Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 What then should we say that Abraham, our physical forefather, has found? तो हम अब्राहम के विषय में क्या कहें जो शारीरिक रूप से हमारा पूर्वज है? उसे क्या प्राप्‍त हुआ?
2 For if Abraham was justified by works, he has something to boast about—but not before our Father. क्योंकि यदि अब्राहम कर्मों के द्वारा धर्मी ठहराया जाता, तो वह घमंड कर सकता था, परंतु परमेश्‍वर के सामने नहीं।
3 For what does Scripture say? Abraham believed our Father, and it was counted to him as righteousness. पवित्रशास्‍त्र क्या कहता है? अब्राहम ने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया और यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया।
4 To the one who works, wages aren't credited as a gift but as what's owed. अब कार्य करनेवाले को मज़दूरी देना कृपा नहीं बल्कि उसका अधिकार समझा जाता है।
5 But to one who does not work, but trusts him who justifies the wicked, his faith is counted as righteousness. परंतु वह जो कार्य न करने पर भी भक्‍तिहीन को धर्मी ठहरानेवाले परमेश्‍वर पर विश्‍वास करता है, उसका विश्‍वास उसके लिए धार्मिकता गिना जाता है।
6 As David also speaks of the blessing of the person our Father credits righteousness to, apart from works: उसी प्रकार दाऊद भी उस मनुष्य को धन्य कहता है जिसे परमेश्‍वर कर्मों के बिना धर्मी गिनता है :
7 "Blessed are those whose lawless deeds are forgiven, and whose sins are covered; धन्य हैं वे जिनके अधर्म क्षमा हुए और जिनके पाप ढाँपे गए।
8 blessed is the one whose sin our Father will never count against him." धन्य है वह मनुष्य जिसके पाप का लेखा प्रभु कभी नहीं लेगा।
9 Is this blessing only for the circumcised, or also the uncircumcised? We say Abraham's faith was credited as righteousness. तो क्या यह आशिष ख़तनावालों के लिए ही है, या ख़तनारहितों के लिए भी? हम कहते हैं, “अब्राहम के लिए उसका विश्‍वास धार्मिकता गिना गया।”
10 How then was it credited? While he was circumcised, or uncircumcised? Not while circumcised, but while uncircumcised. फिर यह कैसे गिना गया? ख़तने की दशा में या ख़तनारहित दशा में? ख़तने की दशा में नहीं बल्कि ख़तनारहित दशा में।
11 He received circumcision as a sign, a seal of the righteousness he had by faith while still uncircumcised, so he would be father of all who believe though uncircumcised, with righteousness credited to them too, उसे धार्मिकता की मुहर के रूप में ख़तने का चिह्‍न प्राप्‍त हुआ जो उसने ख़तनारहित दशा में विश्‍वास से पाया था जिससे वह ख़तनारहित दशा में सब विश्‍वास करनेवालों का पिता हो, ताकि वे भी धर्मी गिने जाएँ;
12 and father of the circumcised who are not only circumcised but also walk in the footsteps of the faith our father Abraham had while uncircumcised. और वह उन ख़तनावालों का भी पिता ठहरे, जो न केवल ख़तना किए हुए हैं बल्कि हमारे पिता अब्राहम के उस विश्‍वास के पद-चिह्‍नों पर भी चलते हैं जो उसका ख़तनारहित दशा में था।
13 For the promise to Abraham and his offspring that he would inherit the world did not come through the law, but through faith's righteousness. अब यह प्रतिज्ञा कि वह जगत का उत्तराधिकारी होगा, अब्राहम या उसके वंश को व्यवस्था के द्वारा नहीं बल्कि विश्‍वास की धार्मिकता के द्वारा मिली थी।
14 For if those who live by the law are heirs, faith is emptied and the promise nullified. इसलिए यदि व्यवस्थावाले उत्तराधिकारी हैं, तो विश्‍वास व्यर्थ ठहरा और प्रतिज्ञा निष्फल हुई;
15 Law brings wrath; where there is no law, there is no violation. क्योंकि व्यवस्था तो प्रकोप उत्पन्‍न‍ करती है, परंतु जहाँ व्यवस्था नहीं, वहाँ उसका उल्‍लंघन भी नहीं होता।
16 So it comes by faith, to be by grace, guaranteeing the promise to all the offspring—not only those tied to the law but also those who share Abraham's faith, father of us all, इस कारण, प्रतिज्ञा विश्‍वास पर आधारित है, ताकि वह अनुग्रह के अनुसार हो और सभी वंशजों के लिए निश्‍चित हो, केवल उनके लिए ही नहीं जो व्यवस्थावाले हैं बल्कि उनके लिए भी जो अब्राहम के समान विश्‍वासवाले हैं; जो हम सब का पिता है
17 as it is written, "I have made you father of many nations"—before our Father, in whom he believed, who gives life to the dead and calls things that do not exist into being. (जैसा लिखा है : मैंने तुझे बहुत सी जातियों का पिता ठहराया है), उस परमेश्‍वर की दृष्‍टि में जिस पर उसने विश्‍वास किया जो मृतकों को जीवन देता है और जो वस्तुएँ हैं ही नहीं उनका नाम ऐसे लेता है मानो वे हैं।
18 Against hope, he believed in hope, becoming father of many nations, as he'd been told: "So will your offspring be." उसने निराशा में भी आशा रखकर विश्‍वास किया कि उस वचन के अनुसार वह बहुत सी जातियों का पिता होगा, जैसा उससे कहा गया था : तेरा वंश ऐसा ही होगा।
19 Not weak in faith, he considered his own body already as good as dead—he was about one hundred—and Sarah's womb lifeless. लगभग एक सौ वर्ष की आयु में अपने मृतक समान शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई दशा को जानकर भी वह विश्‍वास में निर्बल न हुआ,
20 He did not doubt our Father's promise in lack of faith, but was strengthened in faith, giving glory to our Father, और न ही परमेश्‍वर की प्रतिज्ञा के विषय में अविश्‍वास के कारण डगमगाया, बल्कि विश्‍वास में दृढ़ हुआ और परमेश्‍वर को महिमा दी।
21 fully convinced that what our Father had promised he was also able to do. वह पूर्णतः आश्‍वस्त था कि जो प्रतिज्ञा उसने की है वह उसे पूरा करने में भी समर्थ है।
22 That is why "it was credited to him as righteousness." इसलिए, “यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया।”
23 But the words "it was credited to him" were written not for his sake alone, अब “उसके लिए धार्मिकता गिना गया” न केवल उसके लिए लिखा गया,
24 and also for us who will be credited with it—those trusting the one who raised our Lord Jesus from the dead, बल्कि हमारे लिए भी। हम जो उस पर विश्‍वास करते हैं जिसने हमारे प्रभु यीशु को मृतकों में से जिलाया उनके लिए यह धार्मिकता गिना जाएगा।
25 who was delivered over for our sins and raised to make us right with our Father. वह हमारे अपराधों के कारण पकड़वाया गया और हमें धर्मी ठहराने के लिए जिलाया भी गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]