Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

Job 40 hinirv

Side by side with the Father's Heart Bible™

1फिर यहोवा ने अय्यूब से यह भी कहा:

2“क्या जो बकवास करता है वह सर्वशक्तिमान से झगड़ा करे?जो परमेश्‍वर से विवाद करता है वह इसका उत्तर दे।”

अय्यूब द्वारा परमेश्‍वर को उत्तर

3तब अय्यूब ने यहोवा को उत्तर दिया:

4“देख, मैं तो तुच्छ हूँ, मैं तुझे क्या उत्तर दूँ?मैं अपनी उँगली दाँत तले दबाता हूँ।

5एक बार तो मैं कह चुका*, परन्तु और कुछ न कहूँगा:हाँ दो बार भी मैं कह चुका, परन्तु अब कुछ और आगे न बढ़ूँगा।”

6तब यहोवा ने अय्यूब को आँधी में से यह उत्तर दिया:

7“पुरुष के समान अपनी कमर बाँध ले,मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे बता। (अय्यूब. 38:3)

8क्या तू मेरा न्याय भी व्यर्थ ठहराएगा?क्या तू आप निर्दोष ठहरने की मनसा से मुझ को दोषी ठहराएगा?

9क्या तेरा बाहुबल परमेश्‍वर के तुल्य है?क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है?

10“अब अपने को महिमा और प्रताप से संवारऔर ऐश्वर्य और तेज के वस्त्र पहन ले।

11अपने अति क्रोध की बाढ़ को बहा दे,और एक-एक घमण्डी को देखते ही उसे नीचा कर।

12हर एक घमण्डी को देखकर झुका दे,और दुष्ट लोगों को जहाँ खड़े हों वहाँ से गिरा दे।

13उनको एक संग मिट्टी में मिला दे,और उस गुप्त स्थान में उनके मुँह बाँध दे।

14तब मैं भी तेरे विषय में मान लूँगा,कि तेरा ही दाहिना हाथ तेरा उद्धार कर सकता है।

15“उस जलगज को देख, जिसको मैंने तेरे साथ बनाया है,वह बैल के समान घास खाता है।

16देख उसकी कटि में बल है,और उसके पेट के पट्ठों में उसकी सामर्थ्य रहती है।

17वह अपनी पूँछ को देवदार के समान हिलाता है;उसकी जाँघों की नसें एक-दूसरे से मिली हुई हैं।

18उसकी हड्डियाँ मानो पीतल की नलियाँ हैं,उसकी पसलियाँ मानो लोहे के बेंड़े हैं।

19“वह परमेश्‍वर का मुख्य कार्य है;जो उसका सृजनहार हो उसके निकट तलवार लेकर आए!

20निश्चय पहाड़ों पर उसका चारा मिलता है,जहाँ और सब वन पशु कलोल करते हैं।

21वह कमल के पौधों के नीचे रहता नरकटों की आड़ मेंऔर कीच पर लेटा करता है

22कमल के पौधे उस पर छाया करते हैं,वह नाले के बेंत के वृक्षों से घिरा रहता है।

23चाहे नदी की बाढ़ भी हो तो भी वह न घबराएगा,चाहे यरदन भी बढ़कर उसके मुँह तक आए परन्तु वह निर्भय रहेगा।

24जब वह चौकस हो तब क्या कोई उसको पकड़ सकेगा,या उसके नाथ में फंदा लगा सकेगा?

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]