Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus stepped into a boat, crossed over, and came to his own town. फिर यीशु ने नाव पर चढ़कर झील पार की और अपने नगर में आया।
2 Some brought him a paralyzed man lying on a mat. Seeing their faith, Jesus told the paralyzed man, "Take heart, son; your sins are forgiven." और देखो, कुछ लोग एक लकवे के रोगी को खाट पर लिटाकर उसके पास लाए। तब यीशु ने उनके विश्‍वास को देखकर उस लकवे के रोगी से कहा,“पुत्र, साहस रख; तेरे पाप क्षमा हुए।”
3 At this, some of the teachers of the law said to themselves, "This man is blaspheming." और देखो, कुछ शास्‍त्रियों ने अपने मन में कहा, “यह तो परमेश्‍वर की निंदा कर रहा है।”
4 Knowing their thoughts, Jesus said, "Why do you harbor evil in your hearts? उनके विचारों को जानकर यीशु ने कहा,“तुम अपने मन में बुरा विचार क्यों कर रहे हो?
5 Which is easier: to say, 'Your sins are forgiven,' or to say, 'Get up and walk'? सहज क्या है? यह कहना, ‘तेरे पाप क्षमा हुए’ या यह कहना, ‘उठ और चल फिर’?
6 But so you know the Son of Man has authority on earth to forgive sins"—then he told the paralyzed man, "Get up, take your mat, and go home." अब इससे तुम जान जाओ कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है।” तब उसने उस लकवे के रोगी से कहा,“उठ, अपनी खाट उठा और अपने घर चला जा।”
7 And the man got up and went home. और वह उठकर अपने घर चला गया।
8 Seeing this, the crowds were awed and praised our Father, who gave people such authority. यह देखकर लोगों पर भय छा गया और उन्होंने परमेश्‍वर की महिमा की, जिसने मनुष्यों को ऐसा अधिकार दिया।
9 Moving on from there, Jesus saw a man named Matthew sitting at the tax booth. "Follow me," he said. Matthew got up and followed him. वहाँ से आगे बढ़ने पर यीशु ने मत्ती नामक एक मनुष्य को कर-चौकी पर बैठे देखा, और उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले।” और वह उठकर उसके पीछे हो लिया।
10 As Jesus ate in Matthew's house, many tax collectors and sinners joined him and his disciples at the table. फिर ऐसा हुआ कि जब यीशु घर में भोजन करने बैठा, तो देखो, बहुत से कर वसूलनेवाले और पापी आकर यीशु और उसके शिष्यों के साथ भोजन करने लगे।
11 Seeing this, the Pharisees asked his disciples, "Why does your teacher eat with tax collectors and sinners?" यह देखकर फरीसी उसके शिष्यों से कहने लगे, “तुम्हारा गुरु कर वसूलनेवालों और पापियों के साथ क्यों भोजन करता है?”
12 On hearing this, Jesus said, "It is not the healthy who need a doctor, but the sick. यह सुनकर यीशु ने कहा,“वैद्य की आवश्यकता स्वस्थ लोगों को नहीं बल्कि बीमारों को है।
13 But go and learn what this means: 'I want mercy, not sacrifice.' For I didn't come to call the righteous, but sinners." तुम जाकर इसका अर्थ सीखो : मैं दया चाहता हूँ, बलिदान नहीं;क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों कोबुलाने आया हूँ।”
14 Then John's disciples came, asking him, "Why do we and the Pharisees fast often, but your disciples don't?" तब यूहन्‍ना के शिष्यों ने उसके पास आकर कहा, “क्या कारण है कि हम और फरीसी तो बहुत उपवास करते हैं, परंतु तेरे शिष्य उपवास नहीं करते?”
15 Jesus replied, "Can the groom's friends mourn while he's with them? But days are coming when the groom is taken from them—then they'll fast. तब यीशु ने उनसे कहा,“जब दूल्हा बरातियों के साथ है, तो क्या वे शोक मना सकते हैं? परंतु वे दिन आएँगे जब दूल्हा उनसे अलग कर दिया जाएगा, तब वे उपवास करेंगे।
16 No one sews an unshrunk patch on an old garment; the patch pulls away from it, leaving a worse tear. पुराने वस्‍त्र पर कोई नए कपड़े का पैवंद नहीं लगाता, क्योंकि पैवंद से वह वस्‍त्र खिंच जाएगा और पहले से भी अधिक फट जाएगा।
17 People don't pour new wine into old wineskins; otherwise the skins burst, the wine spills, and they're ruined. Instead, new wine goes into new wineskins, so both are kept." कोई पुरानी मशकों में नया दाखरस भर कर नहीं रखता, नहीं तो मशकें फट जाती हैं, और दाखरस बह जाता है और मशकें नष्‍ट हो जाती हैं; इसलिए नया दाखरस नई मशकों में भरते हैं और वे दोनों सुरक्षित रहते हैं।”
18 While he spoke, a synagogue leader came, knelt before him, and said, "My daughter just died. But come, lay your hand on her, and she will live." जब वह इन बातों को उनसे कह ही रहा था कि देखो, एक अधिकारी आया और उसे दंडवत् करके कहने लगा, “मेरी बेटी अभी मरी है; परंतु तू आकर उस पर अपना हाथ रख दे, और वह जीवित हो जाएगी।”
19 Jesus got up and went with him, and so did his disciples. तब यीशु उठकर अपने शिष्यों के साथ उसके पीछे चल दिया।
20 Just then a woman bleeding twelve years came up behind and touched his cloak's edge. और देखो, एक स्‍त्री ने जो बारह वर्ष से रक्‍तस्राव से पीड़ित थी, पीछे से आकर यीशु के वस्‍त्र का किनारा छू लिया।
21 She kept saying to herself, "If I only touch his cloak, I will be healed." क्योंकि वह अपने मन में कहती थी, “यदि मैं उसके वस्‍त्र को ही छू लूँगी तो स्वस्थ हो जाऊँगी।”
22 Jesus turned, saw her. "Courage, daughter," he said, "your faith has healed you." The woman was healed at that moment. तब यीशु ने मुड़कर उसे देखा और कहा,“बेटी, साहस रख, तेरे विश्‍वास ने तुझे स्वस्थ कर दिया है।” और वह स्‍त्री उसी घड़ी स्वस्थ हो गई।
23 When Jesus entered the synagogue leader's house and saw the flute players and the noisy crowd, जब यीशु अधिकारी के घर पहुँचा, तो बाँसुरी बजानेवालों और भीड़ को कोलाहल मचाते देखकर
24 he said, "Go away. The girl is not dead but asleep." But they laughed at him. कहा,“चले जाओ, क्योंकि लड़की मरी नहीं परंतु सो रही है।” इस पर वे उसकी हँसी उड़ाने लगे।
25 When the crowd was sent out, he went in, took her hand, and the girl got up. परंतु जब वह भीड़ निकाल दी गई, तो यीशु ने भीतर आकर उस लड़की का हाथ पकड़ा, और वह जीवित हो गई।
26 News of this spread through all that region. तब इस बात की चर्चा उस सारे प्रदेश में फैल गई।
27 As Jesus left there, two blind men followed, shouting, "Have mercy on us, Son of David!" जब यीशु वहाँ से आगे बढ़ा, तो दो अंधे व्यक्‍ति चिल्‍लाते हुए उसके पीछे आए, “दाऊद के पुत्र, हम पर दया कर।”
28 Entering the house, the blind men came to him. He asked, "Do you believe I am able to do this?" "Yes, Lord," they said. घर पहुँचने पर वे अंधे व्यक्‍ति उसके पास आए। यीशु ने उनसे कहा,“क्या तुम विश्‍वास करते हो कि मैं यह कर सकता हूँ?” उन्होंने उससे कहा, “हाँ, प्रभु।”
29 Then he touched their eyes and said, "Let it be done to you according to your faith". तब उसने यह कहते हुए उनकी आँखें छुईं,“तुम्हारे विश्‍वास के अनुसार तुम्हारे लिए हो।”
30 Their eyes opened. Jesus warned them sternly, "See that no one knows about this." और उनकी आँखें खुल गईं। तब यीशु ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी,“देखो, इस बात को कोई न जाने।”
31 But they went out and spread the news about him all over that region. परंतु उन्होंने बाहर जाकर उस सारे प्रदेश में उसकी चर्चा फैला दी।
32 As they went out, a mute, demon-possessed man was brought to Jesus. जब वे बाहर निकल रहे थे तो देखो, लोग दुष्‍टात्माग्रस्त एक गूँगे मनुष्य को उसके पास लाए;
33 Once the demon was driven out, the mute man spoke. The crowds were amazed and said, "Nothing like this has ever appeared in Israel." और जब दुष्‍टात्मा निकाल दी गई, तो वह गूँगा मनुष्य बोलने लगा। इस पर लोगों को आश्‍चर्य हुआ और वे कहने लगे, “इस्राएल में ऐसा कभी नहीं देखा गया।”
34 But the Pharisees said, "He drives out demons by the prince of demons." परंतु फरीसी कहने लगे, “वह दुष्‍टात्माओं के प्रधान के द्वारा दुष्‍टात्माओं को निकालता है।”
35 Jesus traveled every town and village, teaching in their synagogues, announcing the good news of our Father's kingdom, and healing every disease and sickness. यीशु सब नगरों और गाँवों में जा जाकर उनके आराधनालयों में उपदेश देता और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और हर प्रकार की बीमारी और हर प्रकार की दुर्बलता को दूर करता रहा।
36 Seeing the crowds, he felt compassion for them, because they were troubled and helpless, like sheep without a shepherd. जब यीशु ने भीड़ को देखा तो उसे लोगों पर तरस आया क्योंकि वे बिना चरवाहे की भेड़ों के समान व्याकुल और भटके हुए थे।
37 Then he said to his disciples, "The harvest is plentiful but the workers are few. तब उसने अपने शिष्यों से कहा,“फसल तो बहुत है, परंतु मज़दूर थोड़े हैं;
38 So ask the Father of the harvest to send out workers into his harvest field." इसलिए फसल के स्वामी से विनती करो कि वह अपनी फसल काटने के लिए मज़दूरों को भेजे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]