Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Timothy 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 But understand this: in the last days there will come times of difficulty. यह जान ले कि अंतिम दिनों में कठिन समय आएँगे;
2 For people will be self-lovers, money-lovers, boastful, arrogant, abusive, disobedient to parents, ungrateful, unholy. क्योंकि मनुष्य स्वार्थी, लोभी, डींग मारनेवाले, अहंकारी, निंदक, माता-पिता की आज्ञा न माननेवाले, अकृतज्ञ, अपवित्र,
3 Heartless, unforgiving, slanderous, without self-control, brutal, hating what is good, प्रेम-रहित, क्षमारहित, दोष लगानेवाले, असंयमी, क्रूर, भलाई से घृणा करनेवाले,
4 treacherous, reckless, swollen with conceit, lovers of pleasure rather than lovers of our Father. विश्‍वासघाती, ढीठ, अभिमानी और परमेश्‍वर से प्रेम करने की अपेक्षा सुख-विलास से प्रेम करनेवाले होंगे।
5 They keep the shape of devotion to God but deny its power—turn from them. वे भक्‍ति का वेश तो धारण करेंगे परंतु उसकी शक्‍ति को नहीं मानेंगे; ऐसे लोगों से दूर रह।
6 For among these are those who slip into homes and trap weak women weighed down with sins, driven by various desires. इन्हीं में से वे लोग हैं जो घरों में घुसकर उन मूर्ख स्‍त्रियों को वश में कर लेते हैं जो पापों से दबी और विभिन्‍न‍ प्रकार की लालसाओं में फँसी हैं।
7 Always learning but never able to come to a knowledge of the truth. वे सदा सीखती तो रहती हैं परंतु सत्य की पहचान तक कभी नहीं पहुँच पातीं।
8 As Jannes and Jambres opposed Moses, these also oppose the truth—minds corrupted, disqualified regarding the faith. जैसे यन्‍नेस और यम्ब्रेस ने मूसा का विरोध किया था, वैसे ही ये लोग भी सत्य का विरोध करते हैं; इन मनुष्यों की बुद्धि भ्रष्‍ट हो गई है, और ये विश्‍वास के विषय में निकम्मे हैं।
9 But they won't get far, for their foolishness will be clear to all, as with those two men. परंतु वे और आगे नहीं बढ़ पाएँगे; क्योंकि जैसे उन लोगों की अज्ञानता सब पर प्रकट हो गई थी, वैसे ही इनकी भी हो जाएगी।
10 You, however, have followed my teaching, conduct, purpose, faith, patience, love, endurance, परंतु तूने मेरी शिक्षा, आचरण, उद्देश्य, विश्‍वास, सहनशीलता, प्रेम, धीरज,
11 my persecutions and suffering—at Antioch, at Iconium, at Lystra, what persecutions I endured! Yet the Lord rescued me from them all. तथा उन सतावों और दुःखों में मेरा साथ दिया, जो अंताकिया, इकुनियुम और लुस्‍त्रा में मुझ पर पड़े। मैंने कैसे-कैसे सताव सहे, परंतु प्रभु ने मुझे उन सब से बचाया।
12 Indeed, all who desire to live a godly life in Christ Jesus will be persecuted, वास्तव में वे सब, जो मसीह यीशु में भक्‍तिपूर्ण जीवन बिताना चाहते हैं, सताए जाएँगे;
13 while evil people and impostors will go on from bad to worse, deceiving and being deceived. परंतु दुष्‍ट और बहकानेवाले लोग धोखा देते और धोखा खाते हुए और अधिक बिगड़ते चले जाएँगे।
14 But you—stay with what you learned and became convinced of, knowing from whom you learned it, परंतु तू उन बातों पर स्थिर रह जो तूने सीखी हैं और जिनका तुझे निश्‍चय हुआ है; क्योंकि तू यह जानता है कि तूने उन्हें किनसे सीखा है,
15 and that from infancy you have known the sacred writings, able to make you wise for salvation through faith in Christ Jesus. और यह भी कि बचपन से पवित्रशास्‍त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह यीशु में विश्‍वास के द्वारा उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है।
16 All Scripture is breathed out by our Father—useful for teaching, exposing wrong, correcting, and training in right living, संपूर्ण पवित्रशास्‍त्र परमेश्‍वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा देने, ताड़ना देने, सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिए लाभदायक है,
17 so that the person of our Father may be complete, equipped for every good work. जिससे परमेश्‍वर का जन सिद्ध बने, और हर भले कार्य के लिए सक्षम हो जाए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]