Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus called his twelve disciples and gave them authority over unclean spirits, to drive them out and heal every disease and every sickness. फिर यीशु ने अपने बारह शिष्यों को पास बुलाकर उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया कि वे उन्हें निकालें और हर प्रकार की बीमारी और हर प्रकार की दुर्बलता को दूर करें।
2 The twelve apostles' names: first, Simon called Peter, and Andrew his brother; James son of Zebedee, and John his brother; और उन बारह प्रेरितों के नाम ये हैं : पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अंद्रियास, ज़ब्दी का पुत्र याकूब, और उसका भाई यूहन्‍ना,
3 Philip and Bartholomew; Thomas and Matthew the tax collector; James son of Alphaeus and Thaddaeus; फिलिप्पुस, और बरतुल्मै, थोमा, और कर वसूलनेवाला मत्ती, हलफई का पुत्र याकूब, और तद्दै,
4 Simon the Zealot and Judas Iscariot, who also betrayed him. शमौन कनानी, और यहूदा इस्करियोती जिसने यीशु को पकड़वा भी दिया।
5 Jesus sent these twelve, instructing them: "Do not go to Gentile regions or enter a Samaritan town. यीशु ने इन बारहों को यह आज्ञा देकर भेजा :“गैरयहूदियों की ओर न जाना और न सामरियों के नगर में प्रवेश करना;
6 Go rather to the lost sheep of the house of Israel. बल्कि इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों के पास जाओ;
7 As you go, proclaim this message: 'The kingdom of our Father has come near.' और चलते-चलते यह प्रचार करो, ‘स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।’
8 Heal the sick, raise the dead, cleanse those with leprosy, drive out demons. Freely you received; freely give. बीमारों को स्वस्थ करो, मृतकों को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो, दुष्‍टात्माओं को निकालो; तुमने मुफ़्त में पाया, मुफ़्त में दो।
9 Do not take any gold or silver or copper in your belts. अपने कमरबंदों में न तो सोना, न चाँदी, और न ताँबा रखना,
10 No travel bag, no second shirt, no sandals, no staff—the worker deserves his food. यात्रा के लिए न थैला, न दो कुरते, न जूते और न ही लाठी लेना; क्योंकि मज़दूर को उसका भोजन मिलना चाहिए।
11 Whatever town or village you enter, find out who is worthy there, and stay there until you leave. जिस किसी नगर या गाँव में तुम जाओ, तो पता लगाओ कि वहाँ कौन योग्य है; और विदा होने तक तुम वहीं रहो।
12 As you enter the home, greet it. जब तुम उस घर में प्रवेश करो, तो उन्हें शांति की आशिष दो।
13 If the home is worthy, let your peace rest on it; if not, let it return to you. यदि वह घर उसके लिए योग्य होगा, तो तुम्हारी शांति उस पर आ जाएगी; परंतु यदि वह योग्य न होगा, तो तुम्हारी शांति तुम्हारे पास लौट आएगी।
14 If anyone won't welcome you or hear your words, shake the dust off your feet as you leave that house or town. और जो कोई तुम्हें ग्रहण न करे, और न ही तुम्हारे वचनों को सुने, तो उस घर से या उस नगर से बाहर निकलते समय अपने पैरों की धूल झाड़ देना।
15 Truly I tell you: Sodom and Gomorrah will fare better on judgment day than that town. मैं तुमसे सच कहता हूँ, न्याय के दिन सदोम और अमोरा देश की दशा उस नगर से अधिक सहनीय होगी।
16 Look, I send you out as sheep among wolves; so be as shrewd as serpents, as innocent as doves. “देखो, मैं तुम्हें भेड़ों के समान भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ; इसलिए साँपों के समान चतुर और कबूतरों के समान भोले बनो।
17 Beware of people; they will hand you over to councils and whip you in their synagogues. मनुष्यों से सावधान रहो; क्योंकि वे तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे, और अपने आराधनालयों में तुम्हें कोड़े मारेंगे;
18 For my sake you'll be brought before governors and kings, as testimony to them and the Gentiles. और मेरे कारण तुम्हें शासकों और राजाओं के सामने भी ले जाया जाएगा ताकि उनके और गैरयहूदियों के लिए साक्षी हो।
19 But when they hand you over, don't worry about what to say or how—for what to say will be given you at that time, परंतु जब वे तुम्हें पकड़वाएँ, तो चिंता न करना कि कैसे और क्या कहेंगे; क्योंकि उसी समय तुम्हें बता दिया जाएगा कि क्या कहना है;
20 for it will not be you speaking, but the Spirit of your Father speaking through you. क्योंकि बोलनेवाले तुम नहीं, बल्कि तुम्हारे पिता का आत्मा है जो तुममें बोलता है।
21 Brother will betray brother to death, father his child; children will rise against their parents and have them killed. भाई, भाई को और पिता अपनी संतान को मृत्यु के लिए सौंप देगा और संतान अपने माता-पिता के विरुद्ध उठ खड़ी होंगी और उन्हें मरवा डालेंगी।
22 Everyone will hate you because of my name, but whoever holds out to the end will be saved. मेरे नाम के कारण सब लोग तुमसे घृणा करेंगे, परंतु जो अंत तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
23 When persecuted in one town, flee to the next. I tell you truly: you won't finish Israel's towns before the Son of Man comes. जब वे तुम्हें इस नगर में सताएँ तो तुम दूसरे में भाग जाना; क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ, तुम इस्राएल के नगरों में पूरा फिर भी न पाओगे कि मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।
24 The student is not above the teacher, nor the servant above his master. “शिष्य अपने गुरु से बड़ा नहीं होता और न ही दास अपने स्वामी से।
25 It's enough for the student to become like the teacher, and the servant like the master. If they call the head of the house Beelzebul, how much more his household! शिष्य का अपने गुरु के समान और दास का अपने स्वामी के समान होना ही बहुत है। जब उन्होंने घर के स्वामी को बालज़बूल कहा, तो उसके घरवालों को क्या कुछ न कहेंगे।
26 So do not be afraid of them. There is nothing concealed that will not be disclosed, or hidden that will not be made known. “इसलिए उनसे मत डरना; क्योंकि ऐसा कुछ ढका नहीं जो प्रकट न किया जाएगा, और न कुछ छिपा है जो जाना न जाएगा।
27 What I tell you in the dark, say in daylight; what's whispered in your ear, proclaim from rooftops. जो मैं तुमसे अंधकार में कहता हूँ, उसे उजियाले में कहो; और जो तुम कान में सुनते हो, उसे छतों पर से प्रचार करो।
28 Don't fear those who kill the body but not the soul; instead fear the One able to destroy both soul and body in hell. उनसे मत डरो, जो शरीर को घात करते हैं पर आत्मा को घात नहीं कर सकते; बल्कि उससे डरो जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है।
29 Aren't two sparrows sold for a penny? Yet not one falls to the ground without your Father. क्या दो गौरैयाँ एक पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उनमें से एक भी भूमि पर नहीं गिरती।
30 And even the very hairs of your head are all numbered. तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं।
31 So do not be afraid; you are worth more than many sparrows. इसलिए डरो मत, तुम बहुत सी गौरैयों से अधिक मूल्यवान हो।
32 Therefore, whoever acknowledges me before others, I will also acknowledge before my Father in heaven. “अतः प्रत्येक जो मनुष्यों के सामने मुझे स्वीकार करेगा, मैं भी अपने पिता के सामने, जो स्वर्ग में है, उसे स्वीकार करूँगा।
33 But whoever denies me before others, I'll deny before my Father in heaven. परंतु जो कोई मनुष्यों के सामने मेरा इनकार करेगा, मैं भी अपने पिता के सामने, जो स्वर्ग में है, उसका इनकार करूँगा।
34 Do not think I came to bring peace on earth; I came not to bring peace but a sword. “तुम यह न समझो कि मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप कराने आया हूँ; मैं मेल-मिलाप कराने नहीं बल्कि तलवार चलवाने आया हूँ।
35 For I came to pit a man against his father, a daughter against her mother, a daughter-in-law against her mother-in-law, क्योंकि मैं मनुष्य को उसके पिता के, बेटी को उसकी माँ के और बहू को उसकी सास के विरुद्ध करने आया हूँ।
36 a man's enemies will be the members of his own household. इस प्रकार मनुष्य के शत्रु उसके घर के ही लोग होंगे।
37 Whoever loves father or mother above me is unworthy of me; whoever loves son or daughter above me is unworthy of me. “जो अपने पिता या माता को मुझसे अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं; और जो अपने बेटे या बेटी को मुझसे अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं;
38 Whoever does not take up his cross and follow me is not worthy of me. और जो अपना क्रूस लेकर मेरे पीछे नहीं चलता, वह मेरे योग्य नहीं।
39 Whoever finds his life loses it, and whoever loses his life for my sake finds it. जो अपना प्राण बचाता है, वह उसे गँवाएगा, परंतु जो मेरे कारण अपना प्राण गँवाता है, वह उसे पाएगा।
40 Whoever welcomes you welcomes me, and whoever welcomes me welcomes the One who sent me. “जो तुम्हें ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है, और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।
41 Whoever welcomes a prophet as a prophet gets a prophet's reward, and whoever welcomes a righteous person as a righteous person gets a righteous person's reward. जो भविष्यवक्‍ता को इसलिए ग्रहण करता है कि वह भविष्यवक्‍ता है, वह भविष्यवक्‍ता का प्रतिफल पाएगा, और जो धर्मी को इसलिए ग्रहण करता है कि वह धर्मी है, वह धर्मी का प्रतिफल पाएगा।
42 And whoever gives just a cup of cold water to one of these little ones because he is my disciple, truly I tell you, will never lose his reward." जो कोई इन छोटों में से किसी एक को एक कटोरा ठंडा पानी इसलिए पिलाए कि वह मेरा शिष्य है, तो मैं तुमसे सच कहता हूँ, वह अपना प्रतिफल कदापि न खोएगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]