Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Timothy 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 I solemnly charge you before our Father and Christ Jesus, who will judge the living and the dead, by his appearing and his kingdom: मैं परमेश्‍वर और मसीह यीशु को, जो जीवितों और मृतकों का न्याय करेगा, साक्षी मानकर और मसीह के प्रकट होने और उसके राज्य की सुधि दिलाकर तुझे दृढ़तापूर्वक आदेश देता हूँ :
2 Preach the word; stand ready in season and out; correct, rebuke, and encourage, with complete patience and teaching. वचन का प्रचार कर, समय-असमय तैयार रह, बड़े धैर्य से शिक्षा देते हुए समझा, डाँट और प्रोत्साहित कर।
3 For a time will come when they won't tolerate sound teaching, but will pile up teachers to fit their own desires, since their ears itch, क्योंकि ऐसा समय आएगा जब लोग खरी शिक्षा को सहन नहीं करेंगे बल्कि अपने कानों की खुजलाहट के कारण और अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिए गुरु बटोर लेंगे।
4 and will turn their ears away from the truth and wander off into myths. वे अपने कान सत्य से फेरकर कल्पित कथाओं पर लगाएँगे।
5 But you: stay clear-headed in everything, endure hardship, do an evangelist's work, fulfill your service. परंतु तू सब बातों में संयमी रह, दुःख उठा, सुसमाचार प्रचार का कार्य कर और अपनी सेवा पूरी कर।
6 For I am already being poured out like a drink offering; my time to depart has come. क्योंकि मैं अब अर्घ के समान उंडेला जाता हूँ; मेरे जाने का समय आ पहुँचा है।
7 I have fought the good fight, I have finished the race, I have kept the faith. मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्‍वास की रखवाली की है।
8 Now a crown of righteousness awaits me, which the Lord, the righteous judge, will give me on that day—not only to me but to all who have loved his appearing. भविष्य में मेरे लिए धार्मिकता का मुकुट रखा हुआ है जिसे प्रभु, जो धार्मिकता से न्याय करनेवाला है, मुझे उस दिन देगा और केवल मुझे ही नहीं बल्कि उन सब को भी जो उसके प्रकट होने को प्रिय समझते हैं।
9 Do your best to come to me soon. मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्‍न कर,
10 Demas loved this present world, abandoned me, went to Thessalonica. Crescens went to Galatia, Titus to Dalmatia. क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय समझकर मुझे छोड़ दिया और थिस्सलुनीके को चला गया है। क्रेसकेंस गलातिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है।
11 Only Luke is with me. Pick up Mark and bring him with you—he's useful to me for service. केवल लूका मेरे साथ है। मरकुस को अपने साथ लेते आना, क्योंकि सेवाकार्य में वह मेरे लिए उपयोगी है।
12 I have sent Tychicus to Ephesus. मैंने तुखिकुस को इफिसुस भेजा है।
13 When you come, bring the coat I left with Carpus at Troas, and the scrolls, especially the parchments. जब तू आए तो जिस चोगे को मैं त्रोआस में करपुस के यहाँ छोड़ आया था, उसे और साथ ही पुस्तकों, विशेषकर चर्म-पत्रों को भी लेते आना।
14 Alexander the coppersmith did me great harm; the Lord will repay him according to his deeds. सिकंदर ताम्रकार ने मेरे साथ बहुत बुरा किया है, प्रभु उसे उसके कार्यों के अनुसार बदला देगा।
15 Watch out for him yourself, for he strongly opposed our message. तू भी उससे सावधान रह, क्योंकि उसने हमारे उपदेशों का कड़ा विरोध किया है।
16 No one stood with me at my first defense—all abandoned me. May it not be charged against them. अपने बचाव की पहली सुनवाई में, किसी ने मेरा साथ नहीं दिया बल्कि सब ने मुझे छोड़ दिया था। प्रभु करे कि उन्हें इसका लेखा देना न पड़े!
17 But the Lord stood with me and strengthened me, so through me the message would be fully proclaimed and all nations would hear it. I was rescued from the lion's mouth. परंतु प्रभु मेरे साथ खड़ा हुआ और उसने मुझे सामर्थ्य दिया कि मेरे द्वारा प्रचार का कार्य पूर्ण रूप से हो और सब जातियाँ सुनें। मैं तो सिंह के मुँह से छुड़ाया गया।
18 The Lord will rescue me from every evil deed and carry me safely into his heavenly kingdom. Glory to him forever and ever. Amen. प्रभु मुझे हर बुरे कार्य से बचाएगा और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुँचाएगा। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
19 Greet Prisca and Aquila, and the household of Onesiphorus. प्रिस्का और अक्‍विला तथा उनेसिफुरुस के घराने को नमस्कार।
20 Erastus stayed at Corinth, and I left Trophimus, who was ill, at Miletus. इरास्तुस कुरिंथुस में रह गया, और मैं त्रुफिमुस को मीलेतुस में बीमार छोड़ आया हूँ।
21 Try hard to come before winter. Eubulus, Pudens, Linus, Claudia, and all the brothers and sisters greet you. शीतकाल से पहले आने का प्रयत्‍न कर। यूबूलुस, पूदेंस, लीनुस, क्लौदिया और सब भाई तुझे नमस्कार कहते हैं।
22 The Lord be with your spirit. Grace be with you all. प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे। तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]