Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 What advantage, then, does the Jew have? Or what is the value of circumcision? फिर यहूदी होने में क्या बड़ाई, या ख़तने का क्या लाभ?
2 Much in every way. First of all, they were entrusted with the very words of our Father. हर प्रकार से बहुत कुछ। पहले तो यह कि परमेश्‍वर के वचन उन्हें सौंपे गए।
3 What then? If some were unfaithful, will their unfaithfulness nullify the faithfulness of our Father? यदि कुछ लोगों ने विश्‍वास नहीं भी किया तो क्या हुआ? क्या उनका अविश्‍वास परमेश्‍वर की विश्‍वासयोग्यता को व्यर्थ ठहराएगा?
4 No! Let our Father be true, though every person is a liar. As it is written: "You are proven right in your words, and win when judged." कदापि नहीं! चाहे प्रत्येक मनुष्य झूठा ठहरे, परंतु परमेश्‍वर सच्‍चा है, जैसा लिखा है : तू अपने वचनों में धर्मी ठहरे और अपने न्याय में विजयी हो।
5 But if our wrongdoing highlights our Father's righteousness, what do we say? Is our Father unjust to bring wrath on us? (I speak in human terms.). परंतु यदि हमारी अधार्मिकता परमेश्‍वर की धार्मिकता को प्रकट करती है, तो हम क्या कहें? क्या परमेश्‍वर जो क्रोध करता है, अधर्मी है? (मैं मानवीय रीति पर कह रहा हूँ।)
6 Certainly not! For then how could our Father judge the world? कदापि नहीं! अन्यथा परमेश्‍वर जगत का न्याय कैसे करेगा?
7 But if my lie makes our Father's truth overflow to his glory, why am I still judged as a sinner? यदि मेरे झूठ से परमेश्‍वर का सत्य उसकी महिमा के लिए और भी अधिकता से प्रकट होता है, तो फिर मैं पापी के समान दोषी क्यों ठहराया जाता हूँ?
8 Why not say, as some slander us as saying, "Let's do evil so good may come"? Their judgment is deserved. फिर हम क्यों न कहें, “आओ हम बुराई करें कि भलाई उत्पन्‍न‍ हो,” जैसे कि कुछ लोगों द्वारा हम पर यह कहने का झूठा आरोप लगाया जाता है? उनका दोषी ठहराया जाना उचित है।
9 What then? Are we better off? Not at all—we've already charged that Jews and Greeks alike are all under sin's grip, तो क्या हुआ? क्या हम दूसरों से अच्छे हैं? बिलकुल नहीं! हम पहले ही दोष लगा चुके हैं कि चाहे यहूदी हों या यूनानी, सब पाप के अधीन हैं।
10 as it is written: "There is no one righteous, not even one; जैसा लिखा है : कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
11 no one understands; no one seeks our Father. कोई समझदार नहीं, कोई परमेश्‍वर का खोजी नहीं।
12 All have turned away; together they have become worthless; no one does good, not even one. सब भटक गए हैं, और सब के सब निकम्मे हो गए हैं; कोई भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं।
13 Their throat is an open grave; they use their tongues to deceive." "The venom of snakes is under their lips. उनका गला खुली हुई कब्र है, वे अपनी जीभ से धोखा देते हैं, उनके होंठों पर साँपों का विष है।
14 Their mouth is full of cursing and bitterness. उनका मुँह शाप और कड़वाहट से भरा रहता है।
15 Their feet are swift to shed blood; उनके पैर लहू बहाने को तत्पर रहते हैं।
16 ruin and misery mark their ways, उनके मार्गों में विनाश और विपत्ति है,
17 and the way of peace they have not known. और उन्होंने शांति का मार्ग नहीं जाना।
18 There is no fear of our Father before their eyes." उनकी दृष्‍टि में परमेश्‍वर का भय नहीं है।
19 We know whatever the law says applies to those under it, so every mouth is silenced and the whole world stands accountable to our Father. अब हम जानते हैं कि व्यवस्था जो भी कहती है उन्हीं से कहती है जो व्यवस्था के अधीन हैं, ताकि प्रत्येक मुँह बंद किया जाए और सारा संसार परमेश्‍वर को लेखा देनेवाला ठहरे;
20 No one is made right before him by works of the law; the law brings awareness of sin. क्योंकि व्यवस्था के कार्यों के द्वारा कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिए कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है।
21 But now, apart from the law, our Father's righteousness has been revealed, testified to by the Law and the Prophets. परंतु अब व्यवस्था के बिना परमेश्‍वर की धार्मिकता प्रकट हुई है, जिसकी साक्षी व्यवस्था और भविष्यवक्‍ता देते हैं,
22 This righteousness of our Father comes through faith in Jesus Christ, to all who believe, for there's no distinction, अर्थात् परमेश्‍वर की वह धार्मिकता जो यीशु मसीह पर विश्‍वास करने के द्वारा सब विश्‍वास करनेवालों के लिए है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है;
23 since all have sinned and fall short of the glory of our Father, इसलिए कि सब ने पाप किया है, वे परमेश्‍वर की महिमा से रहित हैं,
24 and are justified freely by his grace through the redemption that is in Christ Jesus. परंतु वे उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु ही में है, बिना मूल्य चुकाए धर्मी ठहराए जाते हैं।
25 Our Father presented him as the atoning sacrifice, through faith in his blood, to show his righteousness, since in his patience he had passed over sins committed before, उसी यीशु को परमेश्‍वर ने उसके लहू में, विश्‍वास के द्वारा प्रायश्‍चित्त के रूप में प्रस्तुत किया कि अपनी सहनशीलता के कारण उन पापों को जो पहले किए गए थे, अनदेखा करके अपनी धार्मिकता प्रकट करे।
26 to show his righteousness now, so he is both just and the justifier of whoever trusts in Jesus. इस वर्तमान समय में उसने उसे इसलिए प्रस्तुत किया कि अपनी धार्मिकता को प्रकट करे, जिससे वह स्वयं धर्मी ठहरे और जो यीशु पर विश्‍वास करता है उसका धर्मी ठहरानेवाला हो।
27 Where then is boasting? Excluded. By what law? Of works? No—by the law of faith. तो घमंड कहाँ रहा? वह तो रहा ही नहीं। कौन सी व्यवस्था से? क्या कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, परंतु विश्‍वास की व्यवस्था से।
28 For we maintain that a person is justified by faith apart from works of the law. इसलिए हम यह मानते हैं कि मनुष्य व्यवस्था के कार्यों से अलग, विश्‍वास से धर्मी ठहराया जाता है।
29 Or is our Father the Father of Jews only? Not the Father of Gentiles too? Yes, of Gentiles too, क्या परमेश्‍वर केवल यहूदियों का ही है? क्या गैरयहूदियों का भी नहीं? हाँ, गैरयहूदियों का भी है,
30 since our Father is one, he will justify the circumcised by faith and the uncircumcised through faith. क्योंकि एक ही परमेश्‍वर है जो ख़तनावालों को विश्‍वास से और ख़तनारहितों को भी विश्‍वास के द्वारा धर्मी ठहराएगा।
31 Do we cancel the law through this faith? Never—we confirm the law. तो क्या विश्‍वास के द्वारा हम व्यवस्था को व्यर्थ ठहराते हैं? कदापि नहीं! बल्कि हम व्यवस्था को सुदृढ़ करते हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]