Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

James 1 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 James, a servant of our Father and the Lord Jesus Christ, to the twelve tribes scattered among the nations: greetings. परमेश्वर के और प्रभु यीशु मसीह के दास याकूब की ओर से उन बारहों गोत्रों को जो तितर-बितर होकर रहते हैं नमस्कार पहुँचे।
2 Consider it pure joy, my brothers and sisters, whenever you face trials of many kinds, हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो,
3 because you know that the testing of your faith produces perseverance. यह जानकर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है।
4 Let perseverance finish its work so that you may be mature and complete, lacking nothing. पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे।
5 If any of you lacks wisdom, ask our Father, who gives freely to all without criticizing, and it will be given you. पर यदि तुम में से किसी को बुद्धि की घटी हो, तो परमेश्वर से माँगो, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है; और उसको दी जाएगी।
6 Ask in faith, without doubting, for the doubter is like a sea wave, driven and tossed by the wind. पर विश्वास से माँगे, और कुछ सन्देह न करे; क्योंकि सन्देह करनेवाला समुद्र की लहर के समान है जो हवा से बहती और उछलती है।
7 That person should not expect to receive anything from our Father. ऐसा मनुष्य यह न समझे, कि मुझे प्रभु से कुछ मिलेगा,
8 Such a person is double-minded and unstable in all their ways. वह व्यक्ति दुचित्ता है, और अपनी सारी बातों में चंचल है।
9 Let the believer in humble circumstances take pride in their high position, दीन भाई अपने ऊँचे पद पर घमण्ड करे।
10 but let the rich boast in their low state, since they'll pass like a wildflower. और धनवान अपनी नीच दशा पर; क्योंकि वह घास के फूल की तरह मिट जाएगा।
11 The sun rises with scorching heat and withers the grass. Its flower falls; its beauty vanishes. So the rich fade away amid their pursuits. क्योंकि सूर्य उदय होते ही कड़ी धूप पड़ती है और घास को सुखा देती है, और उसका फूल झड़ जाता है, और उसकी शोभा मिटती जाती है; उसी प्रकार धनवान भी अपने कार्यों के मध्य में ही लोप हो जाएँगे। (भज. 102:11, यशा. 40:7,8)
12 Blessed is the one who endures trial, because once tested they'll receive the crown of life our Father promised to those who love him. धन्य है वह मनुष्य, जो परीक्षा में स्थिर रहता है; क्योंकि वह खरा निकलकर जीवन का वह मुकुट पाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने प्रेम करनेवालों को दी है।
13 When tempted, no one should say, "Our Father is tempting me." Evil can't tempt our Father, and he tempts no one. जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है।
14 But each person is tempted, dragged away and lured by their own evil desire. परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अपनी ही अभिलाषा में खिंचकर, और फँसकर परीक्षा में पड़ता है।
15 Then desire conceives and gives birth to sin; sin, full-grown, gives birth to death. फिर अभिलाषा गर्भवती होकर पाप को जनती है और पाप बढ़ जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।
16 Don't be deceived, my dear brothers and sisters. हे मेरे प्रिय भाइयों, धोखा न खाओ।
17 Every good and perfect gift is from above, coming down from the Father of lights, who never changes or casts a shifting shadow. क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिसमें न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, और न ही वह परछाई के समान बदलता है।
18 By his choice, he gave us birth through the word of truth, so we'd be a kind of firstfruits of his creation. उसने अपनी ही इच्छा से हमें सत्य के वचन के द्वारा उत्पन्न किया, ताकि हम उसकी सृष्टि किए हुए प्राणियों के बीच पहले फल के समान हो।
19 Know this, my dear brothers and sisters: everyone should be quick to listen, slow to speak, slow to anger, हे मेरे प्रिय भाइयों, यह बात तुम जान लो, हर एक मनुष्य सुनने के लिये तत्पर और बोलने में धीर और क्रोध में धीमा हो।
20 because human anger does not produce the righteousness of our Father. क्योंकि मनुष्य का क्रोध परमेश्वर के धार्मिकता का निर्वाह नहीं कर सकता है।
21 So strip off all moral filth and excess evil; humbly receive the word planted in you, able to save your souls. इसलिए सारी मलिनता और बैर-भाव की बढ़ती को दूर करके, उस वचन को नम्रता से ग्रहण कर लो, जो हृदय में बोया गया और जो तुम्हारे प्राणों का उद्धार कर सकता है।
22 Do not merely listen to the word, and so deceive yourselves. Do what it says. परन्तु वचन पर चलनेवाले बनो, और केवल सुननेवाले ही नहीं जो अपने आपको धोखा देते हैं।
23 Anyone who hears the word but doesn't act on it is like one who looks at his natural face in a mirror, क्योंकि जो कोई वचन का सुननेवाला हो, और उस पर चलनेवाला न हो, तो वह उस मनुष्य के समान है जो अपना स्वाभाविक मुँह दर्पण में देखता है।
24 and, after looking at himself, goes away and immediately forgets what he looks like. इसलिए कि वह अपने आपको देखकर चला जाता, और तुरन्त भूल जाता है कि वह कैसा था।
25 But whoever peers into the perfect law of freedom, continuing in it—not a forgetful hearer but a doer who acts—will be blessed in his doing. पर जो व्यक्ति स्वतंत्रता की सिद्ध व्यवस्था पर ध्यान करता रहता है, वह अपने काम में इसलिए आशीष पाएगा कि सुनकर भूलता नहीं, पर वैसा ही काम करता है।
26 If anyone thinks himself religious but doesn't control his tongue, he deceives his own heart—his religion is worthless. यदि कोई अपने आपको भक्त समझे, और अपनी जीभ पर लगाम न दे, पर अपने हृदय को धोखा दे, तो उसकी भक्ति व्यर्थ है। (भज. 34:13, भज. 141:3)
27 Pure and spotless religion before our Father is this: caring for orphans and widows in their distress, and keeping oneself unstained from the world. हमारे परमेश्वर और पिता के निकट शुद्ध और निर्मल भक्ति यह है, कि अनाथों और विधवाओं के क्लेश में उनकी सुधि लें, और अपने आपको संसार से निष्कलंक रखें।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]