Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 At that time Jesus went through the grainfields on the Sabbath. His disciples were hungry and began to pluck heads of grain and eat them. उस समय यीशु सब्त के दिन खेतों में से होकर जा रहा था; उसके शिष्यों को भूख लगी और वे अनाज की बालें तोड़ तोड़कर खाने लगे।
2 Seeing this, the Pharisees said to him, "Look—your disciples are doing what's unlawful on the Sabbath." यह देखकर फरीसियों ने उससे कहा, “देख, तेरे शिष्य वही कर रहे हैं जिसे सब्त के दिन करना उचित नहीं।”
3 He said to them, "Haven't you read what David did when he and his companions were hungry?" परंतु यीशु ने उनसे कहा,“क्या तुमने नहीं पढ़ा कि जब दाऊद अपने साथियों के साथ था और उसे भूख लगी, तो उसने क्या किया?
4 how he entered the house of our Father and ate the Presence bread, unlawful for him and his companions, reserved only for priests? वह किस प्रकार परमेश्‍वर के भवन में गया, और उन्होंने भेंट की रोटियाँ खाईं, जिन्हें खाना न तो उसके लिए और न ही उसके साथियों के लिए, पर केवल याजकों के लिए उचित था?
5 "Or haven't you read in the Law that on the Sabbath, priests in the temple break the Sabbath and are guiltless? या क्या तुमने व्यवस्था में नहीं पढ़ा कि सब्त के दिनों में याजक मंदिर में सब्त के दिन की विधि को तोड़ने पर भी निर्दोष रहते हैं?
6 I tell you, something greater than the temple is here. परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि यहाँ वह है जो मंदिर से भी बड़ा है।
7 If you knew what 'I want mercy, not sacrifice' means, you wouldn't have condemned the blameless. यदि तुमने इसका अर्थ जाना होता, ‘मैं बलिदान नहीं परंतु दया चाहता हूँ,’तो तुम निर्दोषों पर दोष न लगाते।
8 For the Son of Man is Lord of the Sabbath." क्योंकि मनुष्य का पुत्र सब्त के दिन का भी प्रभु है।”
9 He went on from there and entered their synagogue. वहाँ से निकलकर वह उनके आराधनालय में आया;
10 A man with a withered hand was there. They asked him, "Is it lawful to heal on the Sabbath?"—hoping to accuse him. और देखो, एक सूखे हाथवाला मनुष्य था। उन्होंने यीशु पर दोष लगाने के लिए उससे पूछा, “क्या सब्त के दिन स्वस्थ करना उचित है?”
11 He said to them, "Who among you with a sheep, if it falls in a pit on the Sabbath, won't grab and pull it out? उसने उनसे कहा,“तुममें से कौन ऐसा मनुष्य होगा जिसके पास एक ही भेड़ हो, और वही सब्त के दिन गड्‌ढे में गिर जाए, और उसे पकड़कर न निकाले?
12 How much more is a person worth than a sheep! So it's lawful to do good on the Sabbath." फिर मनुष्य तो भेड़ से कितना अधिक मूल्यवान है। इसलिए सब्त के दिन भलाई करना उचित है।”
13 Then he told him, "Stretch out your hand." He stretched it out, and it was restored, healthy like the other. तब यीशु ने उस मनुष्य से कहा,“अपना हाथ बढ़ा।” और उसने बढ़ाया और वह हाथ दूसरे हाथ के समान फिर से ठीक हो गया।
14 But the Pharisees went out and plotted how to destroy him. तब फरीसियों ने बाहर जाकर यीशु के विरुद्ध सम्मति की कि उसे किस प्रकार नाश करें।
15 Jesus, aware of this, withdrew from there. And many followed him, and he healed them all, यह जानकर यीशु वहाँ से चला गया। बहुत लोग उसके पीछे चल दिए और उसने उन सब को स्वस्थ किया,
16 and he ordered them not to tell anyone about him. और उन्हें चेतावनी दी कि वे उसे प्रकट न करें;
17 This was to fulfill what was spoken by the prophet Isaiah: ताकि वह वचन जो यशायाह भविष्यवक्‍ता के द्वारा कहा गया था, पूरा हो :
18 "Look, my servant—Jesus—whom I have chosen, my beloved in whom my soul delights. I will put my Spirit upon him, and he will proclaim justice to the nations. मेरे सेवक को देख, जिसे मैंने चुना है, यह मेरा प्रिय है जिससे मेरा मन अति प्रसन्‍न है; मैं अपना आत्मा उस पर डालूँगा और वह गैरयहूदियों को न्याय का समाचार देगा।
19 He will not quarrel or shout, nor will anyone hear his voice in the streets. वह न तो झगड़ा करेगा और न ही चिल्‍लाएगा, और न सड़कों पर कोई उसकी आवाज़ सुनेगा।
20 A bruised reed he will not break, and a smoldering wick he will not quench, until he brings justice to victory; जब तक वह न्याय को विजय न दिला दे, वह न तो कुचले हुए सरकंडे को तोड़ेगा और न ही धुआँ देती हुई बत्ती को बुझाएगा।
21 and in his name the nations will put their hope." गैरयहूदी उसके नाम पर आशा रखेंगे।
22 Then someone brought him a blind, mute demon-oppressed man, and he healed him so the man could speak and see. तब यीशु के पास एक दुष्‍टात्माग्रस्त व्यक्‍ति को लाया गया जो अंधा और गूँगा था; उसने उसे अच्छा कर दिया और वह गूँगा व्यक्‍ति बोलने और देखने लगा।
23 And all the crowds were amazed and said, "Can this be the Son of David?" इस पर सब लोग चकित होकर कहने लगे, “क्या यही दाऊद का पुत्र है?”
24 But hearing this, the Pharisees said, "This man drives out demons only by Beelzebul, prince of demons." यह सुनकर फरीसियों ने कहा, “यह दुष्‍टात्माओं के प्रधान बालज़बूल के द्वारा ही दुष्‍टात्माओं को निकालता है।”
25 Knowing their thoughts, he said to them, "Every kingdom divided against itself is ruined, and no city or house divided against itself will stand. यीशु ने उनके विचारों को जानकर उनसे कहा :“जिस राज्य में फूट पड़ी हो, वह उजड़ जाता है; और जिस नगर या घर में फूट पड़ी हो, वह स्थिर नहीं रहेगा।
26 And if Satan casts out Satan, he is divided against himself. How then will his kingdom stand? यदि शैतान ही शैतान को निकालता है तो वह स्वयं अपना विरोधी हो जाता है; फिर उसका राज्य कैसे स्थिर रहेगा?
27 If I drive out demons by Beelzebul, by whom do your sons drive them out? So they will be your judges. और यदि मैं बालज़बूल के द्वारा दुष्‍टात्माओं को निकालता हूँ, तो तुम्हारे पुत्र किसके द्वारा निकालते हैं? इस कारण वे ही तुम्हारे न्यायी होंगे।
28 But if I drive out demons by the Spirit of our Father, then the kingdom of our Father has reached you. परंतु यदि मैं परमेश्‍वर के आत्मा के द्वारा दुष्‍टात्माओं को निकालता हूँ तो परमेश्‍वर का राज्य तुम्हारे पास आ पहुँचा है।
29 Or how can someone enter a strong man's house and carry off his goods, unless he first restrains the strong man? Then he can loot his house. किसी शक्‍तिशाली मनुष्य के घर में प्रवेश करके कोई उसका सामान कैसे लूट सकता है, जब तक कि पहले वह उस शक्‍तिशाली मनुष्य को बाँध न ले? वह तभी उसके घर को लूट सकता है।
30 Whoever is not with me is against me, and whoever does not gather with me scatters. जो मेरे साथ नहीं, वह मेरे विरुद्ध है, और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है।
31 So I tell you, every sin and blasphemy will be forgiven people, but blasphemy against the Spirit will not be forgiven. इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ कि मनुष्यों का हर पाप और निंदा क्षमा की जाएगी, परंतु आत्मा की निंदा क्षमा नहीं की जाएगी।
32 Whoever speaks against the Son of Man will be forgiven; whoever speaks against the Holy Spirit won't be forgiven—neither in this age nor the age to come. जो कोई मनुष्य के पुत्र के विरुद्ध कोई बात कहेगा, उसका अपराध क्षमा किया जाएगा, परंतु जो कोई पवित्र आत्मा के विरुद्ध कहेगा, उसका अपराध न तो इस युग में और न ही आने वाले युग में क्षमा किया जाएगा।
33 Make the tree good and its fruit good, or the tree bad and its fruit bad, for a tree is known by its fruit. “यदि पेड़ को अच्छा मानो तो उसके फल को भी अच्छा मानो, या पेड़ को बेकार मानो तो उसके फल को भी बेकार मानो; क्योंकि पेड़ अपने फल से ही पहचाना जाता है।
34 You brood of vipers! How can you speak good things since you're evil? For the mouth speaks the heart's overflow. हे साँप के बच्‍चो, तुम बुरे होकर अच्छी बातें कैसे कह सकते हो? क्योंकि जो मन में भरा है वही मुँह पर आता है।
35 A good person produces good from a good treasure; an evil person produces evil from an evil treasure. भला मनुष्य अपनेभले भंडार से भली बातें निकालता है, और बुरा मनुष्य अपने बुरे भंडार से बुरी बातें निकालता है।
36 I tell you, on judgment day people will answer for every careless word they speak, परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो भी व्यर्थ बात मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन उसका लेखा उन्हें देना पड़ेगा;
37 for by your words you will be justified, and by your words you will be condemned." क्योंकि तू अपने शब्दों से निर्दोष और अपने ही शब्दों से दोषी ठहराया जाएगा।”
38 Then some scribes and Pharisees said, "Teacher, we want a sign from you." तब कुछ शास्‍त्रियों और फरीसियों ने उससे कहा, “हे गुरु, हम तुझसे कोई चिह्‍न देखना चाहते हैं।”
39 He answered, "This evil, adulterous generation demands a sign. None will be given it except the sign of the prophet Jonah. इस पर उसने उनसे कहा,“बुरी और व्यभिचारी पीढ़ी चिह्‍न ढूँढ़ती है, परंतु योना भविष्यवक्‍ता के चिह्‍न को छोड़ उसे कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।
40 As Jonah was three days and three nights in the great fish's belly, so the Son of Man will be three days and three nights in the earth's heart. क्योंकि जिस प्रकार योना एक विशाल मछली के पेट में तीन दिन और तीन रात रहा,उसी प्रकार मनुष्य का पुत्र भी पृथ्वी के गर्भ में तीन दिन और तीन रात रहेगा।
41 Ninevites will rise at the judgment with this generation and condemn it, for they repented at Jonah's preaching, and something greater than Jonah is here. न्याय के दिन नीनवे के लोग इस पीढ़ी के साथ उठ खड़े होंगे और इसे दोषी ठहराएँगे, क्योंकि उन्होंने योना का प्रचार सुनकर पश्‍चात्ताप किया, परंतु देखो, यहाँ वह है जो योना से भी बढ़कर है।
42 The queen of the South will rise at the judgment with this generation and condemn it, for she came from earth's ends to hear Solomon's wisdom—and look, something greater than Solomon is here. दक्षिण की रानी न्याय के दिन इस पीढ़ी के साथ उठकर इसे दोषी ठहराएगी; क्योंकि वह सुलैमान की बुद्धिमानी की बातें सुनने के लिए पृथ्वी के छोर से आई, परंतु देखो, यहाँ वह है जो सुलैमान से भी बढ़कर है।
43 When an unclean spirit leaves a person, it travels through dry places seeking rest, and finds none. “जब अशुद्ध आत्मा मनुष्य में से निकल जाती है, तो वह विश्राम की खोज में सूखे स्थानों में भटकती है, परंतु उसे नहीं मिलता।
44 Then it says, 'I will return to my house I left.' Coming, it finds it empty, swept, and put in order. तब वह कहती है, ‘जहाँ से मैं निकली थी अपने उसी घर में लौट जाऊँगी’ और आकर उसे खाली, झाड़ू लगा और सजा सजाया पाती है।
45 Then it goes and brings along seven other spirits more evil than itself; they enter and settle there, and that person ends up worse off than before. So it will be with this evil generation." फिर वह जाकर अपने से भी बुरी सात और आत्माओं को अपने साथ ले आती है, और उसमें प्रवेश करके वहीं बस जाती है; तब उस मनुष्य की दशा पहले से भी बुरी हो जाती है। इस दुष्‍ट पीढ़ी के साथ भी ऐसा ही होगा।”
46 While he was still speaking to the crowds, his mother and brothers stood outside, wanting to speak with him. अभी वह भीड़ से बातें कर ही रहा था कि देखो, उसकी माता और भाई बाहर खड़े थे और उससे बात करना चाहते थे।
47 Someone told him, "Look, your mother and your brothers are standing outside, wanting to speak to you." तब किसी ने यीशु से कहा, “देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर खड़े हैं और तुझसे बात करना चाहते हैं।”
48 He answered the one who told him, "Who is my mother, and who are my brothers?" इस पर उसने उस कहनेवाले से कहा,“कौन है मेरी माता, और कौन हैं मेरे भाई?”
49 And stretching out his hand toward his disciples, he said, "Here are my mother and my brothers! और उसने अपने शिष्यों की ओर अपना हाथ बढ़ाकर कहा,“देखो, मेरी माता और मेरे भाई;
50 For whoever does the will of my Father in heaven is my brother and sister and mother." क्योंकि जो कोई मेरे स्वर्गिक पिता की इच्छा पर चलता है, वही मेरा भाई, मेरी बहन और मेरी माता है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]