Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The Pharisees and Sadducees came to test him, asking him to show them a sign from heaven. तब फरीसियों और सदूकियों ने पास आकर उसे परखने के लिए उससे माँग की कि वह उन्हें स्वर्ग का कोई चिह्‍न दिखाए।
2 He replied, "When evening comes, you say, 'The weather will be fair, for the sky is red.' इस पर उसने उनसे कहा,“संध्या होने पर तुम कहते हो, ‘मौसम अच्छा रहेगा, क्योंकि आकाश लाल है;’
3 "And in the morning, 'Stormy today, for the sky is red and gloomy.' You know how to read the sky's face, but can't read the times' signs. और भोर को कहते हो, ‘आज आँधी आएगी, क्योंकि आकाश धुँधला और लाल है।’ तुमआकाश के लक्षण पहचानना जानते हो, परंतु समयों के चिह्‍नों को पहचान नहीं सकते।
4 "An evil, unfaithful generation seeks a sign; no sign will be given except the sign of Jonah." Then he left them and went away. बुरी और व्यभिचारी पीढ़ी चिह्‍न ढूँढ़ती है, परंतु योनाके चिह्‍न को छोड़ उसे कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।” फिर वह उन्हें छोड़कर चला गया।
5 When the disciples crossed to the other side, they had forgotten to bring bread. शिष्य उस पार पहुँचे परंतु रोटी ले जाना भूल गए थे।
6 Jesus said to them, "Watch out and beware of the yeast of the Pharisees and Sadducees." यीशु ने उनसे कहा,“देखो, फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर से सावधान रहो।”
7 They discussed this among themselves and said, "It is because we brought no bread." वे आपस में सोच विचार करने लगे, “हम तो रोटी नहीं लाए।”
8 Aware of this, Jesus said, "Why discuss among yourselves, you of little faith, that you have no bread? परंतु यह जानकर यीशु ने कहा,“हे अल्पविश्‍वासियो, तुम आपस में सोच विचार क्यों कर रहे हो कि तुम्हारे पास रोटी नहीं है?
9 Still, don't you understand? Don't you remember the five loaves for the 5,000, and how many baskets you collected? क्या तुम अब भी नहीं समझते? और क्या तुम्हें उन पाँच हज़ार लोगों के लिए पाँच रोटियाँ स्मरण नहीं, और यह कि तुमने कितनी टोकरियाँ उठाईं?
10 "Or the seven loaves for the 4,000, and how many baskets you gathered? और न ही उन चार हज़ार लोगों के लिए सात रोटियाँ, और यह कि तुमने कितने टोकरे उठाए?
11 "Why don't you understand I wasn't talking to you about bread? Watch out for the yeast of the Pharisees and Sadducees." तुम क्यों नहीं समझते कि मैंने तुमसे रोटियों के विषय में नहीं कहा? परंतु यह कि फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर से सावधान रहना।”
12 Then they understood that he had not told them to beware of the yeast in bread, but of the Pharisees' and Sadducees' teaching. तब वे समझ गए कि उसने रोटियों के ख़मीर से नहीं बल्कि फरीसियों और सदूकियों की शिक्षाओं से सावधान रहने को कहा था।
13 Arriving in the area of Caesarea Philippi, Jesus asked his disciples, "Who do people say the Son of Man is?" जब यीशु कैसरिया फिलिप्पी के प्रदेश में आया तो अपने शिष्यों से पूछने लगा,“लोगों का क्या कहना है? मनुष्य का पुत्र कौन है?”
14 They said, "Some say John the Baptist, others Elijah, still others Jeremiah or one of the prophets." तब उन्होंने उत्तर दिया, “कुछ तो यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला, और कुछ लोग एलिय्याह, और कुछ लोग यिर्मयाह या भविष्यवक्‍ताओं में से एक कहते हैं।”
15 He said to them, "But who do you say that I am?" उसने उनसे पूछा,“परंतु तुम मुझे क्या कहते हो?”
16 Simon Peter replied, "You are the Christ, the Son of the living Father." शमौन पतरस ने उत्तर दिया, “तू जीवित परमेश्‍वर का पुत्र मसीह है।”
17 Jesus replied, "Simon son of Jonah, you are blessed—flesh and blood didn't reveal this to you, but my Father in heaven. इस पर यीशु ने उससे कहा,“हे योना के पुत्र शमौन! तू धन्य है, क्योंकि यह बात मांस और लहूने नहीं, बल्कि मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, तुझ पर प्रकट की है।
18 "And I tell you: you are Peter, and on this rock I will build my church; the gates of the grave will not overpower it. मैं भी तुझसे कहता हूँ कि तू पतरसहै, और इस चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊँगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल नहीं होंगे।
19 "I will give you the keys of our Father's kingdom; whatever you bind on earth will have been bound in heaven, and whatever you release on earth will have been released in heaven." मैं तुझे स्वर्ग के राज्य की कुंजियाँ दूँगा, और जो कुछ तू पृथ्वी पर बाँधेगा वह स्वर्ग में बँध जाएगा, और जो कुछ तू पृथ्वी पर खोलेगा वह स्वर्ग में खुल जाएगा।”
20 Then he strictly ordered the disciples to tell no one that he was the Christ. तब उसने शिष्यों को मना किया कि वे किसी से न कहें कि वह मसीह है।
21 From then on, Jesus began telling his disciples he must go to Jerusalem, suffer much from the elders, chief priests, and scribes, be killed, and be raised on the third day. उस समय से यीशु अपने शिष्यों पर प्रकट करने लगा कि अवश्य है कि मैं यरूशलेम को जाऊँ और धर्मवृद्धों, मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों के हाथों बहुत दुःख उठाऊँ और मार डाला जाऊँ, और तीसरे दिन जी उठूँ।
22 Peter took him aside and rebuked him: "Never, Lord! This will never happen to you." तब पतरस उसे अलग ले जाकर झिड़कने लगा, “नहीं प्रभु! परमेश्‍वर की दया तुझ पर बनी रहे! तेरे साथ ऐसा कभी नहीं होगा।”
23 But he turned and told Peter, "Get behind me, Satan! You are an obstacle to me, because you're not thinking about what our Father cares about, but what people care about." परंतु उसने मुड़कर पतरस से कहा,“हे शैतान, मुझसे दूर हो जा। तू मेरे लिए ठोकर का कारण है, क्योंकि तू परमेश्‍वर की नहीं बल्कि मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है।”
24 Then Jesus told his disciples, "Whoever wants to come after me must deny himself, take up his cross, and follow me. तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,“यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है, तो वह अपने आप का इनकार करे, अपना क्रूस उठाए और मेरे पीछे हो ले;
25 "For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for my sake will find it. क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा, वह उसे गँवाएगा; परंतु जो कोई मेरे कारण अपना प्राण गँवाएगा, वह उसे पाएगा।
26 "What good is it if a person gains the whole world but loses his soul? Or what can a person give in exchange for his soul? यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्‍त कर ले परंतु अपने प्राण की हानि उठाए तो उसे क्या लाभ होगा? या मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?
27 "For the Son of Man is about to come in his Father's glory with his angels, and will then repay each person according to what they have done. क्योंकि मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आने वाला है, और उस समय वह प्रत्येक को उसके कार्य के अनुसार प्रतिफल देगा।
28 "Truly I tell you: some standing here will not taste death until they see the Son of Man coming in his kingdom." मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यहाँ खड़े लोगों में से कुछ ऐसे हैं कि जब तक मनुष्य के पुत्र को अपने राज्य में आता हुआ न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद कदापि न चखेंगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]