Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Numbers 1 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses in the Sinai wilderness, in the tent of meeting, on the first day of the second month of the second year after they left the land of Egypt. He said: इस्राएलियों के मिस्र देश से निकल जाने के दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के पहले दिन को, यहोवा ने सीनै के जंगल में मिलापवाले तम्बू में, मूसा से कहा,
2 "Count the whole community of Israel's people, by clans and fathers' houses—every male, by name, head by head. “इस्राएलियों की सारी मण्डली के कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार, एक-एक पुरुष की गिनती नाम ले लेकर करना।
3 Register everyone in Israel twenty and older who can serve in the army—you and Aaron—by their divisions. जितने इस्राएली बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के हों, और जो युद्ध करने के योग्य हों, उन सभी को उनके दलों के अनुसार तू और हारून गिन ले।
4 A man from each tribe is to be with you, each one the head of his family. और तुम्हारे साथ प्रत्येक गोत्र का एक पुरुष भी हो जो अपने पितरों के घराने का मुख्य पुरुष हो।
5 "Names of the men who will stand with you: from Reuben, Elizur son of Shedeur. तुम्हारे उन साथियों के नाम ये हैं: रूबेन के गोत्र में से शदेऊर का पुत्र एलीसूर;
6 "From Simeon, Shelumiel son of Zurishaddai; शिमोन के गोत्र में से सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल;
7 "From Judah, Nahshon son of Amminadab; यहूदा के गोत्र में से अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन;
8 "From Issachar, Nethanel son of Zuar; इस्साकार के गोत्र में से सूआर का पुत्र नतनेल;
9 "From Zebulun, Eliab son of Helon; जबूलून के गोत्र में से हेलोन का पुत्र एलीआब;
10 "From the sons of Joseph: from Ephraim, Elishama son of Ammihud; from Manasseh, Gamaliel son of Pedahzur; यूसुफ वंशियों में से ये हैं, अर्थात् एप्रैम के गोत्र में से अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा, और मनश्शे के गोत्र में से पदासूर का पुत्र गम्लीएल;
11 "From Benjamin, Abidan son of Gideoni; बिन्यामीन के गोत्र में से गिदोनी का पुत्र अबीदान;
12 "From Dan, Ahiezer son of Ammishaddai; दान के गोत्र में से अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर;
13 "From Asher, Pagiel son of Ochran; आशेर के गोत्र में से ओक्रान का पुत्र पगीएल;
14 "From Gad, Eliasaph son of Deuel; गाद के गोत्र में से दूएल का पुत्र एल्यासाप;
15 "From Naphtali, Ahira son of Enan. नप्ताली के गोत्र में से एनान का पुत्र अहीरा।”
16 "These were the community's called ones, leaders of their ancestral tribes, heads of Israel's clans." मण्डली में से जो पुरुष अपने-अपने पितरों के गोत्रों के प्रधान होकर बुलाए गए, वे ये ही हैं, और ये इस्राएलियों के हजारों में मुख्य पुरुष थे।
17 So Moses and Aaron took these men who had been designated by name, जिन पुरुषों के नाम ऊपर लिखे हैं उनको साथ लेकर मूसा और हारून ने,
18 on the first day of the second month they gathered the whole community. The people registered their ancestry by clan and family—every male twenty years old and older, listed by name, one by one, दूसरे महीने के पहले दिन सारी मण्डली इकट्ठी की, तब इस्राएलियों ने अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के नामों की गिनती करवाकर अपनी-अपनी वंशावली लिखवाई;
19 as our Father had commanded Moses. So Moses counted them in the wilderness of Sinai. जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी उसी के अनुसार उसने सीनै के जंगल में उनकी गणना की।
20 From Reuben's descendants, Israel's firstborn: recorded by clan and family, name by name, every male twenty years old and up, able to serve in war. और इस्राएल के पहलौठे रूबेन के वंश के जितने पुरुष अपने कुल और अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
21 Those counted from the tribe of Reuben were 46,500. और रूबेन के गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हजार थे।
22 Simeon's descendants, by clans and families, counted by name, head by head: every male twenty years old and up, fit for the army. शिमोन के वंश के लोग जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे, और जो युद्ध करने के योग्य थे वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए।
23 Those counted from the tribe of Simeon were 59,300. और शिमोन के गोत्र के गिने हुए पुरुष उनसठ हजार तीन सौ थे।
24 From Gad's descendants: by clans, families, and names, every man twenty and older fit for military service. गाद के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
25 Those counted from the tribe of Gad were 45,650. और गाद के गोत्र के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हजार साढ़े छः सौ थे।
26 Judah's descendants, listed by clans and families, by name, every man twenty and older able to serve in the army: यहूदा के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
27 those counted from the tribe of Judah were 74,600. और यहूदा के गोत्र के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हजार छः सौ थे।
28 Issachar's descendants, listed by clan and family, by name, every man twenty years and older fit for war: इस्साकार के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
29 those counted from the tribe of Issachar were 54,400. और इस्साकार के गोत्र के गिने हुए पुरुष चौवन हजार चार सौ थे।
30 Zebulun's descendants: registered by clan and family, by name, every man twenty years old or older fit for military service. जबूलून के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
31 Those counted from the tribe of Zebulun were 57,400. और जबूलून के गोत्र के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ थे।
32 Sons of Joseph, Ephraim's line: recorded by clan and family, by name, every man twenty and older fit for military service. यूसुफ के वंश में से एप्रैम के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
33 Those counted from the tribe of Ephraim were 40,500. और एप्रैम गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार थे।
34 Manasseh's descendants, listed by clans and families, by name, each man twenty years or older able to serve in the army: मनश्शे के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
35 those counted from the tribe of Manasseh were 32,200. और मनश्शे के गोत्र के गिने हुए पुरुष बत्तीस हजार दो सौ थे।
36 From Benjamin's descendants, recorded by clan and family, by name, every man twenty years old and older, fit for military service: बिन्यामीन के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
37 those counted from the tribe of Benjamin were 35,400. और बिन्यामीन के गोत्र के गिने हुए पुरुष पैंतीस हजार चार सौ थे।
38 From Dan's descendants, listed by clan and family, by name, every man twenty years old and older fit for war: दान के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे अपने-अपने नाम से गिने गए:
39 those counted from the tribe of Dan were 62,700. और दान के गोत्र के गिने हुए पुरुष बासठ हजार सात सौ थे।
40 Asher's descendants, listed by clan and family, by name: every man twenty years old and up, fit for military service. आशेर के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
41 Those counted from the tribe of Asher were 41,500. और आशेर के गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हजार थे।
42 Naphtali's descendants: by clan and family, counted by name, every man twenty and older fit for war. नप्ताली के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
43 Those counted from the tribe of Naphtali were 53,400. और नप्ताली के गोत्र के गिने हुए पुरुष तिरपन हजार चार सौ थे।
44 Moses, Aaron, and Israel's twelve leaders counted these men, each for his family. इस प्रकार मूसा और हारून और इस्राएल के बारह प्रधानों ने, जो अपने-अपने पितरों के घराने के प्रधान थे, उन सभी को गिन लिया और उनकी गिनती यही थी।
45 All Israel's people were counted by families, every man twenty years old and older, fit to serve in Israel's army. अतः जितने इस्राएली बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के होने के कारण युद्ध करने के योग्य थे वे अपने पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए,
46 All those counted came to 603,550. और वे सब गिने हुए पुरुष मिलाकर छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ थे।
47 But the Levites were not counted among them by their ancestral tribe. इनमें लेवीय अपने पितरों के गोत्र के अनुसार नहीं गिने गए।
48 For our Father had said to Moses: क्योंकि यहोवा ने मूसा से कहा था,
49 "Do not count the tribe of Levi or list them among the Israelites. “लेवीय गोत्र की गिनती इस्राएलियों के संग न करना;
50 Instead, put the Levites in charge of the tabernacle of the testimony, all its furnishings, and everything belonging to it. They must carry the tabernacle and its furnishings, care for it, and camp around it. परन्तु तू लेवियों को साक्षी के तम्बू पर, और उसके सम्पूर्ण सामान पर, अर्थात् जो कुछ उससे सम्बंध रखता है उस पर अधिकारी नियुक्त करना; और सम्पूर्ण सामान सहित निवास को वे ही उठाया करें, और वे ही उसमें सेवा टहल भी किया करें, और तम्बू के आस-पास वे ही अपने डेरे डाला करें। (प्रेरि. 7:44)
51 When the tabernacle sets out, Levites take it down; when it is pitched, Levites set it up. Any outsider who comes near is to be put to death. और जब जब निवास को आगे ले जाना हो तब-तब लेवीय उसको गिरा दें, और जब जब निवास को खड़ा करना हो तब-तब लेवीय उसको खड़ा किया करें; और यदि कोई दूसरा समीप आए तो वह मार डाला जाए।
52 Israel's people are to camp, each by his own camp, each under his own banner, by their companies. और इस्राएली अपना-अपना डेरा अपनी-अपनी छावनी में और अपने-अपने झण्डे के पास खड़ा किया करें;
53 The Levites must camp around the tabernacle of the testimony, so no wrath falls on the Israelite community; the Levites are to guard the tabernacle of the testimony." पर लेवीय अपने डेरे साक्षी के तम्बू ही के चारों ओर खड़े किया करें, कहीं ऐसा न हो कि इस्राएलियों की मण्डली पर मेरा कोप भड़के; और लेवीय साक्षी के तम्बू की रक्षा किया करें।”
54 The people of Israel did everything our Father had commanded Moses; that is exactly what they did. जो आज्ञाएँ यहोवा ने मूसा को दी थीं, इस्राएलियों ने उन्हीं के अनुसार किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]