Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Corinthians 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 We know: if our earthly tent is torn down, we have a building from our Father, a house not made by hands, eternal in the heavens. हम जानते हैं कि जब हमारा पृथ्वी पर का तंबू रूपी घर गिराया जाएगा, तो स्वर्ग में हमें परमेश्‍वर से ऐसा भवन अर्थात् अनंत घर मिलेगा जो हाथों से बना हुआ नहीं होगा।
2 For in this tent we groan, longing to be clothed with our heavenly dwelling, इस घर में हम कराहते हैं और लालसा करते हैं कि अपने स्वर्गीय घर को पहन लें,
3 if indeed, when we have put it on, we will not be found naked. और यदि हम उसे पहनते हैं तो नग्‍न नहीं पाए जाएँगे।
4 While in this tent we groan, weighed down—not wanting to be unclothed, but clothed over, so life may swallow up what is mortal. वास्तव में इस तंबू में रहते हुए हम बोझ से दबे कराहते हैं, क्योंकि हम निर्वस्‍त्र होना नहीं बल्कि धारण करना चाहते हैं ताकि जो मरणशील है वह जीवन के द्वारा निगल लिया जाए।
5 Now the one who prepared us for this very thing is our Father, who gave us the Holy Spirit as a guarantee. अब जिसने हमें इस बात के लिए तैयार किया है वह परमेश्‍वर है, और उसी ने बयाने में हमें अपना आत्मा दिया है।
6 So we're always confident, knowing that while at home in the body, we are away from the Lord, अतः हम सदा साहस रखते हैं और यह भी जानते हैं कि जब तक हम देह रूपी घर में रहते हैं, प्रभु से दूर हैं,
7 for we walk by faith, not by sight. क्योंकि हम रूप देखकर नहीं, बल्कि विश्‍वास से चलते हैं।
8 So we are confident, and prefer to leave the body and be home with the Lord. इसलिए हम साहस रखते हैं और देह से अलग होकर प्रभु के साथ रहना और भी उत्तम समझते हैं।
9 So whether at home or away, we make it our aim to please him. इस कारण हमारी अभिलाषा यह है कि हम चाहे साथ रहें या अलग, उसे भाते रहें।
10 For we must all appear before the judgment seat of Christ, each to receive what is due for what they did in the body, good or bad. क्योंकि हम सब को मसीह के न्यायासन के सामने उपस्थित होना अवश्य है ताकि प्रत्येक को अपने उन भले या बुरे कार्यों का प्रतिफल मिले जो उसने देह के द्वारा किए हैं।
11 So knowing the fear of the Lord, we persuade people; we are plain to our Father, and I hope also plain to your conscience. अतः हम प्रभु का भय मानते हुए लोगों को समझाते हैं, परंतु परमेश्‍वर के सामने हमारी दशा स्पष्‍ट है और मैं आशा करता हूँ कि तुम्हारे विवेक में भी स्पष्‍ट होगी।
12 We are not commending ourselves to you again, but giving you reason to be proud of us, so you have an answer for those who boast in appearance, not in heart. हम तुम्हारे सामने फिर से अपनी प्रशंसा नहीं कर रहे हैं बल्कि तुम्हें हम पर गर्व करने का अवसर दे रहे हैं ताकि तुम उन्हें उत्तर दे सको जो मन पर नहीं बल्कि दिखावे पर घमंड करते हैं।
13 Whether out of our minds, it's for our Father; whether in our right minds, it's for you. यदि हम बेसुध हैं तो परमेश्‍वर के लिए हैं, और यदि सुध में हैं तो तुम्हारे लिए हैं।
14 For Christ's love compels us, since we're convinced: one died for all, so all died. मसीह का प्रेम हमें विवश करता है क्योंकि हमें यह निश्‍चय है कि जब एक सब के लिए मरा तो सब मर गए;
15 He died for all, so the living would no longer live for themselves, but for the one who died for them and was raised. और वह सब के लिए मरा, ताकि वे जो जीवित हैं अब से अपने लिए न जीएँ बल्कि उसके लिए जीएँ जो उनके लिए मरा और फिर जी उठा।
16 So from now on, we know no one by human standards. We once knew Christ that way too, but no longer. इसलिए अब से हम किसी को शरीर के अनुसार नहीं समझेंगे। यद्यपि हमने मसीह को शरीर के अनुसार ही जाना था, फिर भी अब हम उसे वैसे नहीं जानते।
17 So if anyone is in Christ, new creation! The old has passed away; look, the new has come! अतः यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब नई हो गई हैं।
18 All this is from our Father, who reconciled us to himself through Christ, giving us the ministry of reconciliation: यह सब परमेश्‍वर की ओर से हुआ है, जिसने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल-मिलाप कर लिया, और हमें मेल-मिलाप की सेवा सौंप दी है;
19 That is, in Christ our Father was reconciling the world to himself, not counting their sins against them, and entrusting us with the message of reconciliation. अर्थात् परमेश्‍वर ने मसीह में होकर संसार का अपने साथ मेल-मिलाप कर लिया और उनके अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया, और मेल-मिलाप का वचन हमें सौंप दिया है।
20 So we are ambassadors for Christ, as though our Father were appealing through us. We appeal on behalf of Christ: be reconciled to our Father. इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं और परमेश्‍वर हमारे द्वारा समझाता है; हम मसीह की ओर से विनती करते हैं कि तुम परमेश्‍वर से मेल-मिलाप कर लो।
21 For us he made him who knew no sin to be sin, so that in him we might become the righteousness of our Father. वह जो पाप से अनजान था, उसे परमेश्‍वर ने हमारे लिए पाप ठहराया कि हम उसमें परमेश्‍वर की धार्मिकता बन जाएँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]