Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Timothy 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So then, my child, draw your strength from the grace that is in Christ Jesus. इसलिए हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह में जो मसीह यीशु में है, बलवंत हो जा।
2 And what you heard from me in the presence of many witnesses, entrust to faithful people able to teach others too. जो बातें तूने बहुत से गवाहों के सामने मुझसे सुनी हैं, उन्हें ऐसे विश्‍वासयोग्य मनुष्यों को सौंप दे जो दूसरों को भी सिखाने के योग्य हों।
3 Take your share of suffering like a good soldier of Christ Jesus. मसीह यीशु के अच्छे सिपाही के समान मेरे साथ दुःख उठा।
4 No soldier on duty gets tangled in civilian affairs—he wants to please the one who enlisted him. सैनिक के रूप में कार्य करनेवाला कोई भी व्यक्‍ति अपने आपको दैनिक जीवन के झंझटों में इसलिए नहीं फँसाता कि वह अपने भरती करनेवाले को प्रसन्‍न कर सके।
5 And an athlete is not crowned unless he competes according to the rules. इसी प्रकार, यदि कोई खिलाड़ी नियमों के अनुसार न खेले तो वह पुरस्कार नहीं पाता।
6 The hard-working farmer ought to be the first to receive a share of the crops. परिश्रम करनेवाले किसान को उपज का भाग सब से पहले मिलना चाहिए।
7 Think over what I am saying, for the Lord will give you understanding in everything. जो मैं कहता हूँ उस पर ध्यान दे, क्योंकि प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।
8 Remember Jesus Christ, risen from the dead, a descendant of David, as told in my gospel, दाऊद के वंशज यीशु मसीह को स्मरण रख जो मृतकों में से जी उठा, और यह उस सुसमाचार के अनुसार है जिसका मैंने प्रचार किया,
9 for which I suffer, chained like a criminal. But the word of our Father is not chained! और जिसके लिए मैं दुःख उठाता हूँ, यहाँ तक कि अपराधी के समान बंधनों में भी हूँ; परंतु परमेश्‍वर का वचन किसी बंधन में नहीं है।
10 So I endure everything for the sake of the chosen, so they too may gain the salvation in Christ Jesus, with eternal glory. इसलिए मैं चुने हुओं के कारण सब कुछ सह लेता हूँ कि वे भी उस उद्धार को, जो मसीह यीशु में है, अनंत महिमा के साथ प्राप्‍त करें।
11 This saying is trustworthy: If we have died with him, we will also live with him; यह कथन विश्‍वास करने योग्य है : यदि हम उसके साथ मर गए हैं तो उसके साथ जीएँगे भी।
12 if we endure, we will also reign with him; if we disown him, he also will disown us; यदि हम धीरज से सहते रहें तो उसके साथ राज्य भी करेंगे। यदि हम उसका इनकार करेंगे, तो वह भी हमारा इनकार करेगा।
13 if we are faithless, he remains faithful, for he cannot disown himself. यदि हम विश्‍वासयोग्य न भी हों, तो भी वह विश्‍वासयोग्य बना रहता है, क्योंकि वह स्वयं अपना इनकार नहीं कर सकता।
14 Remind them of these things, and warn them before our Father not to quarrel over words—useless, and ruins those who listen. उन्हें इन बातों का स्मरण करा और परमेश्‍वर के सामने उनको चेतावनी दे कि शब्दों को लेकर वाद-विवाद न करें, क्योंकि इससे कोई लाभ नहीं बल्कि सुननेवालों का विनाश ही होता है।
15 Do your best to present yourself to our Father approved, a worker unashamed, rightly handling the word of truth. अपने आपको परमेश्‍वर की दृष्‍टि में ग्रहणयोग्य और ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयत्‍न कर, जिसे लज्‍जित होना न पड़े और जो सत्य के वचन को भली-भाँति काम में लाता हो।
16 But avoid empty, godless chatter; it leads people further into wickedness, सांसारिक बकवाद से दूर रह, क्योंकि इससे लोग अभक्‍ति में और अधिक बढ़ते जाएँगे,
17 and their talk will spread like gangrene. Among them are Hymenaeus and Philetus, और उनकी बातें सड़े घाव के समान फैलेंगी। हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं,
18 who wandered away from the truth, claiming the resurrection already happened, and are undermining some people's faith. जो यह कहते हुए सत्य से भटक गए हैं कि पुनरुत्थान पहले ही हो चुका है, और कितनों के विश्‍वास को उलट देते हैं।
19 Yet our Father's firm foundation stands, sealed: "He knows those who are his," and "Let all who name his name turn from evil." परंतु परमेश्‍वर की पक्‍की नींव बनी रहती है, जिस पर यह मुहर लगी है : “प्रभु अपने लोगों को जानता है,” और “जो कोई प्रभु का नाम लेता है वह अधर्म से दूर रहे।”
20 In a large house there are vessels not only of gold and silver, but also of wood and clay—some for honor, some for dishonor. बड़े घर में केवल सोने-चाँदी ही के नहीं बल्कि लकड़ी और मिट्टी के पात्र भी होते हैं; कुछ आदर के तो कुछ अनादर के लिए।
21 So if anyone purifies himself from these, he becomes a vessel of honor: holy, useful to the Master, ready for every good work. इसलिए यदि कोई अपने आपको इनसे शुद्ध रखे, तो वह आदर का ऐसा पात्र ठहरेगा, जो पवित्र, स्वामी के लिए उपयोगी और हर भले कार्य के लिए तैयार होगा।
22 Flee youthful cravings; pursue righteousness, faith, love, and peace with those who call on the Lord from a pure heart. जवानी की लालसाओं से भाग और जो शुद्ध मन से प्रभु को पुकारते हैं उनके साथ धार्मिकता, विश्‍वास, प्रेम, और शांति का पीछा कर।
23 Have nothing to do with foolish, ignorant controversies; you know they breed quarrels. मूर्खता और अज्ञानता के विवादों से दूर रह, क्योंकि तू जानता है कि इनसे झगड़े उत्पन्‍न‍ होते हैं।
24 The Lord's servant must not be quarrelsome, but be gentle to all, able to teach, patient when wronged. परमेश्‍वर के दास को झगड़ालू नहीं होना चाहिए, बल्कि वह सब के साथ भला, शिक्षा देने में निपुण, सहनशील,
25 Gently correcting those who oppose him. Perhaps our Father will grant them repentance to know the truth, और नम्रता से विरोधियों को समझानेवाला हो। संभव है कि परमेश्‍वर उन्हें पश्‍चात्ताप का अवसर दे कि वे सत्य को जान सकें
26 and they may sober up, escaping the devil's trap where he has held them captive to do his will. और सचेत होकर शैतान के फंदे से बच निकलें, जिसने उन्हें अपनी इच्छा पूरी करने के लिए बंदी बना रखा है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]