Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 At that time Herod the tetrarch heard the reports about Jesus. उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनकर
2 He told his attendants, "This is John the Baptist, raised from the dead—that's why these powers are at work in him." अपने सेवकों से कहा, “यह यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला है; वह मृतकों में से जी उठा है, इसलिए उसके द्वारा सामर्थ्य के ये कार्य प्रकट होते हैं।”
3 For Herod had arrested John, chained him, and locked him in prison over Herodias, his brother Philip's wife, हेरोदेस ने अपने भाई फिलिप्पुस की पत्‍नी हेरोदियास के कारण यूहन्‍ना को पकड़कर बाँधा और बंदीगृह में डाल दिया था;
4 because John had been telling him, "It is not lawful for you to have her." क्योंकि यूहन्‍ना उससे कहता था, “उसे रखना तेरे लिए उचित नहीं।”
5 Herod wanted to kill him but feared the crowd, since they held John as a prophet. वह उसे मार डालना चाहता था, परंतु लोगों से डरता था, क्योंकि वे उसे भविष्यवक्‍ता मानते थे।
6 But when Herod's birthday came, the daughter of Herodias danced before them and pleased Herod, जब हेरोदेस के जन्मदिन का उत्सव हुआ तो हेरोदियास की बेटी ने अतिथियों के सामने नाचकर हेरोदेस को प्रसन्‍न किया,
7 so he promised with an oath to give her whatever she asked. इसलिए उसने शपथ खाकर उसे वचन दिया कि जो कुछ तू माँगेगी, मैं तुझे दूँगा।
8 Prompted by her mother, she said, "Give me John the Baptist's head here, on a platter." तब अपनी माँ के द्वारा उकसाए जाने पर उसने कहा, “मुझे यहीं यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर एक थाल में मँगवा दे।”
9 The king was grieved, but because of his oaths and his dinner guests, he gave the order, राजा दुःखी हुआ परंतु अपनी शपथ और साथ बैठे लोगों के कारण उसने आज्ञा दी कि दे दिया जाए।
10 and he sent and had John beheaded in the prison. उसने सिपाही भेजकर बंदीगृह में यूहन्‍ना का सिर कटवा दिया;
11 His head was brought on a platter, given to the girl, who brought it to her mother. और उसका सिर एक थाल में लाकर उस लड़की को दे दिया गया, और वह उसे अपनी माँ के पास ले गई।
12 Then John's disciples came, took the body, and buried it; and they went and told Jesus. तब यूहन्‍ना के शिष्य आकर शव को ले गए और उसे गाड़ दिया, और जाकर यह समाचार यीशु को दिया।
13 Hearing this, Jesus withdrew by boat to a remote place alone. But the crowds heard and followed him on foot from the towns. यह सुनकर यीशु वहाँ से नाव में अकेला ही किसी निर्जन स्थान की ओर चला गया; जब लोगों ने यह सुना तो नगरों से पैदल ही उसके पीछे चल दिए।
14 When he went ashore, he saw a big crowd, felt compassion for them, and healed their sick. जब यीशु नाव से उतरा तो उसने एक बड़ी भीड़ को देखा और उसे लोगों पर तरस आया, और उसने उनके बीमारों को स्वस्थ किया।
15 When evening came, the disciples said to him, "This is an isolated place, and the hour is already late. Send the crowds away to go into the villages and buy themselves food." संध्या होने पर शिष्य उसके पास आकर कहने लगे, “यह स्थान निर्जन है और समय भी बीत चुका है; भीड़ को विदा कर, ताकि वे गाँवों में जाकर अपने लिए भोजन खरीद लें।”
16 But Jesus told them, "They don't need to leave. You feed them." परंतु यीशु ने उनसे कहा,“उन्हें जाने की आवश्यकता नहीं; तुम ही उन्हें खाने को दो।”
17 They said to him, "We have nothing here but five loaves and two fish." उन्होंने उससे कहा, “हमारे पास यहाँ पाँच रोटियों और दो मछलियों को छोड़ और कुछ भी नहीं है।”
18 He said, "Bring them here to me." उसने कहा,“उन्हें यहाँ मेरे पास ले आओ।”
19 He told the crowds to sit on the grass. Taking the five loaves and two fish, he looked up to heaven, gave thanks, broke the loaves, and gave them to the disciples, who gave them to the crowds. तब उसने लोगों को घास पर बैठाने की आज्ञा देकर पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया और स्वर्ग की ओर देखकर आशिष माँगी, और रोटियाँ तोड़कर शिष्यों को दीं और शिष्यों ने लोगों को।
20 They all ate and were satisfied, and they picked up twelve baskets full of the leftover pieces. सब ने खाया और तृप्‍त हो गए। फिर शिष्यों ने बचे हुए टुकड़ों से भरी बारह टोकरियाँ उठाईं।
21 Those who ate were about 5,000 men, besides women and children. खानेवालों में स्‍त्रियों और बच्‍चों को छोड़ लगभग पाँच हज़ार पुरुष थे।
22 Immediately he made the disciples board the boat and go ahead of him to the other side, while he sent the crowds away. फिर यीशु ने तुरंत शिष्यों को नाव पर चढ़ने और उससे पहले उस पार चले जाने के लिए विवश किया, जबकि वह लोगों को विदा करता रहा।
23 After sending the crowds away, he went up the mountain privately to pray. When evening came, he was there alone. लोगों को विदा करके वह एकांत में प्रार्थना करने के लिए पहाड़ पर चढ़ गया। संध्या होने पर वह वहाँ अकेला था।
24 The boat was already far from land, battered by waves, the wind against them. परंतु उस समय नाव किनारे से कई मील दूर लहरों के थपेड़े खा रही थी, क्योंकि हवा विपरीत थी।
25 About three o'clock in the morning he came to them, walking on the sea. रात के लगभग तीन बजे यीशु झील पर चलते हुए उनके पास आया।
26 Seeing him walking on the sea, the disciples were terrified, saying, "A ghost!" and cried out in fear. परंतु जब शिष्यों ने उसे झील पर चलते हुए देखा तो घबरा गए और कहने लगे, “यह तो कोई भूत है।” और डर के मारे चिल्‍ला उठे।
27 But Jesus spoke to them at once: "Take courage! It is I; do not be afraid." यीशु ने तुरंत उनसे बातें कीं और कहा,“साहस रखो, मैं हूँ, डरो मत।”
28 Peter answered him, "Lord, if it is you, command me to come to you on the water." इस पर पतरस ने उससे कहा, “हे प्रभु, यदि यह तू ही है, तो मुझे पानी पर चलकर अपने पास आने की आज्ञा दे।”
29 He said, "Come." Peter got out of the boat, walked on water, and went toward Jesus. उसने कहा,“आ जा।” तब पतरस नाव से उतरा और पानी पर चलकर यीशु की ओर आया।
30 But seeing the strong wind, he was afraid, and beginning to sink, he cried out, "Lord, save me!" परंतु तेज़ हवा को देखकर वह डर गया, और जब डूबने लगा तो चिल्‍लाकर कहा, “प्रभु, मुझे बचा!”
31 Jesus immediately reached out his hand, caught him, and said, "You of little faith, why did you doubt?" यीशु ने तुरंत अपना हाथ बढ़ाकर उसे थाम लिया और उससे कहा,“हे अल्पविश्‍वासी, तूने क्यों संदेह किया?”
32 And when they got into the boat, the wind died down. जब वे नाव पर चढ़ गए, तो हवा थम गई;
33 Then those in the boat worshiped him, saying, "Truly you are the Son of our Father." और जो नाव में थे, उन्होंने उसे दंडवत् करके कहा, “सचमुच, तू परमेश्‍वर का पुत्र है।”
34 When they had crossed over, they came to land at Gennesaret. फिर वे पार होकर गन्‍नेसरत के प्रदेश में आए।
35 When the men of that place recognized him, they sent word through that whole region and brought him all who were sick. उस स्थान के लोगों ने उसे पहचानकर आस-पास के सारे क्षेत्र में संदेश भेजा, और सब बीमारों को उसके पास लाए,
36 They begged him to let them just touch the fringe of his robe, and all who touched it were healed. और उससे विनती करने लगे कि वह उन्हें अपने वस्‍त्र का किनारा ही छूने दे; और जितनों ने छुआ, वे स्वस्थ हो गए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]