए तरसुस को चला गया।
26 finding him, he brought him to Antioch. For a full year they met with the church and taught a large crowd, and in Antioch the disciples were first called Christians. जब वह उसे मिला तो उसे अंताकिया ले आया। फिर ऐसा हुआ कि पूरे एक वर्ष तक वे कलीसिया के साथ मिलते और बहुत से लोगों को उपदेश देते रहे; और शिष्य सब से पहले अंताकिया में मसीही कहलाए।
27 In these days prophets came down from Jerusalem to Antioch. उन्हीं दिनों कुछ भविष्यवक्‍ता यरूशलेम से अंताकिया में आए।
28 One of them, named Agabus, stood up and predicted through the Spirit that a great famine would come over the whole world—it happened in Claudius's days. उनमें से अगबुस नामक एक व्यक्‍ति ने खड़े होकर आत्मा के द्वारा बताया कि सारे जगत में भयंकर अकाल पड़ने वाला है (यह क्लौदियुस के समय में पड़ा)।
29 The disciples decided, each according to ability, to send relief to the brothers living in Judea. तब शिष्यों ने निर्णय किया कि हर एक अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार यहूदिया में रहनेवाले भाइयों की सहायता के लिए कुछ भेजे।
30 And they did so, sending it to the elders through Barnabas and Saul. अतः उन्होंने ऐसा ही किया और बरनाबास और शाऊल के हाथ प्रवरों के पास कुछ भेज दिया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]