Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After Jesus finished instructing his twelve disciples, he left there to teach and preach in their towns. ऐसा हुआ कि जब यीशु अपने बारह शिष्यों को आदेश दे चुका, तो वह उनके नगरों में उपदेश देने और प्रचार करने के लिए वहाँ से चला गया।
2 John, hearing in prison of the Christ's works, sent word through his disciples, यूहन्‍ना ने जब बंदीगृह में मसीह के कार्यों के विषय में सुना, तो अपने शिष्यों को उससे यह पूछने भेजा,
3 and asked him, "Are you the one who is to come, or should we look for another?" “क्या तू ही वह है जो आनेवाला था या हम किसी और की प्रतीक्षा करें?”
4 Jesus answered them, "Go and report to John what you hear and see: तब यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“जो कुछ तुम सुनते और देखते हो, उसे जाकर यूहन्‍ना को बताओ :
5 "Blind eyes see, the lame walk, those with leprosy are made clean, the deaf hear, the dead are raised, and good news is preached to the poor. ‘अंधे देखते हैं और लंगड़े चलते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, तथा मृतक जिलाए जाते हैं और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है।’
6 And blessed is the one who does not stumble on account of me." और धन्य है वह जो मेरे कारण ठोकर नहीं खाता।”
7 As they left, Jesus began telling the crowds about John: "What did you go out into the wilderness to see? A reed shaken by the wind? जब वे वहाँ से जा रहे थे, तो यीशु यूहन्‍ना के विषय में लोगों से कहने लगा :“तुम जंगल में क्या देखने निकले थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकंडे को?
8 But why go out—to see a man dressed in soft clothes? Look, those who wear soft clothes are in royal palaces. फिर तुम क्या देखने निकले थे? क्या कोमल वस्‍त्र पहने हुए मनुष्य को? देखो, कोमल वस्‍त्र पहननेवाले तो राजमहलों में रहते हैं।
9 But why did you go out? To see a prophet? Yes, I tell you, far more than a prophet. तो तुम क्या देखने निकले थे? क्या किसी भविष्यवक्‍ता को? हाँ, मैं तुमसे कहता हूँ, भविष्यवक्‍ता से भी बड़े व्यक्‍ति को।
10 This is the one written about: 'Look, I send my messenger ahead of you, who will prepare your way before you.' यह वही है जिसके विषय में लिखा है : देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेज रहा हूँ, जो तेरे आगे तेरा मार्ग तैयार करेगा।
11 Truly I tell you: among those born of women, none greater than John the Baptist has arisen; yet the least in our Father's kingdom is greater than he. “मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो स्‍त्रियों से जन्मे हैं उनमें यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाले से बड़ा कोई नहीं हुआ; परंतु जो स्वर्ग के राज्य में सब से छोटा है, वह उससे भी बड़ा है।
12 From John the Baptist's days until now, the kingdom of our Father endures violence, and the violent seize it. यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाले के दिनों से लेकर अब तक स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश होता रहा है, और बलवान उसे छीन लेते हैं।
13 For all the Prophets and the Law prophesied until John, क्योंकि यूहन्‍ना के समय तक सभी भविष्यवक्‍ताओं और व्यवस्था ने भविष्यवाणी की;
14 and if you are willing to accept it, he is the Elijah who was to come. और यदि तुम चाहो तो मान लो कि एलिय्याह जो आने वाला था, यही है।
15 Whoever has ears, let him hear. जिसके पासकान हों, वह सुन ले।
16 To what can I compare this generation? It's like children sitting in the marketplaces, calling out to others: “परंतु इस पीढ़ी की तुलना मैं किससे करूँ? यह बाज़ारों में बैठे हुए उन बालकों के समान है जो दूसरों को पुकारकर
17 'We played the flute for you, and you did not dance; we sang a funeral song, and you did not mourn.' कहते हैं, ‘हमने तुम्हारे लिए बाँसुरी बजाई परंतु तुम नहीं नाचे; हमने विलाप का गीत गाया परंतु तुमने छाती नहीं पीटी।’
18 For John came neither eating nor drinking, and they say, 'He has a demon.' “क्योंकि यूहन्‍ना न तो खाता और न ही पीता आया, और लोग कहते हैं, ‘उसमें दुष्‍टात्मा है।’
19 The Son of Man came eating and drinking, and they say, 'A glutton and drunkard, a friend of tax collectors and sinners!' Yet wisdom is proved right by her deeds." मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया, और लोग कहते हैं, ‘देखो, पेटू और पियक्‍कड़ मनुष्य, कर वसूलनेवालों और पापियों का मित्र।’ परंतु बुद्धि अपने कार्योंके द्वारा सच्‍ची ठहरती है।”
20 Then he began denouncing the towns where he'd done most of his miracles, because they hadn't repented. तब वह उन नगरों को धिक्‍कारने लगा जिनमें उसके अधिकांश सामर्थ्य के कार्य किए गए थे, क्योंकि उन लोगों ने पश्‍चात्ताप नहीं किया था :
21 "Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! For if the miracles done in you had been done in Tyre and Sidon, they'd have turned back long ago in mourning clothes and ashes. “हे खुराजीन! तुझ पर हाय; हे बैतसैदा! तुझ पर हाय; क्योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुममें किए गए, यदि सूर और सैदा में किए जाते, तो बहुत पहले ही वे टाट ओढ़कर और राख पर बैठकर पश्‍चात्ताप कर लेते।
22 But I tell you: judgment day will be more bearable for Tyre and Sidon than for you. जैसा भी हो, मैं तुमसे कहता हूँ, न्याय के दिन सूर और सैदा की दशा तुमसे अधिक सहनीय होगी।
23 And you, Capernaum—will you be lifted to heaven? You'll be brought down to the grave. If the miracles done in you had been done in Sodom, it would still stand today. और तू, हे कफरनहूम, क्या तुझे स्वर्ग तक ऊँचा उठाया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे उतारा जाएगा। क्योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुम्हारे बीच किए गए, यदि वे सदोम में किए जाते, तो वह आज तक बना रहता।
24 But I tell you: Sodom's land will fare better on judgment day than you." फिर भी मैं तुमसे कहता हूँ कि न्याय के दिन सदोम देश की दशा तुझसे अधिक सहनीय होगी।”
25 At that time Jesus said, "I praise you, Father, Sovereign of heaven and earth, for hiding this from the wise and discerning, and revealing it to infants. उसी समय यीशु ने कहा,“हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरी स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने इन बातों को बुद्धिमानों और समझदारों से छिपाया और बच्‍चों पर प्रकट किया है;
26 Yes, Father, for this pleased you. हाँ पिता, क्योंकि तेरी दृष्‍टि में यही अच्छा था।
27 Everything was entrusted to me by my Father. Only the Father knows the Son, only the Son knows the Father, and anyone the Son chooses to reveal the Father to. “मेरे पिता के द्वारा मुझे सब कुछ सौंपा गया है, और पिता को छोड़ पुत्र को कोई नहीं जानता; और पुत्र तथा जिस पर पुत्र प्रकट करना चाहे उसको छोड़ पिता को कोई नहीं जानता।
28 "Come to me, all you who are weary and burdened, and I will give you rest. हे सब परिश्रम करनेवालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।
29 Put my yoke on you and learn from me, since I'm gentle and humble in heart, and you'll find rest for your souls. मेरा जुआ अपने ऊपर उठाओ और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन का दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे;
30 For my yoke is easy, and my burden is light." क्योंकि मेरा जुआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]