Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When the Sabbath ended, Mary Magdalene, Mary the mother of James, and Salome bought spices to go anoint him. सब्त का दिन बीतने पर मरियम मगदलीनी, याकूब की माता मरियम और सलोमी ने सुगंधित मसाले खरीदे कि जाकर यीशु पर मलें।
2 Very early on the first day of the week, just after sunrise, they went to the tomb. सप्‍ताह के पहले दिन बड़े भोर को सूर्योदय होते ही वे कब्र पर आईं।
3 They asked each other, "Who will roll the stone away from the tomb's entrance for us?" वे आपस में बात कर रही थीं, “हमारे लिए कब्र के द्वार से पत्थर कौन लुढ़काएगा?”
4 But looking up, they saw the stone—very large—already rolled away. परंतु उन्होंने आँखें उठाईं तो देखा कि पत्थर लुढ़का हुआ है जबकि वह बहुत बड़ा था।
5 They entered the tomb and saw a young man dressed in a white robe, seated on the right. They were alarmed. कब्र के भीतर जाने पर उन्होंने एक युवक को श्‍वेत वस्‍त्र पहने हुए दाहिनी ओर बैठे देखा और वे विस्मित रह गईं।
6 "Don't be alarmed," he said. "You're looking for Jesus the Nazarene, who was crucified. He's risen—he isn't here. Look, the place they laid him. परंतु उसने उनसे कहा, “विस्मित मत हो। तुम यीशु नासरी को ढूँढ़ रही हो जो क्रूस पर चढ़ाया गया था। वह जी उठा है! वह यहाँ नहीं है। देखो, यह वह स्थान है जहाँ उन्होंने उसे रखा था।
7 But go, tell his disciples and Peter, 'He goes ahead of you to Galilee. You will see him there, as he told you.'" अब तुम जाओ, उसके शिष्यों और पतरस से कहो कि वह तुमसे पहले गलील को जा रहा है। तुम उससे वहीं मिलोगे, जैसा उसने तुमसे कहा था।”
8 Trembling and amazed, the women fled the tomb, telling no one—they were afraid. तब वे कब्र से निकलकर भागीं, क्योंकि कँपकँपी और घबराहट उन पर छाई हुई थी। उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा, क्योंकि वे डरी हुई थीं।
9 Rising early the first day of the week, Jesus appeared first to Mary Magdalene, from whom he had driven seven demons. [सप्‍ताह के पहले दिन जब यीशु जी उठा, वह भोर को सब से पहले मरियम मगदलीनी को दिखाई दिया, जिसमें से उसने सात दुष्‍टात्माएँ निकाली थीं।
10 She went and told those who had been with him, who were mourning and weeping. उसने जाकर यीशु के साथियों को समाचार दिया जो शोक में डूबे हुए थे और रो रहे थे;
11 Hearing Jesus was alive and seen by her, they did not believe it. जब उन्होंने सुना कि यीशु जीवित है और उसे दिखाई दिया है, तो उन्हें विश्‍वास नहीं हुआ।
12 Afterward Jesus appeared, in a different form, to two of them walking in the country. इन बातों के बाद जब उनमें से दो जन गाँव की ओर जा रहे थे तो यीशु उन्हें दूसरे रूप में दिखाई दिया।
13 They went back and reported it to the others, but they did not believe them either. उन्होंने जाकर अन्य शिष्यों को यह समाचार दिया, परंतु उन्होंने उनका भी विश्‍वास नहीं किया।
14 Later Jesus appeared to the eleven as they reclined at a meal and rebuked their lack of faith and hardness of heart, because they hadn't believed those who saw him risen. इसके बाद जब वे ग्यारह भोजन करने बैठे थे, यीशु वहाँ प्रकट हुआ और उसने उनके अविश्‍वास तथा मन की कठोरता को धिक्‍कारा, क्योंकि उन्होंने उन लोगों का विश्‍वास नहीं किया जिन्होंने उसे जी उठने के बाद देखा था।
15 He said to them, "Go into all the world and proclaim the good news to all creation. फिर उसने उनसे कहा,“सारे जगत में जाओ और समस्त सृष्‍टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।
16 Whoever believes and is baptized will be saved, but whoever does not believe will be condemned. जो विश्‍वास करेगा और बपतिस्मा लेगा उसी का उद्धार होगा, परंतु जो विश्‍वास नहीं करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा।
17 And these signs will follow those who believe: in my name they'll drive out demons, speak in new tongues. विश्‍वास करनेवालों में ये चिह्‍न होंगे : वे मेरे नाम से दुष्‍टात्माओं को निकालेंगे, नई-नई भाषाएँ बोलेंगे,
18 They will pick up snakes with their hands; if they drink deadly poison, it won't harm them; they will lay hands on the sick, and they will recover." वे साँपों को हाथों से उठा लेंगे और यदि वे कोई प्राणनाशक विष भी पी जाएँ फिर भी उन्हें हानि नहीं होगी; वे बीमारों पर हाथ रखेंगे और वे स्वस्थ हो जाएँगे।”
19 After speaking to them, the Lord Jesus was taken up into heaven and sat at the right hand of our Father. उनसे बातें करने के बाद प्रभु यीशु स्वर्ग पर उठा लिया गया और परमेश्‍वर के दाहिनी ओर बैठ गया।
20 They went out and preached everywhere, the Lord working with them, confirming his word through accompanying signs. फिर उन्होंने हर स्थान पर जाकर प्रचार किया। प्रभु उनके साथ कार्य करता रहा और साथ-साथ होनेवाले चिह्‍नों के द्वारा वचन को दृढ़ करता रहा। आमीन।]
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]