Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then Pharisees and scribes came to Jesus from Jerusalem and said, तब यरूशलेम से कुछ फरीसी और शास्‍त्री यीशु के पास आकर कहने लगे,
2 "Why do your disciples break the elders' tradition? They don't wash their hands when they eat." “तेरे शिष्य पूर्वजों की परंपरा का उल्‍लंघन क्यों करते हैं? क्योंकि जब वे रोटी खाते हैं तो अपने हाथ नहीं धोते।”
3 He answered, "Why do you also break our Father's commandment for your tradition? इस पर उसने उनसे कहा,“तुम भी अपनी परंपरा के लिए परमेश्‍वर की आज्ञा का उल्‍लंघन क्यों करते हो?
4 For our Father said, 'Honor your father and your mother,' and, 'Whoever curses father or mother must surely be put to death.' क्योंकि परमेश्‍वर ने कहाहै : अपने पिता और अपनी माता का आदर करऔर जो अपने पिता या माता को बुरा कहे वह निश्‍चय मार डाला जाए।
5 But you say, 'Whoever tells his father or mother, "Whatever you gained from me is a gift devoted to our Father," परंतु तुम कहते हो ‘जो कोई अपने पिता या अपनी माता से कहे, “जो कुछ तुम्हें मुझसे मिलना था वह परमेश्‍वर को अर्पित है,”
6 he need not honor his father with it.' You've canceled our Father's word for your tradition's sake. तो उसे अपने माता-पिताका आदर करने की आवश्यकता नहीं।’ इस प्रकार तुमने अपनी परंपरा के लिए परमेश्‍वर के वचन को व्यर्थ ठहरा दिया।
7 You hypocrites! Isaiah prophesied rightly about you when he said: हे पाखंडियो, यशायाह ने तुम्हारे विषय में ठीक ही भविष्यवाणी की है :
8 'This people honors me with their lips, but their heart is far from me; ये लोग होंठों से तो मेरा आदर करते हैं, परंतु इनके मन मुझसे बहुत दूर हैं;
9 they worship me in vain, teaching the commandments of men as doctrine.'" वे मनुष्यों के नियमों को धर्म-शिक्षा के रूप में सिखाकर व्यर्थ में मेरी उपासना करते हैं।”
10 Then he called the crowd to him and said, "Listen and understand: तब उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा,“सुनो और समझो :
11 Not what enters the mouth makes a person unclean, but what comes out of the mouth makes a person unclean." जो मुँह में जाता है वह मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता, बल्कि जो मुँह से निकलता है वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।”
12 Then the disciples came to him and said, "Do you know the Pharisees were offended hearing this saying?" तब शिष्यों ने पास आकर उससे कहा, “क्या तू जानता है कि यह बात सुनकर फरीसियों को बुरा लगा?”
13 He replied, "Every plant my heavenly Father didn't plant will be uprooted. इस पर उसने कहा,“प्रत्येक पौधा जिसे मेरे स्वर्गिक पिता ने नहीं लगाया, उखाड़ा जाएगा।
14 Leave them; they are blind guides. If a blind man guides a blind man, both fall into a pit." उन्हें छोड़ो; वे अंधों के अंधे मार्गदर्शक हैं; और यदि अंधा ही अंधे का मार्गदर्शन करे, तो दोनों ही गड्‌ढे में गिर जाएँगे।”
15 Peter said to him, "Explain this parable to us." इस पर पतरस ने उससे कहा, “हमें यह दृष्‍टांत समझा।”
16 "Are you still as dull as the others?" Jesus said. यीशु ने कहा,“क्या अब तक तुम भी नासमझ हो?
17 "Don't you understand that whatever enters the mouth passes into the stomach and is then expelled? क्या तुम नहीं जानते कि जो कुछ मुँह में जाता है वह पेट में जाकर संडास में से निकल जाता है?
18 But what comes out of the mouth comes from the heart, and that makes a person unclean. परंतु जो मुँह से बाहर आता है, वह मन से निकलता है और वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।
19 For the heart produces evil thoughts: murder, adultery, sexual sin, theft, false testimony, slander. क्योंकि मन से बुरे बुरे विचार, हत्या, परस्‍त्रीगमन, व्यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और निंदा निकलती हैं।
20 These make a person unclean, but eating with unwashed hands does not make anyone unclean." मनुष्य को अशुद्ध करनेवाली बातें ये ही हैं, परंतु बिना हाथ धोएभोजन करना मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता।”
21 Leaving that place, Jesus withdrew to the region of Tyre and Sidon. फिर यीशु वहाँ से निकलकर सूर और सैदा के क्षेत्रों में चला गया।
22 A Canaanite woman from that region came, crying out, "Have mercy on me, Lord, Son of David! My daughter is severely tormented by a demon." और देखो, उस क्षेत्र से एक कनानी स्‍त्री निकली और चिल्‍लाने लगी, “हे प्रभु, दाऊद के पुत्र, मुझ पर दया कर; मेरी बेटी बुरी तरह से दुष्‍टात्माग्रस्त है।”
23 He answered her nothing. His disciples came and urged him, "Send her away—she keeps shouting after us." परंतु उसने उसे कोई उत्तर नहीं दिया। तब उसके शिष्य पास आकर उससे यह विनती करने लगे, “इसको भेज, क्योंकि यह हमारे पीछे-पीछे चिल्‍ला रही है।”
24 He answered, "I was sent only to the lost sheep of the house of Israel." इस पर उसने कहा,“मुझे इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों को छोड़ किसी और के पास नहीं भेजा गया।”
25 But she came and knelt before him, saying, "Lord, help me!" परंतु वह आई और उसे दंडवत् करके कहने लगी, “प्रभु, मेरी सहायता कर।”
26 He replied, "It is not right to take the children's bread and throw it to the dogs." इस पर उसने कहा,“बच्‍चों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे फेंकना अच्छा नहीं।”
27 "Yes, Lord," she said, "yet even the dogs eat the crumbs that fall from their masters' table." परंतु उसने कहा, “हाँ प्रभु, परंतु कुत्ते भी तो अपने स्वामियों की मेज़ से गिरे हुए रोटी के टुकड़ों में से खाते हैं।”
28 Jesus replied, "Woman, your faith is great. Let it happen as you wish." And her daughter was healed from that hour. इस पर यीशु ने उससे कहा,“हे स्‍त्री! तेरा विश्‍वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है वैसा ही तेरे लिए हो।” और उसी घड़ी उसकी बेटी अच्छी हो गई।
29 Leaving there, Jesus went along the Sea of Galilee, went up the mountain, and sat down there. फिर यीशु वहाँ से निकलकर गलील की झील के किनारे आया, और पहाड़ पर चढ़कर वहाँ बैठ गया।
30 Large crowds came to him with the lame, blind, crippled, mute, and many others, laying them at his feet, and he healed them. तब बहुत से लोग लंगड़े, अंधे, लूले, गूँगे और अन्य बहुतों को अपने साथ लेकर यीशु के पास आए और उन्हें उसके चरणों पर डाल दिया, और उसने उन्हें स्वस्थ किया;
31 So the crowd was amazed, seeing the mute speak, the crippled healed, the lame walk, and the blind see; they gave glory to the Father of Israel. जब लोगों ने देखा कि गूँगे बोलते हैं, लूले ठीक होते हैं, लंगड़े चलते हैं तथा अंधे देखते हैं तो आश्‍चर्य में पड़ गए; और उन्होंने इस्राएल के परमेश्‍वर की महिमा की।
32 Jesus called his disciples to him and said, "I feel for this crowd—they've already been with me three days with nothing to eat. I don't want to send them away hungry; they might collapse on the road." तब यीशु ने अपने शिष्यों को पास बुलाकर कहा,“मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्योंकि ये लोग तीन दिन से मेरे साथ हैं और उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं; मैं उन्हें भूखा नहीं भेजना चाहता, कहीं ऐसा न हो कि वे मार्ग में ही मूर्च्छित हो जाएँ।”
33 The disciples asked, "Where in this remote place could we find enough bread to feed such a crowd?" शिष्यों ने उससे कहा, “जंगल में इतनी बड़ी भीड़ को तृप्‍त करने के लिए हम इतनी रोटियाँ कहाँ से लाएँ?”
34 "How many loaves do you have?" Jesus asked. "Seven," they said, "and a few small fish." यीशु ने उनसे पूछा,“तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात, और कुछ छोटी मछलियाँ।”
35 So he told the crowd to sit down on the ground. तब लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा देकर
36 And he took the seven loaves and fish, gave thanks, broke them, gave them to the disciples, and they gave them to the crowds. उसने सात रोटियाँ और मछलियाँ लीं, धन्यवाद देकर उन्हें तोड़ा और शिष्यों को देता गया, तथा शिष्य लोगों को।
37 They all ate and were satisfied, and they gathered up seven baskets full of the leftover pieces. सब ने खाया और तृप्‍त हो गए, फिर उन्होंने बचे हुए टुकड़ों से भरे सात टोकरे उठाए।
38 Those who ate were 4,000 men, besides women and children. खानेवालों में स्‍त्रियों और बच्‍चों को छोड़ चार हज़ार पुरुष थे।
39 After sending the crowds away, he boarded the boat and went to the region of Magadan. तब भीड़ को विदा करके वह नाव पर चढ़ गया, और मगदन के क्षेत्र में आया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]