Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When he came down from the mountain, great crowds followed him. जब यीशु पहाड़ से नीचे उतरा, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे चल पड़ी,
2 A man with leprosy approached, knelt before him, saying, "Lord, if you're willing, you can make me clean." और देखो, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे दंडवत् किया और कहा, “प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
3 Jesus reached out his hand and touched him: "I am willing; be clean." His leprosy vanished at once. यीशु ने हाथ बढ़ाकर उसे छुआ और कहा,“मैं चाहता हूँ; शुद्ध हो जा!” और वह तुरंत कोढ़ से शुद्ध हो गया।
4 Jesus told him, "Tell no one, but go show yourself to the priest and offer the gift Moses commanded, as testimony to them." तब यीशु ने उससे कहा,“देख, तू किसी से न कह, बल्कि जा, अपने आपको याजक को दिखा और वह भेंट चढ़ा जिसकी आज्ञा मूसा ने दी है, ताकि उनके लिए साक्षी हो।”
5 When he entered Capernaum, a centurion came to him, appealing to him, जब यीशु ने कफरनहूम में प्रवेश किया, तो एक शतपति उसके पास आया और उससे विनती करने लगा,
6 and saying, "Lord, my servant is lying at home paralyzed, suffering terribly." “प्रभु, मेरा सेवक लकवे का मारा घर में पड़ा है और अत्यंत कष्‍ट में है।”
7 He said to him, "I will come and heal him." यीशु ने उससे कहा,“मैं आकर उसे स्वस्थ करूँगा।”
8 The centurion replied, "Lord, I'm not worthy for you to come under my roof; just say the word, and my servant will be healed. इस पर शतपति ने कहा, “प्रभु, मैं इस योग्य नहीं हूँ कि तू मेरी छत के नीचे आए; परंतु केवल वचन ही कह दे, और मेरा सेवक स्वस्थ हो जाएगा।
9 For I too am a man under authority, with soldiers under me. I tell one, 'Go,' and he goes; another, 'Come,' and he comes; my servant, 'Do this,' and he does it." क्योंकि मैं भी अधिकार के अधीन एक मनुष्य हूँ, मेरे अधीन सैनिक हैं और जब मैं एक से कहता हूँ, ‘जा’, तो वह जाता है, और दूसरे से ‘आ’, तो वह आता है; और अपने दास से, ‘यह कर’, तो वह करता है।”
10 Hearing this, Jesus was amazed and told his followers, "Truly, I tell you, I have found no one in Israel with such faith. यह सुनकर यीशु को आश्‍चर्य हुआ और जो उसके पीछे चल रहे थे उनसे कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ, इस्राएल मेंइतना बड़ा विश्‍वास मैंने किसी में नहीं पाया।
11 I tell you, many will come from east and west and sit at the table with Abraham, Isaac, and Jacob in our Father's kingdom, मैं तुमसे कहता हूँ कि पूर्व और पश्‍चिम से बहुत लोग आएँगे और अब्राहम, इसहाक और याकूब के साथ स्वर्ग के राज्य में भोजन करने बैठेंगे;
12 but the kingdom's sons will be thrown into the outer darkness, where there will be weeping and grinding of teeth." परंतु राज्य की संतान बाहर अंधकार में फेंक दी जाएगी, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।”
13 Jesus told the centurion, "Go, let it be done for you as you believed." His servant was healed that hour. और यीशु ने शतपति से कहा,“जा, जैसा तूने विश्‍वास किया, वैसा ही तेरे लिए हो।” और उसका सेवक उसी घड़ी स्वस्थ हो गया।
14 When Jesus entered Peter's house, he saw Peter's mother-in-law lying in bed with a fever. जब यीशु पतरस के घर में आया, तो उसने उसकी सास को ज्वर में पड़े देखा।
15 He touched her hand; the fever left her, and she rose and served him. तब उसने उसका हाथ छुआ, और उसका ज्वर उतर गया; फिर वह उठकर उसकी सेवा करने लगी।
16 That evening they brought him many oppressed by demons; he expelled the spirits with a word and healed everyone sick. संध्या होने पर लोग बहुत से दुष्‍टात्माग्रस्त लोगों को उसके पास लाए; और उसने मात्र शब्दों से उन आत्माओं को निकाला तथा सब बीमारों को स्वस्थ किया,
17 This fulfilled the prophet Isaiah's words: "He took our weaknesses and carried our diseases." ताकि वह वचन जो यशायाह भविष्यवक्‍ता के द्वारा कहा गया था, पूरा हो : उसने आप हमारी निर्बलताओं को ले लिया और बीमारियों को उठा लिया।
18 When Jesus saw a crowd around him, he ordered them to cross to the other side. जब यीशु ने अपने चारों ओर भीड़ देखी, तो उस पार जाने की आज्ञा दी।
19 And a scribe came up and said to him, "Teacher, I will follow you wherever you go." तब एक शास्‍त्री ने पास आकर उससे कहा, “गुरु, जहाँ कहीं तू जाएगा, मैं तेरे पीछे चलूँगा।”
20 Jesus told him, "Foxes have dens and birds of the sky have nests, but the Son of Man has nowhere to lay his head." यीशु ने उससे कहा,“लोमड़ियों की माँदें और आकाश के पक्षियों के घोंसले होते हैं, परंतु मनुष्य के पुत्र के लिए सिर रखने का भी स्थान नहीं है।”
21 Another of the disciples said to him, "Lord, let me first go and bury my father." उसके एक अन्य शिष्य ने उससे कहा, “हे प्रभु, पहले मुझे जाकर अपने पिता को गाड़ने की अनुमति दे।”
22 But Jesus said to him, "Follow me, and leave the dead to bury their own dead." परंतु यीशु ने उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले और मृतकों को अपने मृतक गाड़ने दे।”
23 When he got into the boat, his disciples followed him. जब वह नाव पर चढ़ा तो उसके शिष्य भी उसके साथ हो लिए;
24 Suddenly a great storm arose on the sea, so waves covered the boat—but he was asleep. और देखो, झील में एक ऐसा बड़ा तूफ़ान उठा कि नाव लहरों से ढकने लगी; परंतु यीशु सो रहा था।
25 So they woke him: "Lord, save us! We're dying!" तब उसके शिष्यों ने पास आकर उसे जगाया और कहा, “प्रभु! बचा, हम नाश हो रहे हैं।”
26 He said to them, "Why are you afraid, you of little faith?" Then he stood and rebuked the winds and sea, and a great calm followed. उसने उनसे कहा,“हे अल्पविश्‍वासियो, तुम क्यों डरते हो?” तब उसने उठकर आँधी और झील को डाँटा और बड़ी शांति छा गई।
27 The men were amazed: "What kind of man is this—even winds and sea obey him?" इस पर वे आश्‍चर्य करके कहने लगे, “यह कैसा मनुष्य है कि आँधी और झील भी इसकी आज्ञा मानते हैं?”
28 Crossing to the other side, to the region of the Gadarenes, two demon-possessed men came out of the tombs to meet him, so violent no one could pass that way. जब यीशु उस पार गदरेनियों के प्रदेश में पहुँचा, तो दुष्‍टात्माग्रस्त दो मनुष्य कब्रों से निकलकर उसके सामने आए, जो इतने उग्र थे कि कोई उस मार्ग से जा नहीं सकता था।
29 They shouted, "What do you want with us, Son of God? Have you come here to torment us before the time?" और देखो, उन्होंने चिल्‍लाकर कहा, “हे परमेश्‍वर के पुत्र, हमारा तुझसे क्या लेना-देना? क्या तू समय से पहले हमें यातना देने यहाँ आया है?”
30 Now a herd of many pigs was feeding at some distance from them. उनसे कुछ दूरी पर बहुत से सूअरों का एक झुंड चर रहा था।
31 And the demons begged him, "If you cast us out, send us into the herd of pigs." दुष्‍टात्माएँ उससे विनती करने लगीं, “यदि तू हमें निकाल रहा है, तो हमें उन सूअरों के झुंड में भेज दे।”
32 He told them, "Go." They came out and entered the pigs, and the whole herd rushed down the cliff into the sea and died in the waters. तब यीशु ने उनसे कहा,“जाओ।” और वे निकलकर सूअरों में समा गईं; और देखो, सारा झुंड ढलान से नीचे झील की ओर तेज़ी से भागा और पानी में डूब मरा।
33 The herdsmen fled into the city and reported everything, including what had happened to the demon-possessed men. इस पर चरवाहे भागे और नगर में जाकर यह सब और उन दुष्‍टात्माग्रस्त मनुष्यों की बात भी कह सुनाई।
34 The whole city came out to meet Jesus; seeing him, they begged him to leave their region. और देखो, सारा नगर यीशु से मिलने के लिए निकल आया और उसे देखकर विनती की, कि वह उनके क्षेत्र की सीमा से चला जाए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]