Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Corinthians 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Therefore, since we have this ministry through the mercy shown to us, we do not lose heart. इसलिए जब हम पर ऐसी दया हुई कि हमें यह सेवा मिली, तो हम निराश नहीं होते।
2 Instead, we renounced hidden, shameful things. We don't act with cunning or distort our Father's word. Rather, by openly declaring the truth, we commend ourselves to everyone's conscience before our Father. हमने लज्‍जा के गुप्‍त कार्यों को त्याग दिया; और हम न तो चतुराई से चलते हैं और न ही परमेश्‍वर के वचन में मिलावट करते हैं, बल्कि सत्य को प्रकट करने के द्वारा हम परमेश्‍वर के सामने प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपने आपको योग्य प्रस्तुत करते हैं।
3 Even if our gospel is veiled, it is veiled to those who are perishing. यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा भी हो, तो यह नाश होनेवालों के लिए पड़ा है;
4 For them, the god of this age has blinded unbelievers' minds, so they can't see the light of the gospel—the glory of Christ, who is our Father's image. और इस संसार के ईश्‍वर ने उन अविश्‍वासियों की बुद्धि को अंधा कर दिया है ताकि परमेश्‍वर के प्रतिरूप अर्थात् मसीह के तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके।
5 We don't preach ourselves, but Jesus Christ as Lord—we are your servants for Jesus' sake. क्योंकि हम अपना नहीं बल्कि यीशु मसीह का प्रचार करते हैं कि वह प्रभु है; और हम स्वयं यीशु के कारण तुम्हारे दास हैं।
6 For our Father, who said, "Let light shine out of darkness," has shone in our hearts, giving light—knowledge of our Father's glory in the face of Jesus Christ. इसलिए कि परमेश्‍वर जिसने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” वह स्वयं हमारे हृदयों में चमका कि हमें परमेश्‍वर की महिमा के ज्ञान का प्रकाश प्रदान करे जो यीशु मसीह के चेहरे में है।
7 We have this treasure in clay jars, so this surpassing power is our Father's, not from us. परंतु हमारे पास यह धन मिट्टी के पात्रों में इसलिए है ताकि यह स्पष्‍ट हो कि यह असीम सामर्थ्य हमारी ओर से नहीं बल्कि परमेश्‍वर की ओर से है।
8 We are afflicted in every way, but not crushed; perplexed, but not driven to despair; हम चारों ओर से कष्‍ट तो सहते हैं परंतु कुचले नहीं जाते, निरुपाय तो होते हैं परंतु आशा नहीं छोड़ते,
9 persecuted, but not abandoned; struck down, but not destroyed. सताए तो जाते हैं परंतु त्यागे नहीं जाते, गिराए तो जाते हैं परंतु नाश नहीं होते;
10 We always carry Jesus's death in the body, so Jesus's life may also show in our body. हम यीशु की मृत्यु को सदा अपनी देह में लिए फिरते हैं ताकि हमारी देह में यीशु का जीवन भी प्रकट हो।
11 We who live are always handed over to death because of Jesus, so Jesus' life may also show in our mortal flesh. हम जो जीवित हैं हर समय यीशु के कारण मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारी मरणशील देह में प्रकट हो।
12 So then, death is at work in us, but life in you. इस प्रकार मृत्यु हममें कार्य करती है, और जीवन तुममें।
13 With the same spirit of faith as it is written: "I believed, so I spoke," we too believe, so we too speak, क्योंकि हममें विश्‍वास की वही आत्मा है, जिसके विषय में लिखा है : मैंने विश्‍वास किया, इसलिए मैं बोला। हम भी विश्‍वास करते हैं, इसलिए बोलते हैं,
14 knowing the one who raised the Lord Jesus will also raise us with Jesus and set us, with you, before him. और यह भी जानते हैं कि जिसने प्रभु यीशु को जिलाया, वही हमें भी यीशु के साथ जिलाएगा और तुम्हारे साथ अपने सामने प्रस्तुत करेगा।
15 All this is for you, so that grace, reaching more and more, may overflow thanksgiving to our Father's glory. क्योंकि यह सब तुम्हारे लिए है ताकि वह अनुग्रह अधिक से अधिक लोगों में फैलकर परमेश्‍वर की महिमा के लिए अधिकाधिक धन्यवाद का कारण हो।
16 So we don't give up. Even as our outer person decays, our inner person is renewed day by day. इसलिए हम निराश नहीं होते। यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नष्‍ट होता जाता है, फिर भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जाता है।
17 For this light, momentary suffering produces for us an eternal weight of glory beyond all comparison, क्योंकि हमारा पल-भर का यह हल्का सा क्लेश हमारे लिए ऐसी अनंत और अपार महिमा उत्पन्‍न‍ करता है, जो अतुल्य है।
18 so we fix attention not on visible things but invisible ones, for the visible is passing but the invisible is eternal. हम उन वस्तुओं पर दृष्‍टि नहीं लगाते जो दृश्य हैं, बल्कि उन वस्तुओं पर जो अदृश्य हैं; क्योंकि जो दृश्य हैं वे थोड़े समय की हैं, परंतु जो अदृश्य हैं वे अनंत काल की हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]