Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 On that day Jesus went out of the house and sat down beside the sea. उसी दिन यीशु घर से निकलकर झील के किनारे बैठा हुआ था;
2 Large crowds gathered around him, so he got in a boat and sat, while the whole crowd stood on the shore. और उसके पास इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई कि वह नाव पर चढ़कर बैठ गया, और सारी भीड़ तट पर खड़ी रही।
3 And he told them many things in parables, saying: "Look, a sower went out to sow. तब उसने दृष्‍टांतों में उनसे बहुत सी बातें कहीं :“देखो, एक बीज बोनेवाला बीज बोने निकला।
4 And as he sowed, some seed fell along the path, and the birds came and devoured it. बोते समय कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे, और पक्षियों ने आकर उन्हें चुग लिया।
5 Other seed fell on rocky ground with little soil, and sprang up quickly since the soil lacked depth. कुछ पथरीली भूमि पर गिरे जहाँ अधिक मिट्टी नहीं मिली, और गहरी मिट्टी न मिलने के कारण वे तुरंत उग आए।
6 When the sun rose, the plants were scorched; since they had no root, they withered. परंतु सूर्य उदय होने पर वे झुलस गए और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गए।
7 Other seed fell among thorns, and the thorns grew up and choked it. कुछ बीज कँटीली झाड़ियों में गिरे और झाड़ियों ने बढ़कर उन्हें दबा दिया।
8 Other seed fell on good soil, producing grain: some a hundredfold, some sixty, some thirty. परंतु कुछ अच्छी भूमि पर गिरे, और कोई सौ गुणा, कोई साठ गुणा और कोई तीस गुणा फल लाया।
9 Whoever has ears, let them hear." जिसके पासकान हों, वह सुन ले।”
10 Then the disciples came to him and asked, "Why do you speak to them in parables?" तब शिष्यों ने पास आकर उससे पूछा, “तू क्यों उनसे दृष्‍टांतों में बात करता है?”
11 He said, "You've been given to know the secrets of the kingdom of our Father; they have not. इस पर उसने उनसे कहा,“तुम्हें तो स्वर्ग के राज्य के भेदों को जानने की समझ दी गई है, परंतु उन्हें नहीं दी गई।
12 Whoever has will be given more and have plenty; whoever has none loses even what he has. क्योंकि जिसके पास है, उसे दिया जाएगा और उसके पास बहुत हो जाएगा; परंतु जिसके पास नहीं है, उससे वह भी जो उसके पास है, ले लिया जाएगा।
13 This is why I speak to them in parables: they look but don't see; they listen but don't hear or understand. मैं इसलिए उनसे दृष्‍टांतों में बात करता हूँ, क्योंकि वे देखते हुए भी नहीं देखते और सुनते हुए भी नहीं सुनते, और न ही समझते हैं।
14 In them Isaiah's prophecy is fulfilled: 'You will hear and hear, yet never understand; you will see and see, yet never perceive.' उनमें यशायाह की यह भविष्यवाणी पूरी होती है : तुम सुनते तो रहोगे, परंतु नहीं समझोगे; और तुम देखते तो रहोगे, परंतु तुम्हें सूझेगा नहीं।
15 For this people's heart has grown calloused; they hardly hear with their ears, and they have closed their eyes—otherwise they might see with their eyes, hear with their ears, understand with their heart, and turn, and I would heal them.' क्योंकि इन लोगों का मन मोटा हो गया है; वे कानों से सुनना नहीं चाहते और उन्होंने अपनी आँखें बंद कर ली हैं। कहीं ऐसा न हो कि वे आँखों से देखें और कानों से सुनें, मन से समझें तथा फिरें, और मैं उन्हें स्वस्थ करूँ।
16 But blessed are your eyes, for they see, and your ears, for they hear. “परंतु धन्य हैं तुम्हारी आँखें क्योंकि वे देखती हैं, और तुम्हारे कान क्योंकि वे सुनते हैं।
17 I assure you: many prophets and righteous people longed to see what you see, and didn't; to hear what you hear, and didn't. क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जो तुम देखते हो उसे बहुत से भविष्यवक्‍ताओं और धर्मियों ने देखना चाहा, परंतु नहीं देखा, और जो तुम सुनते हो, उसे सुनना चाहा, परंतु नहीं सुना।”
18 Listen, then, to the parable of the sower. “अब तुम बीज बोनेवाले के दृष्‍टांत का अर्थ सुनो।
19 Everyone who hears the kingdom's word and doesn't grasp it—the evil one comes and snatches what was sown in his heart. This is the seed sown beside the path. जब कोई व्यक्‍ति राज्य का वचन सुनता है और उसे नहीं समझता, तो दुष्‍ट आकर जो कुछ उसके मन में बोया गया था उसे छीन ले जाता है। यह वही बीज है जिसे मार्ग के किनारे बोया गया था।
20 Seed sown on rocky ground is the one who hears the word, immediately receiving it with joy, पथरीली भूमि पर बोया गया बीज वह है, जो वचन को सुनकर तुरंत उसे आनंद से ग्रहण करता है;
21 but having no root in themselves, they don't last; when trouble or persecution comes because of the word, they quickly fall away. परंतु वह अपने आपमें जड़ नहीं पकड़ पाता और थोड़े ही समय के लिए रहता है। फिर जब वचन के कारण कष्‍ट या सताव आता है तो वह तुरंत ठोकर खाता है।
22 The one sown among thorns hears the word, but worry over this age and wealth's deceit choke it, making it unproductive. कँटीली झाड़ियों में बोया गया बीज वह है, जो वचन सुनता है परंतु संसार की चिंता और धन का धोखा उस वचन को दबा देता है, और वह बिना फल के ही रह जाता है।
23 But the seed sown on good soil hears the word and understands it. It bears fruit—100, sixty, or thirty times what was sown." परंतु अच्छी भूमि पर बोया गया बीज वह है, जो वचन को सुनकर और समझकर सचमुच फल लाता है, कोई सौ गुणा, कोई साठ गुणा और कोई तीस गुणा।”
24 He gave them another parable: "The kingdom of our Father is like a man who sowed good seed in his field. उसने उन्हें एक और दृष्‍टांत दिया :“स्वर्ग का राज्य उस मनुष्य के समान है जिसने अपने खेत में अच्छा बीज बोया।
25 But while everyone slept, his enemy came, sowed weeds among the wheat, and left. परंतु जब लोग सो रहे थे, तो उसका शत्रु आया और गेहूँ के बीच जंगली बीज बोकर चला गया।
26 When the wheat sprouted and produced grain, then the weeds appeared as well. जब पौधा अंकुरित हुआ और बालें लगीं, तो जंगली पौधे भी दिखाई दिए।
27 The owner's servants came saying, 'Master, didn't you sow good seed in your field? Where then did the weeds come from?' इस पर घर के स्वामी के दासों ने पास आकर उससे कहा, ‘स्वामी, क्या तूने अपने खेत में अच्छा बीज नहीं बोया था? फिर ये जंगली पौधे कहाँ से आए?’
28 'An enemy did this,' he replied. 'So do you want us to go pull them up?' the servants asked him. उसने उनसे कहा, ‘यह किसी शत्रु ने किया है।’ तब दासों ने उससे पूछा, ‘तो क्या तू चाहता है कि हम जाकर उन्हें बटोर लें?’
29 'No,' he said, 'because while you are pulling the weeds, you may uproot the wheat with them. परंतु उसने कहा, ‘नहीं, कहीं ऐसा न हो कि जंगली पौधे बटोरते हुए तुम उनके साथ गेहूँ भी उखाड़ लो।
30 Let both grow together until harvest. At harvest time I'll tell the reapers: Gather the weeds first, bind them in bundles to burn; then gather the wheat into my barn.'" कटनी तक दोनों को एक साथ बढ़ने दो; और कटनी के समय मैं काटनेवालों से कहूँगा कि तुम जंगली पौधों को पहले बटोरकर उन्हें जलाने के लिए गट्ठों में बाँध लो, परंतु गेहूँ को मेरे खत्ते में इकट्ठा करो।’ ”
31 He told them another parable: "The kingdom of our Father is like a mustard seed a man took and planted in his field. उसने उन्हें एक और दृष्‍टांत दिया :“स्वर्ग का राज्य राई के दाने के समान है, जिसे एक मनुष्य ने लेकर अपने खेत में बो दिया;
32 Though the smallest of all seeds, when grown it becomes the largest of garden plants, a tree where birds come to nest in its branches." वह सब बीजों से छोटा तो होता है, परंतु जब वह बढ़ जाता है, तो सब पौधों से बड़ा हो जाता है और एक पेड़ बन जाता है तथा आकाश के पक्षी आकर उसकी डालियों पर बसेरा करते हैं।”
33 He gave them another parable: "The kingdom of our Father is like yeast a woman took and mixed into about twenty-five pounds of flour, until it spread through all the dough." उसने उन्हें एक और दृष्‍टांत दिया :“स्वर्ग का राज्य ख़मीर के समान है, जिसे एक स्‍त्री ने लेकर तीन पसेरीआटे में मिलाया और धीरे-धीरे वह सब ख़मीरा हो गया।”
34 Jesus said all these things to the crowds in parables; he said nothing to them without a parable. यीशु ने ये सब बातें भीड़ से दृष्‍टांतों में कहीं, और दृष्‍टांत के बिना वह उनसे कुछ नहीं कहता था;
35 This fulfilled what was spoken through the prophet: "I will open my mouth in parables; I will utter what's been hidden since the world was founded." जिससे कि वह वचन जो भविष्यवक्‍ता के द्वारा कहा गया था, पूरा हो : मैं दृष्‍टांतों में बोलने के लिए अपना मुँह खोलूँगा; मैं जगत की उत्पत्ति से छिपी हुई बातों को प्रकट करूँगा।
36 Then he left the crowds and entered the house. His disciples approached him and said, "Explain to us the parable of the weeds in the field." तब यीशु भीड़ को छोड़कर घर आया। फिर उसके शिष्य यह कहते हुए उसके पास आए, “हमें खेत के जंगली बीजों का दृष्‍टांत समझा दे।”
37 He answered, "The one who sowed the good seed is the Son of Man. इस पर यीशु ने कहा :“अच्छा बीज बोनेवाला मनुष्य का पुत्र है,
38 The field is the world. The good seed is the kingdom's children; the weeds are the evil one's children. और खेत यह संसार है; अच्छे बीज राज्य की संतान हैं; परंतु जंगली बीज दुष्‍ट की संतान हैं,
39 The enemy who sowed them is the devil; the harvest is the end of the age; the harvesters are angels. और उन्हें बोनेवाला शत्रु शैतान है; तथा कटनी जगत का अंत है और काटनेवाले स्वर्गदूत हैं।
40 As the weeds are gathered and burned in fire, so it will be at the end of the age. इसलिए जैसे जंगली पौधों को बटोरकर आग में जलाया जाता है, वैसे ही जगत के अंत में होगा;
41 The Son of Man will send his angels to weed out of his kingdom everything that causes sin and all who do evil. मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे उसके राज्य में से सभी ठोकर के कारणों और कुकर्मियों को एकत्रित करेंगे,
42 They will throw them into the blazing furnace, where there is weeping and grinding of teeth. और उन्हें आग की भट्ठी में डाल देंगे, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।
43 Then the righteous will shine like the sun in their Father's kingdom. The one with ears should listen." तब धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य के समान चमकेंगे। जिसके पासकान हों, वह सुन ले।
44 The kingdom of our Father is like treasure hidden in a field. A man found it, hid it again, then joyfully sold all he had to buy that field. “स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे उस धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर फिर छिपा दिया। तब मारे आनंद के उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया और उस खेत को खरीद लिया।
45 "Again, the kingdom of our Father is like a merchant searching for fine pearls. “फिर स्वर्ग का राज्य एक मनुष्य के समान है जो अच्छे मोतियों को खोजनेवाला एक व्यापारी है।
46 Finding one priceless pearl, he went and sold all he had and bought it. जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला, तो उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया और उसे खरीद लिया।
47 Again, our Father's kingdom is like a net cast into the lake, gathering fish of every kind. “फिर स्वर्ग का राज्य एक बड़े जाल के समान है जो समुद्र में डाला गया और हर प्रकार की मछलियों को समेटने लगा।
48 When full, the fishermen pulled it ashore, sat down, and collected the good fish in baskets, throwing out the bad. जब वह भर गया तो लोग उसे तट पर खींच लाए और बैठकर अच्छी मछलियाँ तो बरतनों में इकट्ठा कीं, परंतु बेकार बाहर फेंक दीं।
49 So it will be at the age's end: angels will go out and separate the wicked from among the righteous, जगत के अंत में ऐसा ही होगा; स्वर्गदूत आएँगे और दुष्‍टों को धर्मियों के बीच में से निकालकर अलग करेंगे
50 and throw them into the blazing furnace, where they will weep and grind their teeth." और उन्हें आग की भट्ठी में डाल देंगे, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।
51 "Have you understood all these things?" "Yes," they replied. “ क्या तुमने इन सब बातों को समझा?” उन्होंने उससे कहा, “हाँ।”
52 He said to them, "Every teacher of the law trained for our Father's kingdom is like a homeowner who brings treasures new and old out of his storeroom." तब उसने उनसे कहा,“इस कारण प्रत्येक शास्‍त्री जो स्वर्ग के राज्य का शिष्य बना है, ऐसे मनुष्य के समान है जो घर का स्वामी है और अपने भंडार से नई और पुरानी वस्तुएँ निकालता है।”
53 When Jesus had finished these parables, he moved on from there. जब यीशु इन दृष्‍टांतों को कह चुका, तो वहाँ से चला गया।
54 Returning to his hometown, he taught in their synagogue, and they were amazed: "Where does this man get this wisdom and these mighty works? वह अपने नगर में आकर लोगों को उनके आराधनालय में उपदेश देने लगा, जिससे वे आश्‍चर्यचकित होकर कहने लगे, “इसे ऐसा ज्ञान और सामर्थ्य कहाँ से मिला?
55 Isn't this the carpenter's son? Isn't his mother named Mary, and his brothers James, Joseph, Simon, and Judas? क्या यह बढ़ई का पुत्र नहीं है? क्या इसकी माता का नाम मरियम नहीं, और इसके भाई याकूब, यूसुफ, शमौन और यहूदा नहीं?
56 Aren't all his sisters here with us? Where then did this man get all these things?" और क्या इसकी सब बहनें हमारे साथ नहीं हैं? फिर इसे यह सब कहाँ से मिला?”
57 They took offense at him. But Jesus said to them, "A prophet is honored everywhere except in his hometown and in his own household." इस प्रकार उन्हें उससे ठोकर लगी। परंतु यीशु ने उनसे कहा,“भविष्यवक्‍ता का अपने नगर और अपने घर को छोड़ और कहीं निरादर नहीं होता।”
58 He didn't do many miracles there because of their lack of faith. और उनके अविश्‍वास के कारण उसने वहाँ अधिक सामर्थ्य के कार्य नहीं किए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]