Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Timothy 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Paul, apostle of Christ Jesus by the will of our Father, by the promise of life in Christ Jesus, पौलुस की ओर से, जो मसीह यीशु में निहित जीवन की प्रतिज्ञा के अनुसार परमेश्‍वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है,
2 to Timothy, my beloved child: Grace, mercy, and peace from our Father and Christ Jesus our Lord. मेरे प्रिय पुत्र तीमुथियुस के नाम : परमेश्‍वर पिता और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह, दया और शांति मिले।
3 I thank our Father, whom I serve with a clear conscience as my ancestors did, remembering you constantly in my prayers, night and day. मैं अपनी प्रार्थनाओं में रात और दिन निरंतर तुझे स्मरण करते हुए परमेश्‍वर का धन्यवाद करता हूँ, जिसकी सेवा मैं अपने पूर्वजों की रीति पर शुद्ध विवेक से करता हूँ।
4 Remembering your tears, I long to see you, so that I may be filled with joy. तेरे आँसुओं का स्मरण करते हुए मैं तुझसे मिलने की लालसा करता हूँ कि मैं आनंद से भर जाऊँ।
5 I recall your sincere faith—alive first in your grandmother Lois and mother Eunice, and now, I'm convinced, in you too. मुझे तेरा सच्‍चा विश्‍वास भी स्मरण आता है, जो पहले तेरी नानी लोइस और फिर तेरी माता यूनीके में था और मुझे निश्‍चय है कि वह तुझमें भी है।
6 So I remind you to fan into flame the gift of our Father in you, through the laying on of my hands. इसी कारण मैं तुझे स्मरण दिलाता हूँ कि परमेश्‍वर के उस वरदान को जो मेरे हाथ रखने के द्वारा तुझे प्राप्‍त हुआ है, प्रज्‍ज्वलित कर।
7 For our Father gave us no spirit of fear, but the Spirit of power, love, and self-control. क्योंकि परमेश्‍वर ने हमें भय की नहीं बल्कि सामर्थ्य, प्रेम और संयम की आत्मा दी है।
8 So don't be ashamed of our Lord's testimony, nor of me his prisoner, but share in suffering for the gospel by our Father's power. इसलिए तू हमारे प्रभु की साक्षी देने में और मुझसे जो उसका बंदी हूँ, लज्‍जित न हो, बल्कि परमेश्‍वर के सामर्थ्य के अनुसार सुसमाचार के लिए मेरे साथ दुःख उठा।
9 He saved and called us with a holy calling, not by our works but by his own purpose and grace, given us in Christ Jesus before time began, उसी ने हमारा उद्धार किया है और पवित्र बुलाहट से बुलाया है। यह हमारे कार्यों के अनुसार नहीं बल्कि उसके उद्देश्य और उस अनुग्रह के अनुसार है जो मसीह यीशु में सनातन काल से हम पर था,
10 and now made known through the appearing of our Savior Christ Jesus, who ended death and illuminated life and immortality through the gospel. पर अब हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु के प्रकट होने के द्वारा प्रकाशित हुआ है, जिसने मृत्यु का नाश किया और सुसमाचार के द्वारा जीवन और अमरता को प्रकाश में ले आया।
11 For this gospel I was appointed a preacher and an apostle and a teacher. मैं इस सुसमाचार के लिए प्रचारक, प्रेरित और शिक्षक ठहराया गया हूँ।
12 That's why I suffer this way. But I'm not ashamed, for I know whom I've believed, and am convinced he can guard what's entrusted to me until the day he returns. इस कारण मैं ये सब दुःख भी उठाता हूँ, फिर भी लज्‍जित नहीं होता; क्योंकि मैं उसे जानता हूँ जिस पर मैंने विश्‍वास किया है, और मैं आश्‍वस्त हूँ कि वह उस दिन तक मेरी धरोहर की रखवाली करने में समर्थ है।
13 Hold the pattern of sound words you heard from me, in faith and love in Christ Jesus. जो खरे वचन तूने मुझसे सुने हैं उन्हें उस विश्‍वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, अपना आदर्श बनाए रख।
14 Guard the good deposit entrusted to you, through the Holy Spirit who lives within us. पवित्र आत्मा के द्वारा, जो हममें वास करता है, उस अच्छी धरोहर की रखवाली कर।
15 You know this: everyone in the province of Asia turned away from me, including Phygelus and Hermogenes. तू यह जानता है कि वे सब जो आसिया में हैं मुझसे विमुख हो गए हैं, जिनमें फूगिलुस और हिरमुगिनेस भी हैं।
16 May our Lord Jesus grant mercy to Onesiphorus's household, for he often refreshed me and wasn't ashamed of my chains. उनेसिफुरुस के घराने पर प्रभु कृपा करे, क्योंकि उसने मुझे बहुत बार प्रोत्साहित किया और वह मेरी ज़ंजीरों से कभी लज्‍जित नहीं हुआ,
17 On the contrary, when he arrived in Rome he searched eagerly for me until he found me. बल्कि जब वह रोम आया तो उसने बड़े यत्‍न से मुझे ढूँढ़ा और मुझसे भेंट की।
18 May our Lord Jesus grant that he finds mercy from the Lord on that day. You know very well how much he served in Ephesus. प्रभु करे कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो। इफिसुस में जो सेवाएँ उसने की हैं, उन्हें तू भली-भाँति जानता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]