Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 John 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 What was from the beginning, what we heard, what we saw with our own eyes, what we gazed on and touched with our hands—this we announce about the Word of life, Jesus. उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हमने सुना, जिसे हमने अपनी आँखों से देखा, जिसे हमने ध्यान से देखा और अपने हाथों से छुआ—
2 The life appeared; we saw it, testify to it, and proclaim to you the eternal life that was with our Father and appeared to us. वह जीवन प्रकट हुआ, और हमने उसे देखा और उसकी साक्षी देते हैं और तुम्हें उस अनंत जीवन का समाचार देते हैं जो पिता के साथ था और हम पर प्रकट हुआ—
3 What we have seen and heard we proclaim to you too, so you may share deep communion with us—our deep communion is with our Father and his Son, Jesus Christ. जो कुछ हमने देखा और सुना है, उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, ताकि तुम भी हमारे साथ सहभागिता रखो। वास्तव में हमारी यह सहभागिता पिता और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है।
4 And we are writing these things so that our joy may be complete. ये बातें हम इसलिए लिख रहे हैं कि हमारा आनंद पूरा हो जाए।
5 This is what we heard from him and tell you: our Father is light—no darkness in him at all. वह संदेश जो हमने उससे सुना और तुम्हें सुनाते हैं, यह है : परमेश्‍वर ज्योति है और उसमें कुछ भी अंधकार नहीं।
6 If we say we have communion with him yet walk in the darkness, we lie and don't live the truth. यदि हम कहें कि हमारी उसके साथ सहभागिता है फिर भी अंधकार में चलें, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्य पर नहीं चलते।
7 But if we walk in the light, as he is in the light, we share fellowship with each other, and the blood of his Son Jesus cleanses us from every sin. परंतु यदि हम ज्योति में चलें जैसे वह ज्योति में है, तो हमारी एक दूसरे के साथ सहभागिता है और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।
8 If we claim to be without sin, we deceive ourselves and the truth is not in us. यदि हम कहें कि हममें पाप नहीं, तो हम अपने आपको धोखा देते हैं और हममें सत्य नहीं।
9 If we confess our sins, our Father is faithful and just to forgive us our sins and cleanse us from all wrongdoing. यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्‍वासयोग्य और धर्मी है।
10 If we say we have not sinned, we make him a liar, and his word is not in us. यदि हम कहें कि हमने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं और उसका वचन हममें नहीं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]