Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Numbers 28 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Our Father said to Moses, याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
2 "Command the Israelites, say to them: Be sure to present my offering, my food for my food offerings, a pleasing aroma to me, at its set time. “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दे दो: ‘मुझे भेंट चढ़ाने के लिए तुम सावधान रहोगे, ठीक समय पर आग द्वारा चढ़ाया मेरा भोजन, एक सुखद-सुगंध.’
3 Say to them: This is the food offering you are to present to me: two flawless year-old lambs daily, a regular burnt offering. तुम उन्हें यह साफ़-साफ़ कहोगे: यह वह भेंट है, जो तुम याहवेह को आग के माध्यम से भेंट करोगे: एक वर्ष के दो मेमने, जो दोषहीन होने अवश्य हैं, जिन्हें तुम प्रतिदिन नियमित होमबलि में भेंट करोगे.
4 Offer one lamb in the morning, the second lamb at twilight, तुम एक मेमना भोर को, तथा दूसरा शाम के समय में;
5 with about two quarts of fine flour for a grain offering, mixed with about one quart of pressed oil. इसके अलावा अन्‍नबलि के लिए डेढ़ किलो मैदा, जिसे पेरकर निकाले गए एक लीटर तेल में मिलाया गया हो.
6 A regular burnt offering, ordained at Mount Sinai for a pleasing aroma, a food offering to me. यह सीनायी पर्वत पर एक सुखद-सुगंध के लिए ठहराया गया था, कि यह याहवेह के लिए एक भेंट हो जाए.
7 Its drink offering is a quart for each lamb; pour it out to me in the holy place as strong drink. इसके बाद पेय बलि के लिए, हर एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु होगी. तुम पवित्र स्थान में याहवेह के लिए बलि उंडेल दोगे.
8 Offer the second lamb at twilight, with a grain offering and drink offering like the morning's, a food offering, a pleasing aroma to me. वह अन्य मेमना तुम शाम के समय में भेंट करोगे. इसकी विधि ठीक वैसी ही होगी, जैसी सुबह की अन्‍नबलि की थी. तथा उसी प्रकार जैसी पेय बलि की थी. तुम इसे आग में भेंट करोगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.
9 "On the Sabbath, offer two flawless year-old lambs, about four quarts of fine flour mixed with oil as grain offering, plus its drink offering. “ ‘इसके बाद शब्बाथ पर याहवेह के लिए होमबलि में एक वर्ष के, दोष रहित दो मेमने भेंट किए जाएं, तथा अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा तथा इसकी पेय बलि.
10 The burnt offering for each Sabbath, besides the regular burnt offering and its drink offering. यह नियमित रूप से भेंट की जाती होमबलि एवं इसकी पेय बलि के अलावा हर शब्बाथ के लिए ठहराई गई होमबलि होगी.
11 "On the first of each of your months, offer me a burnt offering: two young bulls, one ram, seven male lambs a year old, without defect, “ ‘फिर तुम्हारे हर एक महीने की शुरुआत में तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े एवं बैल, दोषहीन एक-एक वर्ष के सात मेमने,
12 about six quarts of fine flour mixed with oil as a grain offering for each bull, about four quarts of fine flour mixed with oil as a grain offering for the one ram, तथा हर एक बैल के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक बछड़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा,
13 and two quarts of fine flour mixed with oil as a grain offering for each lamb - a burnt offering, a pleasing aroma, a food offering to me. हर एक मेमने के साथ तेल मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्‍नबलि के लिए, होमबलि के लिए ये आग के द्वारा याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट किए जाएं.
14 Their drink offerings: two quarts of wine for the bull, just over a quart for the ram, and a quart for the lamb. This is the burnt offering for the new moon, month by month, all year. इनके लिए भेंट की जाने के लिए पेय बलि होगी, एक बछड़े के साथ तीन लीटर दाखमधु, मेढ़े के साथ दो लीटर दाखमधु तथा एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु. यह पूरे वर्ष के हर एक माह में भेंट की जाने के लिए निर्धारित बलियां हैं.
15 Offer me one male goat as a sin offering, besides the regular burnt offering and its drink offering. याहवेह के लिए पापबलि होगी एक बकरा, जिसे नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
16 "In the first month, on the fourteenth day of the month, is the Passover to me. “ ‘इसके बाद पहले महीने की चौदहवीं तारीख पर याहवेह का फ़सह होगा.
17 On this month's fifteenth day is a feast; bread without yeast is eaten seven days. इस माह के चौदहवें दिन उत्सव होगा. सात दिन खमीर रहित रोटी को ही खाया जाएगा.
18 On the first day there is to be a holy assembly; you must do no ordinary work. पहले दिन पवित्र सभा होगी; तथा तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
19 Present me a food offering, a burnt offering: two young bulls, one ram, seven yearling male lambs; see that they are without defect. उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
20 Their grain offering: fine flour mixed with oil—about six quarts for the bull, four quarts for the ram, उनका अन्‍नबलि हर एक बैल के साथ तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक मेढ़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा,
21 and with each of the seven lambs, about two quarts; हर एक मेमने के साथ तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्‍नबलि के लिए.
22 and one male goat as a sin offering to make atonement for you. इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा.
23 Offer these in addition to the morning burnt offering, which is the regular burnt offering. तुम ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होमबलियों के अलावा भेंट करोगे.
24 Do this daily for seven days—food, a pleasing aroma to me—besides the regular burnt offering and its drink offering. तुम सातों दिन, प्रतिदिन इसी रीति से बलियां भेंट किया करोगे; आग के द्वारा चढ़ाया वह भोजन, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगा. यह नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
25 On the seventh day you are to hold a holy assembly; you must do no ordinary work. तथा सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
26 "On the day of firstfruits, when you bring me a new grain offering at your Feast of Weeks, hold a holy assembly; do no ordinary work. “ ‘पहले फल के दिन भी, जब तुम अपने सप्‍ताहों के उत्सव में याहवेह को नई अन्‍नबलि भेंट करोगे, तब तुम पवित्र सभा करोगे. तुम कोई मेहनत न करोगे.
27 Present a burnt offering, a pleasing aroma to me: two young bulls, one ram, seven year-old male lambs. तुम याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े, एक मेढ़ा एक वर्ष के सात मेमने;
28 With them comes a grain offering of fine flour mixed with oil: about six quarts for each bull, about four quarts for the one ram, उनकी अन्‍नबलि होगी, हर एक बछड़े के साथ तेल मिला हुआ अढ़ाई किलो मैदा तथा हर एक मेढ़े के साथ दो किलो
29 and about two quarts for each of the seven lambs; तथा हर एक मेमने के साथ एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
30 with one male goat to make atonement for you. इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए एक बकरा.
31 Offer these besides the regular burnt offering and its grain offering; see that they're flawless, with their drink offerings." नियमित होमबलि एवं इससे संबंधित अन्‍नबलि के अलावा तुम उन्हें उनकी पेय बलि के साथ भेंट करोगे. ज़रूरी है कि ये निर्दोष हों.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]