Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Numbers 27 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 The daughters of Zelophehad son of Hepher, son of Gilead, son of Machir, son of Manasseh, from the clans of Manasseh son of Joseph, came forward. His daughters' names: Mahlah, Noah, Hoglah, Milcah, Tirzah. तब योसेफ़ के पुत्र मनश्शेह के परिवार से माखीर के पुत्र गिलआद के पुत्र हेफेर के पुत्र ज़लोफेहाद की पुत्रियां, जिनके नाम महलाह, नोहा, होगलाह, मिलकाह तथा तिरज़ाह थे,
2 They stood before Moses, before Eleazar the priest, before the leaders and the whole assembly, at the tent of meeting's entrance, and said: मोशेह, एलिएज़र तथा प्रधानों एवं सारी सभा की उपस्थिति में मिलनवाले तंबू के द्वार पर एकत्र हुईं. उन्होंने यह विनती की,
3 "Our father died in the wilderness. He was not among those who gathered against our Father with Korah's group; he died for his own sin, and had no sons. “हमारे पिता की मृत्यु तो बंजर भूमि में ही हो चुकी थी. वह उनमें शामिल नहीं थे, जो कोराह के साथ मिलकर याहवेह के विरुद्ध हो गए थे, उनकी मृत्यु उन्हीं के पाप में हो गई. उनके कोई पुत्र न था.
4 Why should our father's name disappear from his clan because he had no son? Give us property among our father's brothers." उनके कोई पुत्र न होने के कारण भला उनके परिवार में से उनका नाम क्यों मिट जाए? कृपया हमारे भाइयों के बीच में से हमें एक भाग दिया जाए.”
5 So Moses brought their case before our Father. फिर मोशेह ने यह विषय याहवेह के सामने रख दिया,
6 And our Father said to Moses: तब याहवेह ने मोशेह को यह उत्तर दिया,
7 "Zelophehad's daughters are right. Give them a hereditary portion among their father's brothers, and transfer their father's inheritance to them. “ज़लोफेहाद की पुत्रियों ने सुसंगत विषय प्रस्तुत किए हैं. ज़रूरी है कि तुम उन्हें उनके पिता के भाइयों के बीच में एक मीरास का अंश प्रदान करो. तुम उनके पिता की मीरास उनके नाम लिख दोगे.
8 Say to the Israelites: If a man dies without a son, transfer his inheritance to his daughter. “तुम इस्राएल के घराने को यह भी सूचित करोगे, ‘यदि किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, जिसके कोई पुत्र ही नहीं है, तब उसकी मीरास उसकी पुत्री के नाम कर देना.
9 If he has no daughter, you are to give his inheritance to his brothers. यदि उसके कोई पुत्री भी न हो, तब तुम उसकी मीरास उसके भाइयों के नाम कर दोगे.
10 If he has no brothers, you are to give his inheritance to his father's brothers. यदि उसके कोई भाई भी नहीं हो, तब तुम उसके पिता के भाइयों को उसकी मीरास प्रदान कर दोगे.
11 If his father has no brothers, give his inheritance to his nearest relative in his clan, who is to possess it. This is a legal statute for the Israelites, as our Father commanded Moses." यदि उसके पिता के कोई भाई भी न हो, तब तुम उसकी मीरास उसके परिवार में उसके ही निकटतम संबंधी को प्रदान कर दोगे, वह मीरास उसकी हो जाएगी. यह इस्राएल के घराने के लिए न्याय की विधि होगी, ठीक जैसा आदेश याहवेह द्वारा मोशेह को दिया गया था.’ ”
12 Then our Father said to Moses, "Go up Mount Abarim and see the land I've given the Israelites. इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “तुम इस अबारिम पर्वत पर जाओ और उस देश पर दृष्टि डाल लो, जो मैंने इस्राएल के घराने को दे दिया है.
13 When you see it, you too will be gathered to your people, as Aaron your brother was gathered, जब तुम इस देश को देख लोगे, तुम भी अपने भाई अहरोन के समान अपने लोगों में मिला लिए जाओगे,
14 because you rebelled against my command in the wilderness of Zin, during the congregation's quarrel, to honor me as holy at the water before their eyes—the water of Meribah of Kadesh, wilderness of Zin." इसलिये, कि तुमने ज़िन के निर्जन प्रदेश में उस सोते के पास सारी सभा के सामने उनके द्वारा पैदा की गई विद्रोह की स्थिति में मेरी पवित्रता को प्रतिष्ठित करने के मेरे आदेश के विपरीत तुमने काम किया था.” (कादेश के ज़िन के निर्जन प्रदेश में यही था वह मेरिबाह का सोता.)
15 Moses spoke to our Father, saying: फिर मोशेह ने याहवेह से विनती की,
16 "May the Father of the spirits of all flesh appoint a man over the congregation, “सभी मनुष्यों की आत्माओं के परमेश्वर, याहवेह, इस सभा के लिए एक अगुए को नियुक्त कर दें.
17 who goes out before them and comes in before them, who leads them out and brings them in, so our Father's assembly will not be like sheep without a shepherd." वही उनके हक में सही रहेगा. वही उनका अगुआ होकर इस देश में प्रवेश करवाएगा, जिससे याहवेह की प्रजा की स्थिति वैसी न हो जाए, जैसी बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों की हो जाती है.”
18 So our Father told Moses, "Take Joshua son of Nun, a man with the Spirit of our Father in him, and lay your hand on him. मोशेह के लिए याहवेह का उत्तर यह था, “नून के पुत्र यहोशू पर अपना हाथ रख दो-वह एक ऐसा व्यक्ति है, जिसमें पवित्र आत्मा का वास है.
19 Have him stand before Eleazar the priest and the whole assembly, and commission him before their eyes. उसे पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा करना और उन सबके सामने उसे नियुक्त करना.
20 Give him some of your authority, so that the whole congregation of the Israelites will obey him. अपने अधिकार का एक भाग तुम उस पर दे देना, कि इस्राएल के घराने की सारी सभा में उसके प्रति आज्ञाकारिता की भावना भर जाए.
21 He will stand before Eleazar the priest, who will consult the Urim's judgment for him before our Father. At Eleazar's word they will go out, at his word come in—he, all the Israelites with him, the whole congregation." इसके अलावा, वह पुरोहित एलिएज़र पर निर्भर रहेगा, कि एलिएज़र उरीम के द्वारा उसके लिए याहवेह की इच्छा मालूम किया करेगा. उसी के आदेश पर वे कूच करेंगे, उसी की आज्ञा पर वे प्रवेश कर सकेंगे, दोनों ही स्वयं वह तथा इस्राएली, अर्थात् सारी सभा.”
22 Moses obeyed our Father's command: he took Joshua and stood him before Eleazar the priest and the entire assembly. मोशेह ने याहवेह की आज्ञा का पूरा-पूरा पालन किया. उन्होंने यहोशू को अपने साथ ले जाकर पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा कर दिया.
23 He laid his hands on him and commissioned him, as our Father had spoken through Moses. तब मोशेह ने योशुआ पर अपने हाथ रखे और उसे उत्तराधिकारी नियुक्त किया, ठीक जैसी आज्ञा उन्हें याहवेह से प्राप्‍त हुई थी.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]