Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So you have no excuse, whoever you are, when you judge another—in judging them you condemn yourself, since you do the same things. अतः हे दोष लगानेवाले, तू जो भी हो, निरुत्तर है; क्योंकि जिस बात में तू दूसरे पर दोष लगाता है, उसी में स्वयं को भी दोषी पाता है, इसलिए कि तू जिस बात का दोष लगाता है वही करता है।
2 Now we know that our Father's judgment rightly falls on those who do such things. परंतु हम जानते हैं कि ऐसे कार्य करनेवालों पर परमेश्‍वर के दंड की आज्ञा सत्य के अनुसार होती है।
3 Do you think, whoever judges others for such things while doing them yourself, that you'll escape our Father's judgment? हे मनुष्य, तू जो ऐसे कार्य करनेवालों पर दोष लगाता है और स्वयं उन्हीं कार्यों को करता है, क्या तू यह सोचता है कि तू परमेश्‍वर के दंड से बच जाएगा?
4 Or do you despise the riches of his kindness and restraint and patience, not realizing that our Father's kindness is meant to lead you to repentance? अथवा क्या तू यह नहीं समझता कि परमेश्‍वर की कृपा तुझे पश्‍चात्ताप की ओर ले जाती है? और क्या तू उसकी कृपा और सहनशीलता और धैर्य के धन को तुच्छ जानता है?
5 But because of your hard, unrepentant heart, you are storing up wrath for yourself, for the day of wrath when our Father's righteous judgment will be revealed. परंतु तू अपनी कठोरता और अपश्‍चात्तापी मन के कारण प्रकोप के दिन के लिए, जब परमेश्‍वर का सच्‍चा न्याय प्रकट होगा, अपने प्रति प्रकोप इकट्ठा कर रहा है।
6 He will repay each person according to what they have done. वह प्रत्येक को उसके कार्यों के अनुसार प्रतिफल देगा :
7 To those who through persistent good work seek glory, honor, and immortality, he will give eternal life. जो धीरज से भला कार्य करते हुए महिमा, आदर और अमरता को खोजते हैं उन्हें अनंत जीवन मिलेगा,
8 But those who are self-seeking, reject the truth, and follow wickedness face wrath and rage. परंतु जो स्वार्थी हैं और सत्य को नहीं मानते बल्कि अधर्म पर चलते हैं, उन पर प्रकोप और क्रोध पड़ेगा।
9 Trouble and distress for everyone who does evil—the Jew first, then the Greek, बुरा कार्य करनेवाले प्रत्येक मनुष्य पर क्लेश और संकट आएँगे, पहले यहूदी और फिर यूनानी पर;
10 but glory, honor, and peace for all who do good—Jew first, then Greek too. परंतु भला कार्य करनेवाले प्रत्येक को महिमा, आदर और शांति मिलेगी, पहले यहूदी और फिर यूनानी को :
11 For our Father shows no favoritism. क्योंकि परमेश्‍वर किसी का पक्षपात नहीं करता।
12 Sinners without the law also perish without it; sinners under the law will be judged by it. इसलिए जितनों ने व्यवस्था को पाए बिना पाप किया, वे बिना व्यवस्था के नाश भी होंगे; और जितनों ने व्यवस्था के अधीन होकर पाप किया, उनका न्याय व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।
13 For not those who hear the law are righteous before our Father, but those who obey it will be justified. (क्योंकि परमेश्‍वर की दृष्‍टि में व्यवस्था के सुननेवाले नहीं, बल्कि व्यवस्था का पालन करनेवाले धर्मी ठहराए जाएँगे।
14 Indeed, when Gentiles, who do not have the law, do by nature what the law requires, the law is at work within them, even though they do not have the law. फिर जब गैरयहूदी लोग जिनके पास व्यवस्था नहीं, स्वभाव से ही व्यवस्था की बातों का पालन करते हैं, तो उनके पास व्यवस्था न होने पर भी वे स्वयं ही अपने लिए व्यवस्था हैं।
15 They show the law's work written on their hearts, their conscience bearing witness, and their conflicting thoughts accusing or defending them. वे व्यवस्था की बातों को अपने हृदयों में लिखा हुआ दर्शाते हैं, और उनका विवेक इसकी साक्षी देता है, और उनके विचार उन्हें दोषी या कभी निर्दोष ठहराते हैं।)
16 This happens on the day our Father judges everyone's secrets through Jesus Christ—so my gospel says. यह उस दिन होगा जब परमेश्‍वर मेरे सुसमाचार के अनुसार मसीह यीशु के द्वारा मनुष्यों की गुप्‍त बातों का न्याय करेगा।
17 But if you call yourself a Jew, rely on the law, and boast in our Father, परंतु यदि तू यहूदी कहलाता है और व्यवस्था पर निर्भर रहता है, और परमेश्‍वर पर गर्व करता है,
18 if you know our Father's will and approve what is excellent because you are instructed by the law, और उसकी इच्छा जानता है और व्यवस्था से शिक्षा पाकर उत्तम बातों का समर्थन करता है,
19 if you're convinced you are a guide for the blind, a light for those in darkness, और इस बात का भरोसा रखता है कि तू स्वयं अंधों का मार्गदर्शक, अंधकार में रहनेवालों के लिए ज्योति,
20 a corrector of the foolish, teacher of the immature, holding in the law the shape of knowledge and truth. निर्बुद्धियों को सिखानेवाला, और बच्‍चों का शिक्षक है, क्योंकि तुझे व्यवस्था में ज्ञान और सत्य का स्वरूप मिला है,
21 You teach others—do you not teach yourself? You preach against stealing—do you steal? तो तू जो दूसरे को सिखाता है, क्या स्वयं को नहीं सिखाता? क्या तू जो उपदेश देता है कि चोरी न करना, स्वयं ही चोरी करता है?
22 You who tell others not to commit adultery—do you commit it? You who detest idols—do you rob temples? तू जो कहता है कि व्यभिचार न करना, क्या स्वयं ही व्यभिचार करता है? तू जो मूर्तियों से घृणा करता है, क्या स्वयं ही मंदिरों को लूटता है?
23 You who boast in the law, do you dishonor our Father by breaking the law? तू जो व्यवस्था पर गर्व करता है, क्या व्यवस्था का उल्‍लंघन करके परमेश्‍वर का अपमान करता है?
24 As it is written: "Our Father's name is blasphemed among the nations because of you." जैसा लिखा है : तुम्हारे कारण गैरयहूदियों के बीच परमेश्‍वर के नाम की निंदा होती है।
25 Circumcision helps if you keep the law; break it, and your circumcision becomes being uncircumcised. यदि तू व्यवस्था का पालन करता है तो वास्तव में ख़तने से लाभ है, परंतु यदि तू व्यवस्था का उल्‍लंघन करता है तो तेरा ख़तना, ख़तनारहित ठहरा।
26 So if the uncircumcised keep the law's requirements, won't their uncircumcision be counted as circumcision? इसलिए यदि ख़तनारहित व्यक्‍ति व्यवस्था के नियमों का पालन करता है, तो क्या उसका ख़तनारहित होना, ख़तना होने के समान नहीं माना जाएगा?
27 The physically uncircumcised who keep the law will judge you who, with the letter and circumcision, break the law. जो शारीरिक रीति से ख़तनारहित है परंतु व्यवस्था को पूरा करता है, वह तुझे जो लिखित व्यवस्था और ख़तना पाने पर भी व्यवस्था का उल्‍लंघन करता है, दोषी ठहराएगा।
28 For being a Jew isn't merely about the outside, nor circumcision merely about the body. क्योंकि यहूदी वह नहीं जो बाहरी रूप से यहूदी हो, और ख़तना वह नहीं जो बाहरी रूप से देह में हो;
29 Rather, one is a Jew inwardly, circumcision being of the heart, by the Spirit, not the written code; that one's praise is not from people but from our Father. परंतु यहूदी वही है जो मन से यहूदी है, और ख़तना वही है जो आत्मा के द्वारा हृदय का है न कि लेख का। ऐसे व्यक्‍ति की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं बल्कि परमेश्‍वर की ओर से होती है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]