Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Do not judge, so that you may not be judged. “दोष मत लगाओ ताकि तुम पर भी दोष न लगाया जाए;
2 For you'll be judged by the judgment you use, and measured by the measure you give. क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिए नापा जाएगा।
3 Why look at the speck in your brother's eye but miss the log in your own? तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, परंतु अपनी आँख के लट्ठे पर ध्यान नहीं देता?
4 Or how can you tell your brother, 'Let me remove the speck from your eye,' when a log is in yours? या तू अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘आ, मैं तेरी आँख से तिनका निकाल दूँ’, जबकि देख, तेरी आँख में तो लट्ठा है?
5 Hypocrite, first remove the log from your own eye; then you'll see clearly to remove the speck from your brother's eye. अरे पाखंडी, पहले अपनी आँख में से लट्ठा निकाल, तब तू अपने भाई की आँख से तिनका निकालने के लिए स्पष्‍ट देख पाएगा।
6 "Don't give dogs what is holy, or throw your pearls before pigs—they'll trample them underfoot, then turn and tear you apart. “पवित्र वस्तु कुत्तों को न दो, और न ही अपने मोतियों को सूअरों के आगे फेंको, कहीं ऐसा न हो कि वे उन्हें अपने पैरों से रौंदें, और मुड़कर तुम्हें फाड़ डालें।
7 "Ask, and you'll receive it; seek, and you'll find; knock, and it'll open for you. “माँगो और तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो और तुम पाओगे; खटखटाओ और तुम्हारे लिए खोला जाएगा।
8 For everyone who asks receives, whoever seeks finds, and whoever knocks, it will be opened. क्योंकि प्रत्येक जो माँगता है उसे मिलता है, जो ढूँढ़ता है वह पाता है और जो खटखटाता है उसके लिए खोला जाएगा।
9 Or what person among you, if his son asks him for bread, will give him a stone? तुममें से कौन ऐसा मनुष्य है, जो अपने पुत्र के रोटी माँगने पर उसे पत्थर देता है?
10 Or if he asks for a fish, will give him a snake? और मछली माँगने पर उसे साँप देता है?
11 So if you, being evil, know how to give your children good gifts, how much more will your Father in heaven give good things to those who ask him? इसलिए, यदि तुम बुरे होकर अपने बच्‍चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, उससे भी बढ़कर अपने माँगनेवालों को अच्छी वस्तुएँ क्यों न देगा?
12 "So in everything, treat people the way you want them to treat you; for this is the Law and the Prophets. इसलिए जो कुछ तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, वही तुम भी उनके साथ करो; क्योंकि व्यवस्था और भविष्यवक्‍ता यही सिखाते हैं।
13 "Enter through the narrow gate, for the gate is wide, the road broad, leading to destruction, and many enter through it. “सकरे फाटक से प्रवेश करो, क्योंकि विशाल है वह फाटक और चौड़ा है वह मार्ग, जो विनाश की ओर ले जाता है, और उसमें प्रवेश करनेवाले बहुत हैं।
14 But the gate is narrow, the road narrow, that leads to life; few find it. क्या ही छोटा है वह फाटक और सकरा है वह मार्ग जो जीवन की ओर ले जाता है, और उसे पानेवाले थोड़े ही हैं।
15 "Beware false prophets: they come to you in sheep's clothing but are ravenous wolves inside. “झूठे भविष्यवक्‍ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे पास आते हैं, परंतु भीतर से भूखे भेड़िए हैं।
16 By their fruit you will recognize them. Are grapes gathered from thornbushes, or figs from thistles? तुम उनके फलों के द्वारा उन्हें पहचान लोगे। क्या लोग कँटीली झाड़ियों से अंगूर और काँटेदार पौधों से अंजीर तोड़ते हैं?
17 In the same way, every good tree bears good fruit, but the bad tree bears bad fruit. इसी प्रकार प्रत्येक अच्छा पेड़ अच्छे फल लाता है, परंतु बेकार पेड़ बुरे फल लाता है;
18 A good tree cannot bear bad fruit, nor can a bad tree bear good fruit. न तो अच्छा पेड़ बुरे फल ला सकता है और न ही बेकार पेड़ अच्छे फल ला सकता है।
19 Every tree that does not bear good fruit is cut down and thrown into the fire. जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंक दिया जाता है।
20 So then, by their fruit you will recognize them. अतः तुम उन्हें उनके फलों से पहचान लोगे।
21 "Not everyone who says to me, 'Lord, Lord,' will enter the kingdom of our Father, but the one who does the will of my Father in heaven. “प्रत्येक जो मुझे ‘प्रभु! प्रभु!’ कहता है, स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं करेगा, परंतु जो मेरे स्वर्गिक पिता की इच्छा पर चलता है, वही प्रवेश करेगा।
22 Many will say to me on that day, 'Lord, Lord, didn't we prophesy in your name, drive out demons in your name, do many miracles in your name?' उस दिन बहुत लोग मुझसे कहेंगे, ‘हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हमने तेरे नाम से भविष्यवाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्‍टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत सामर्थ्य के कार्य नहीं किए?’
23 Then I will tell them plainly: 'I never knew you; get away from me, you lawbreakers.' तब मैं उनसे खुलकर कह दूँगा, ‘मैंने तुम्हें कभी नहीं जाना। हे कुकर्मियो, मेरे पास से चले जाओ।’
24 "So anyone who hears these words of mine and does them will be like a wise man whose house was built on the rock. “इसलिए जो कोई मेरे इन वचनों को सुनता और उनका पालन करता है, वह उस बुद्धिमान व्यक्‍ति के समान है, जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया।
25 Rain fell, floods came, winds blew and beat against that house, but it didn't fall, because it was founded on rock. फिर वर्षा हुई और बाढ़ें आईं, और हवाएँ चलीं और उस घर से टकराईं, फिर भी वह नहीं गिरा, क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर डाली गई थी।
26 And everyone who hears these words of mine and doesn't do them is like a foolish man who built his house on sand. परंतु जो कोई मेरे इन वचनों को सुनकर उनका पालन नहीं करता, वह उस मूर्ख व्यक्‍ति के समान है, जिसने अपना घर बालू पर बनाया।
27 The rain fell, floods came, winds blew and hit that house, and it fell—and its fall was great." फिर वर्षा हुई और बाढ़ें आईं, और हवाएँ चलीं और उस घर से टकराईं, और वह गिर गया, और उसका सर्वनाश हो गया।”
28 When Jesus had finished saying these words, the crowds were astonished at his teaching, और ऐसा हुआ कि जब यीशु ये बातें कह चुका, तो भीड़ उसके उपदेश से आश्‍चर्यचकित हुई;
29 because he was teaching them as one who had authority, and not as their scribes. क्योंकि वह उनके शास्‍त्रियों के समान नहीं बल्कि एक अधिकारी के समान उन्हें उपदेश दे रहा था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]