Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Numbers 2 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 Then our Father spoke to Moses and Aaron, saying: फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
2 "The Israelites are to camp, each by his standard, with banners of their ancestral houses, facing the tent of meeting all around, they are to camp. “इस्राएली मिलापवाले तम्बू के चारों ओर और उसके सामने अपने-अपने झण्डे और अपने-अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें।
3 "To the east, toward sunrise: the camp of Judah, by their divisions, under its standard. Leader of Judah's people: Nahshon son of Amminadab. और जो पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है, अपने-अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे ही यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,
4 His division, those counted, numbered 74,600. और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हजार छः सौ हैं।
5 "Camping next to him: the tribe of Issachar; the leader of Issachar's sons is Nethanel son of Zuar. उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्र के हों, और उनका प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल होगा,
6 His division, those counted, numbered 54,400. और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौवन हजार चार सौ हैं।
7 "Then the tribe of Zebulun; leader of Zebulun's sons: Eliab son of Helon. इनके पास जबूलून के गोत्रवाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब होगा,
8 His division, those counted, numbered 57,400. और उनके दल के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ हैं।
9 "All counted in Judah's camp: 186,400, by their divisions. They set out first. इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हजार चार सौ हैं। पहले ये ही कूच किया करें।
10 "South side: the banner of Reuben's camp, by divisions. Leader of Reuben's people: Elizur son of Shedeur. “दक्षिण की ओर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा,
11 His division, those counted, numbered 46,500. और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हजार हैं।
12 "Camping beside him: the tribe of Simeon; leader of Simeon's people, Shelumiel son of Zurishaddai. उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्र के होंगे, और उनका प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल होगा,
13 His division, those counted, numbered 59,300. और उनके दल के गिने हुए पुरुष उनसठ हजार तीन सौ हैं।
14 "Then the tribe of Gad: leader of Gad's people, Eliasaph son of Deuel. फिर गाद के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्र एल्यासाप होगा,
15 His division, those counted, numbered 45,650. और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हजार साढ़े छः सौ हैं।
16 "Those counted in Reuben's camp, by their divisions: 151,450. They set out second. रूबेन की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख इक्यावन हजार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो।
17 "Then the tent of meeting sets out, with the Levites' camp in the middle of the camps. They set out in the order they camp, each in place, under their banners. “उनके पीछे और सब छावनियों के बीचों बीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने-अपने स्थान पर अपने-अपने झण्डे के पास-पास चलें।
18 "West side: Ephraim's camp standard, by their divisions; leader of Ephraim's people is Elishama son of Ammihud. “पश्चिम की ओर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा,
19 His division, those counted, numbered 40,500. और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार हैं।
20 "Beside him: the tribe of Manasseh, led by Gamaliel son of Pedahzur. उनके समीप मनश्शे के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल होगा,
21 His division, those counted, numbered 32,200. और उनके दल के गिने हुए पुरुष बत्तीस हजार दो सौ हैं।
22 "Then the tribe of Benjamin, led by Abidan son of Gideoni. फिर बिन्यामीन के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान होगा,
23 His division, those counted, numbered 35,400. और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतीस हजार चार सौ हैं।
24 "All counted in Ephraim's camp: 108,100, by their divisions. They set out third. एप्रैम की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरुष हैं। तीसरा कूच इनका हो।
25 "Dan's camp standard stands on the north side, by divisions. Ahiezer son of Ammishaddai leads Dan's people. “उत्तर की ओर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर होगा,
26 His division, those counted, numbered 62,700. और उनके दल के गिने हुए पुरुष बासठ हजार सात सौ हैं।
27 "Camping next to it: the tribe of Asher, its leader Pagiel son of Ochran. और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल होगा,
28 His division, those counted, numbered 41,500. और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हजार हैं।
29 "Then the tribe of Naphtali; Naphtali's leader is Ahira son of Enan. फिर नप्ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा,
30 His division, those counted, numbered 53,400. और उनके दल के गिने हुए पुरुष तिरपन हजार चार सौ हैं।
31 "All counted in Dan's camp: 157,600. They set out last, by their standards." और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर एक लाख सत्तावन हजार छः सौ हैं। ये अपने-अपने झण्डे के पास-पास होकर सबसे पीछे कूच करें।”
32 These are Israelites counted by their clans, all camp divisions: 603,550. इस्राएलियों में से जो अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरुष अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ थे।
33 But the Levites were not counted among the Israelites, just as our Father had commanded Moses. परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी थी उसके अनुसार लेवीय तो इस्राएलियों में गिने नहीं गए।
34 So the Israelites did all our Father commanded Moses. So they camped by their standards, and so they set out, each by clan, by ancestral family. इस प्रकार जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने-अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]